भारत की दूसरे सबसे बड़ी स्मार्टफोन (#Smartphone) निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (#Micromax) ने अपने स्मार्टफोन सीरीज में कैनवस एल (Canvas L A108) माॅडल को पेश किया है। बड़ी स्क्रीन के साथ फोन में बड़े फीचर भी हैं। माइक्रोमैक्स कैनवस एल ए108 नाम से पेश किए गए इस फोन में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 960x540 पिक्सल है। माइक्रोमैक्स कैनवस फायर, कीमत-6,999 रुपए कैनवस एल की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है जबकि 1 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2350 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। हाल में देखा गया है कि भारतीय बाजार में कम रेंज के फोन को भी एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर पेश किया गया है। इस फोन में भी आपको ऐसा ही मिलेगा। Mobile Review: माइक्रोमैक्स ए106 यूनाइट 2 एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Operating 4.4 Kitkat) आ धा रित इस फोन में बेहतर प्रोसेसर के लिए 1.3 गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए7 क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है लेकिन एक ही सिम पर 3जी का लाभ लिया जा सकता है। जबकि दूसरे सिम पर 2जी डाटा क...