स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी (Gionee) ने भारत में अपना हेक्साकोर (Hexacore) आधारित स्मार्टफोन लाॅन्च किया है। जियोनी जीपैड जी5 (Gionee GPAD G5) नाम से लाॅन्च किए गए इस स्मार्टफोन में शानदार साउंड क्वालिटी के लिए डीटीएस (DTS) के साथ डुअल क्रिस्टल (Dual Crystal loudspeaker) लाउडस्पीकर का उपयोग किया गया है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर आधारित जियोनी जीपैड जी5 में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है जो कि ड्रेगलट्रेल ग्लास (Dragan trail glass) से कोटेड है। जिसके द्वारा स्क्रीन को छोटी-मोटी रगड़ से बचाया जा सकता है। http://mymobileh.blogspot.in/search?q=gionee फोन के अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें चिपसेट के तौर पर 1.5 गीगाहर्ट्ज हेक्साकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर (Data Store) किया जा सकता है। जीपैड जी5 में फोटोग्राफी के लिए आॅटो फोकस के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वहीं वीडियो काॅलि...