Skip to main content

Posts

Showing posts with the label nokia lumia 830

नोकिया लुमिया 830 खास आॅफर के साथ

माइक्रोसाॅफ्ट (Microsoft) द्वारा हाल ही में लाॅन्च किया गया नोकिया लुमिया 830 (Nokia Lumia 830) एक शानदार डिवाइस है और उपभोक्ताओं के मध्य काफी लोकप्रिय भी हो रहा है।  कंपनी ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एक खास आॅफर (Best Offer) पेश किया है।  इस आॅफर के अंतर्गत यदि आप लुमिया 830 में आॅनलाइन साइट स्नैपडील (Snapdeal) का उपयोग करते हैं तो आपको बेहतर डिस्काउंट (Discount) प्राप्त होगा।  यदि आप कम से कम 2100 रुपए का फैशन (fashion) व होम डेकोर से जुड़ा सामान खरीदते हैं तो आपको प्रत्येक 6 महीने के लिए कम से कम 1,000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।  लुमिया 830 द्वारा की जाने वाली यह आॅनलाइन शाॅपिंग उपभोक्ताओं के लिए एक अलग व शानदार आॅफर होगा। इसके अलावा उपभोक्ताओं के लिए और भी बहुत कुछ खास है इसमें आप अपने विंडोज फोन (Windows Phone) में बाॅक्स टीवी एप (Box TV App) के द्वारा पसंदीदा फिल्म और टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। प्योरव्यू तकनीक के साथ नोकिया लुमिया 830 लाॅन्च लेकिन हां, इन सभी सुविधाओं के लिए जरूरी है कि वोडाफो...

नोकिया लुमिया 830: बदला रंग, बदले अंदाज

नोकिया लुमिया 830 लाॅन्च होने से पहले यह चर्चा थी कि शायद इस बार से लुमिया फोन में नोकिया ब्रांडिंग देखने को न मिले। फोन लाॅन्च हुआ तो सबसे पहले हमने भी यही ढूढ़ने की कोशिश की कि क्या नोकिया ब्रांडिंग है। हां, यह फोन भी नोकिया नाम के साथ लाॅन्च हुआ है लेकिन इस बार लुमिया फोन का अंदाज थोड़ा अलग है। नए नोकिया कि बदले अंदाज दर्शा रहे हैं निमिष दुबे। 

प्योरव्यू तकनीक के साथ नोकिया लुमिया 830 लाॅन्च

माइक्रोसाॅफ्ट ने नोकिया लुमिया सीरीज के तहत आज तीन स्मार्टफोन (Smartphone) लाॅन्च किया जिसमें लुमिया 830 ( Nokia Lumia 830 ) भी एक है। फोन में खास बात यह है कि इसे लुमिया 920 और 925 की तरह प्योरव्यू तकनीक से लैस किया गया है। नोकिया लुमिया 830  विंडोज 8.1 आॅपरेटिंग पर आधारित है तथा फोन में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) दिया गया है। फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर (Quadcore Processor) पर कार्य करता है तथा 1जीबी रैम उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी अल्फा लाॅन्च, कीमत- 39,990 रुपए जैसा कि मालूम है विंडोज फोन 8.1 में अब आप ज्यादा टाइल्स का उपयोग कर सकते हैं। वहीं ट्रांस्परेंट टाइल्स का भी विकल्प दिया यगा है। नोकिया लुमिया 830 में 5.0 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है और यह 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करने में सक्षम है। फोन के साथ छह माह के लिए 1 टीबी का वन ड्राइव क्लाउड स्टोरेज मुफ्त है। इसके बाद यदि आप माइक्रोसाॅफ्ट की वन ड्राइव सेवा लेना चाहते हैं आपको प्रति...

माइक्रोसाॅफ्ट ने उतारे लुमिया सीरीज में तीन फोन

आज हमें मालूम था कि माइक्रोसाॅफ्ट (#Microsoft) एक कार्यक्रम कर रहा है और इस कार्यक्रम के दौरान कंपनी नोकिया लुमिया 830 (Nokia Lumia 830) लाॅन्च करने वाली है। इस फोन के बारे में कुछ जानकारियां हमें पहले से थी लेकिन कीमत का खुलासा आज कंपनी करने वाली थी।  तय समय से हम भी वहां पहुँच गए और लाॅन्च में जो हुआ वह आपके सामने है। कंपनी ने सबको चौंकते हुए एक साथ तीन फोन का प्रदर्शन किया जिसमे नोकिया का इस साल का फ्लैगशिप डिवायस नोकिया लुमिया 930 (Nokia Lumia 930) भी शामिल है। और सस्ता हुआ एचटीसी डिजायर 516 माइक्रोसाॅफ्ट ने आज नोकिया लुमिया 830, लुमिया 730 और लुमिया 930 को भारतीय बाजार में पेश किया है। नोकिया लुमिया 730 (Nokia Lumia 730) भारतीय बाजार में 6 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। जबकि लुमिया 830 की बिक्री 8 अक्टूबर से शुरू होगी। 15 अक्टूबर से आप नोकिया लुमिया 930 को खरीद सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड प्राइम लाॅन्च, कीमत-15,499 रुपए विंडोज फोन 8.1 (Windows Phone 8.1) आॅपरेटिंग के साथ लाॅन्च किए गए ये तीनों फोन तीन रेंज में हैं। नोकिया लुमिया 730 ...

नोकिया 830 आईएफए में लाॅन्च

बर्लिन में आईएफए (INA 2014) में माइक्रोसाॅफ्ट (Microsoft) ने नया विंडोज फोन (Windows phone) लुमिया 830 (Lumia 830) प्रदर्शित किया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 26,200 रुपए है।  किंतु यह बाजार में कब तक उपलब्ध होगा इसका खुलासा कंपनी द्वारा नहीं किया गया है। नोकिया की आॅफिशियली साइट पर कमिंग सून (Coming Soon) के साथ इस फोन के तकनीकी पक्ष की जानकारी दी गई है।  नोकिया लुमिया 830 विंडोज 8.1 (Windows 8.1) आॅपरेटिंग पर आधारित है तथा फोन में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) दिया गया है। फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा 1जीबी रैम उपलब्ध है।  फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश (LED Flash) के साथ 10.0 मेगापिक्सल रियर और 1.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। लुमिया 830 में 16 जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 128 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है।  फोन में 15 जीबी मुफ्त क्लाउड स्टोरेज (Free Cloud Storage) भी मुहैया कराई गई है। फोन ...