Skip to main content

Posts

Showing posts with the label budget hedphone

म्यूजिक को मिला स्टाइल का साथ

म्यूजिक सुनना तो हर वर्ग के व्यक्ति को पसंद है उसमें युवा, बच्चे व बुजुर्ग शामिल है। म्यूजिक सुनने के लिए ईयरफोन और हेडफोन द्वारा मोबाइल का ही उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। किंतु अब म्यूजिक सूनने के इस अंदाज को कंपनियों ने स्टाइल के साथ पेश किया है। हम आपको बता रहें हैं बाजार में उपलब्ध स्टाइलिश हेडफोन व ईयरफोन जिनका उपयोग कर आप म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।   सोनी एनडब्ल्यूजेड-डब्ल्यूएच303:-  म्यूजिक के लिए लोग हेडफोन का अत्यधिक उपयोग करते हैं और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए सोनी साउंड क्वालिटी के साथ ऐसा हेडफोन लेकर आया है जिसे आप हेडफोन, एमपी3 और मिनी स्पीकर के रूप में उपयोग कर सकते हैं और इसकी साउंड बहुत ही अच्छी है।  सोनी डब्ल्यूएच303 (#sony wh303) में 4जीबी इंबिल्ट की सुविधा है जिसके जरिए आप किसी अन्य डिवायस से जोड़े बिना इसका उपयोग कर सकते हैं। आप इसे कानों में न लगाकर केवल गले में टांग कर भी मिनी स्पीकर के द्वारा म्यूजिक सुन सकते हैं। बेहतर म्यूजिक पसंद करने वाले सभी लोगों को यह अच्छा लगेगा। सोनी के इस हेडफोन की कीमत 8,999 रुपए है। ...