Skip to main content

Posts

Showing posts with the label travel application

इक्जिगो डाॅट काॅम अब विंडोज पर भी उपलब्ध

भारत का अत्यधिक लोकप्रिय ट्रेवल एप्लिकेशन (Travel application) इक्जिगो डाॅट काॅम (ixigo.com) एप्लिकेशन अब उपभोक्ताओं को विंडोज फोन (Windows phone) पर भी उपलब्ध होगा। इससे पहले यह केवल एंडराॅयड (Android) और आईओएस (ios) के लिए ही उपलब्ध था।  इस एप्लिकेशन के द्वारा आप आसानी से फ्लाइट (Flight) टिकट की कीमत के बारे में जानने के अलावा उन्हें कंपेयर (Compare) भी कर सकते हैं। वहीं यह एप्लिकेशन बेहतरीन होटल, बस, ट्रेन आदि से भी जुड़ी जानकारियां मुहैया कराता है।  साथ ही यह उपयोग करने में बेहद ही साधारण भी है। इक्जिगो एप में भारत समेत दुनिया के लगभग 300,000 से भी अधिक होटल की जानकारी और कीमत दी गई है। इस एप्लिकेशन के द्वारा आप पीएनआर स्टेटस ट्रेन नोटिफिकेशंस आदि भी पता कर सकते हैं। 

वेबगो डाॅट काॅम ने लाॅन्च किया ट्रेवल एप

अब आपको ट्रेवल से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अलग अलग साइट पर जाने की आवश्यकता नहीं है।  अब केवल एक एप्लिकेशन (Application) के माध्यम से आप कभी भी और कहीं भी हवाई टिकट, होटल आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  ट्रेवल की प्रचलित वेबसाइट वेबगो डाॅट काॅम (Webgo.co.in) ने अब अपना वेबगो ट्रेवल एप्लिकेशन लाॅन्च किया है जो कि एंडराॅयड (Android) और आईओएस (ios) उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त (Free) उपलब्ध होगा।  इस एप्लिकेशन में आप 400,000 से भी ज्यादा लोकल व अंतर्राष्ट्रीय होटल और कम कीमत की हजारों फ्लाइट के बारे में भी पता कर सकते हैं।  इस एप्लिकेशन की खासियत है कि यह कई लोकल भाषाओं (local language) में उपलब्ध है तथा इसे उपयोग करना बेहद ही आसान है। यानि अब आप आसानी से इस एप्लिकेशन के द्वारा अपनी फ्लाइट टिकट की कीमत पता कर उसे बुक करा सकते हैं।  साथ ही अपनी पसंदीदा साइट जैसे एक्सपीडिया (xpedia), बुकिंग डाॅट काॅम (booking.com), होटल क्लब (hotel club), टाइगर (tiger) आदि को भी इस एप्लिकेशन पर सर्च कर सकते हैं। इस खबर को अंग्रेजी मे...