स्मार्टफोन बाजार में लगातार हो रहे विकास की दौड़ में एक और कंपनी शामिल हो गई है। स्पीड मोबाल्स (Speed Mobiles) नाम की इस कंपनी में बाजार में कई फोन पेश किए हैं जो कि कम कीमत के साथ शानदार फीचर्स से लैस हैं। वहीं अब स्पीड मोबाइल्स नया स्मार्टफोन स्पीड एस50 (Speed S50) लेकर आई है। कामकाजी लोगों के लिए उपयोगी होने के साथ ही यह फोन खासतौर पर छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। स्पीड एस50 दिखने में आकर्षक व स्लिम डिजाइन (Slim Body) के साथ ही कई महत्वपूर्ण फीचर्स से लैस है। कंपनी के अनुसार फोन में उपयोग किए गए फीचर्स के मुताबिक इसकी कीमत भी अधिक नहीं है। स्पीड एस50 में एमआरपी 8,500 रुपए है किंतु यह 7,900 रुपए में उपलब्ध है। हल्के वजन का यह डिवाइस 7.6 एमएम स्लिम है तथा 5.0 इंच का आईपीएस ओजीएस डिसप्ले (IPS OGS Display) दिया गया है। इसमें दिए गए एप्लिकेशन (applications) को उपभोक्ता द्वारा आसानी से उपयोग किया जा सकता है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित स्पीड एस50 में 1 जीबी रैम दी गई है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Proc...