मोटोरोला (#motorola) द्वारा हाल ही में लाॅन्च किए गए मोटो एक्स (moto x) स्मार्टफोन को उपभोक्ताओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इससे पहले कंपनी ने मोटो जी (#moto g) को बाजार में लाॅन्च किया था जो कि बहुत लोकप्रिय भी हुआ और एक रिपोर्ट के अनुसार फ्लिपकार्ट (#flipkart) पर इसका स्टाॅक भी जल्दी ही खत्म हो गया था। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोटोरोला के मोटो सीरीज ने उपभोक्ताओं के बीच अपनी जगह बना ली है। इसी के साथ कई लोग यह कयास भी लगा रहे हैं कि मोटोरोला इसी सीरीज में एक और बेहतरीन स्मार्टफोन उतार सकता है। वहीं इवलिक्स (@evleaks) द्वारा लीक हुई खबर के अनुसार कंपनी जल्दी ही मोटो एक्स+1 (#moto x+1) नाम से स्मार्टफोन लाॅन्च कर सकती है। वैसे इस बात की कोई भी जानकारी कंपनी द्वारा नहीं दी गई है। बल्कि इवलिक्स के ट्विटर अकांउट पर मोटो एक्स+1 कमिंग सून लिखकर ट्विट किया गया है। बस देखना यह है कि इस लीक हुई खबर में कितनी सच्चाई है और मोटोरोला कब तक अपना नया स्मार्टफोन बाजार में उतार रहा है।