सोनी अब तक मंहगे स्मार्टफोन के लिए जाना जाता था लेकिन इस बार कंपनी ने एमएनसी सहित भारतीय निर्माताओं को करारा जवाब देते हुए सबसे सस्ता 4जी फोन को भारत में लाॅन्च किया है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सोनी (Sony) ने एक्सपीरिया (Xperia) सीरीज पोर्टफोलियों में दो फोन नए शामिल करते हुए एक्सपीरिया ई3 (Xperia E3) और एक्सपीरिया ई3 डुअल (Xperia E3 Dual) भारतीय बाजार में लाॅन्च किए हैं। सोनी एक्सपीरिया ई3 और एक्सपीरिया ई3 डुअल दोनों ही एंडराॅयड (android Kitkat) आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित हैं। http://gadgets.ndtv.com/mobiles/news/sony-xperia-e3-xperia-e3-dual-with-android-44-kitkat-launched-in-india-592535 फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो सेानी एक्सपीरिया ई3 में क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन (Qualcomm snapdragan) के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) दिया गया है। फोन में 854x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPs Display) है तथा वीडियो काॅलिंग (video calling) के लिए वीजीए फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। एक्सपीरिया ई3 म...