Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Samsung Galaxy Grand2

सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड 2:- कैमरा कमाल

पुराने ग्रांड की अपेक्षा नया सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड 2 (Samsung galaxy grand 2) काफी अडवांस है। न सिर्फ प्रोसेसर में बल्कि ग्रांड 2  का कैमरा भी अपग्रेड (Upgrade) कर दिया गया है। लेकिन क्या इसका कैमरा इतना अच्छा है कि संतोषजनक पिक्चर खींच सकें? फोन के परीक्षण के दौरान हमने भी इसी बात को जांचने की कोशिश की। कैसी है इसकी तस्वीर और कैसा है रंगों का प्रदर्शन, आपके इन सवालों का जवाब ये फोटोग्राफ ही दे देंगे। हमने सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड 2 से दिन के 3-4 बजे के बीच में फोटोग्राफी की। उस वक्त रोशनी अच्छी थी। फोन से फोटोग्राफी करने हम ताजमहल और लाल किला तो नहीं गए लेकिन दिल्ली के मशहूर शंकर मार्केट जरूर पहुंचे। जहां न सिर्फ लड़कियों के लिए रंग-बिरंगे ड्रेस थे बलिक खाने पीने के लिए भी बहुत कुछ था। महिलाओं की यह ड्रेस काफी आकर्षक है जब हमने इसकी तस्वीर ली, उस समय कपड़ो पर सीधी धूप पड़ रही थी ऐसे में रंग खिलकर सामने आया  सर्दी खत्म और गर्म कपड़ो पर सेल शुरू। यह तस्वीर अंदर की है जहां धूप  नहीं थी फिर  भी कैमरा वास्तविक रंग लेने में सक्षम था और फोटोग्राफ फट नही...

ग्रांड2 के साथ वाई-फाई हॉट स्पॉट ऑफर

सैमसंग मोबाइल ने हाल ही में लान्च अपने गैलेक्सी ग्रांड2 (Samsung Galaxy Grand2) मॉडल के साथ एक खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत गैलेक्सी ग्रांड2 का उपयोग कर रहे उपभोक्ता 5 जीबी तक वाई-फाई डाटा का मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं। हालांकि ऑफर का लाभ भारत के कुछ चुनिंदा शहरों में ही लिया जा सकता है। दिल्ली में इस सेवा का लाभ एयरपोर्ट और एयरपोर्ट मेट्रो लाइन में लिया जा सकता है। वहीं मुंबई में कुल दस स्थान चुने गए हैं जहां इसका लाभ ले सकते हैं। दिल्ली और मुंबई के अलावा अहमदाबाद, गुड़गांव, नवि मुंबई, पूना, पोवई, सूरत और बड़ौदा जैसे शहरों में इसका लाभ लिया जा सकता है। सैमसंग की वाई-फाई सेवा का लाभ लेने संबंधी सभी जानकारी कंपनी के वेबसाइटhttp://www.samsung.com/in/galaxygrand2/ पर दी गई है। सैगसंग गैलेक्सी ग्रांड2 5.25 इंच की डिसप्ले है जिसे 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ पेश किया गया है। फोन की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है और 1.5 जीबी की रैम मैमोरी भी उपलब्ध है। अच्छी फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेागापिक्सल का कैमरा है और वीडियो चैटिंग के लिए 1.9 एमपी का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।...