Skip to main content

Posts

Showing posts with the label gionee E7

एप्लिकेशन रिव्यू: गब्बर द लीजेंड

डराएगा नहीं, गुदगुदाएगा गब्बर। हिंदी सिनेमा (Bollywood) के सबसे खतरनाक विलेन का जिक्र जब भी आता है, गब्बर (Gabbar Singh) का नाम उसमें सबसे पहले होता है। गब्बर की हंसी। गब्बर के डायलाॅग और गब्बर का अंदाज। फिल्म शोले (#Sholay) भले ही बहुत पुरानी हो लेकिन आज के बच्चे भी गब्बर से खौफ खाते हैं। परंतु हम जिस गब्बर की बात करने जा रहे हैं वह आपको डराएगा नहीं, बल्कि गुदगुदाएगा। मोबाइल एप्लिकेशन गब्बर द लीजेंड (Gabbar The Legend) को बहुत हद तक टाॅकिंग टाॅम की तरह बनाया गया है लेकिन इसमें कई फीचर जोड़े गए हैं। इस एप्लिकेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको गब्बर को देखते ही हंसी आ जाएगी। गब्बर की बड़ी सी नाक और छोटी-छोटी आंखें आपको हंसने पर मजूबर कर देंगी। अगर फिल्म शोले (Sholay) में गब्बर (Gabbar) को जी भर के पीटने की आपकी आशा अधूरी रह गई हो तो यहां आप पूरी कर सकते हैं। गब्बर को आप तमाचे, घूंसे और यहां तक की बिजली का शाॅक भी दे सकते हैं। गब्बर के पेट को सहलाने पर वह हंसता है और यदि आप लगातार सहलाते हैं तो वह अपनी वास्तविक हंसी हह हह हह हहहह हहहहह आ थू के साथ खत्म करता है। यह ...

जियोनी ने उतारे दो नए स्मार्ट फोन

जियोनी ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन जीपैड जी4 (Gionee Gpad G4) और एम2 ( Gionee M2 ) को लॉन्च किया है। इससे कंपनी जियोनी ईलाइफ ई7 (Gionee Elife E7) और ई7 मिनी (Gionee Elife E7mini) जैसे बेहतर फोन पेश कर चुकी है। जियोनी जीपैड जी4 जहां ऊँचे रेंज का फोन है। वहीं जियोनी एम2 को मध्य रेंज में पेश किया गया है।  जियोनी जीपैड जी4 को एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन (Android Operating 4.2 Jellybean) पर पेश किया गया है। फोन में 5.7 इंच का हाई डेफिनेशन (HD) स्क्रीन है और 13.0 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस (Autofocus) कैमरा दिया गया है। फोन में सेकेंडरी कैमरा 5.0 मेगापिक्सल का है। बेहतर पावर बैकअप के लिए 3200 एमएएच की बैटरी दी गई है। जियोनी जीपैड जी4 की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है लेकिन इसमें कार्ड सपोर्ट नहीं है। बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर और 1 जीबी की रैम मैमोरी है। देखने में स्लीम इस फोन की मोटाई मात्र 7.95 एमएम है।  जियोनी एम 2 मध्यम रेंज का फोन है और इसमें 5.0 इंच की स्क्रीन दी गई है। हालांकि कम बजट के बावजूद इसे बेहतर...

रोटेटिंग कैमरा कितना फायदेमंद

कुछ साल पहले नोकिया और एलजी ने बाजार में रोटेटिंग स्क्रीन (Rotating Screen) वाले फोन लॉन्च किए थे। ये फोन मोबाइल उपभोक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे। उस वक्त कीपैड वाले फोन का प्रचलन था और फोन के डिजाइन में काफी इनोवेशन देखा जाता था। स्लाइड, क्लैमशेल, रोटेटिंग स्क्रीन और डुअल स्क्रीन इत्यादि। परंतु जब से टच फोन प्रचलन में आए हैं तब से डिजाइन में इनोवेशन खत्म होता जा रहा है। फोन तो पहले से काफी स्लिम हो गए हैं लेकिन आज सिर्फ बार डिजाइन में ही फोन उपलब्ध हैं। टच फोन होने की वजह से आज स्क्रीन साइज बड़े होते जा रहे हैं ऐसे में यदि क्लैमशेल और स्लाइडर फोन का निर्माण हो तो ये फोन और भी बड़े दिखेंगे। यही वजह है कि बाजार में सिर्फ बार डिजाइन में ही फोन उपलब्ध है। परंतु पिछले कुछ माह में फोन डिजाइन में अच्छे इनोवेशन देखने को मिला है। स्क्रीन भले ही रोटेशन में न हो लेकिन कंपनियों ने रोटेशन फीचर के साथ कैमरा जरूर पेश किया है।  जिओनी ने जहां ई7 मिनी और ओपो ने एन 1 में रोटेटिंग कैमरा उपयोग किया है वहीं अब नमो सैफरॉन भी रोटेटिंग कैमरे के साथ बाजार में दस्तक दे चुका है...