Skip to main content

Posts

Showing posts with the label blackberry keyboard

ब्लैकबैरी जेड 3 लाॅन्च, कीमत- 15,990 रुपए

स्मार्टफोन बाजार में लगातार पिछड़ती ब्लैकबेरी (Blackberry) एक बार फिर से पलटवार करने को तैयार है। पिछले साल कंपनी के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा और स्मार्टफोन बाजार में लगातार पिछड़ती गई।  परंतु इस साल कंपनी ने जबरदस्त तैयारी के साथ जेड सीरीज में कम बजट के साथ जेड 3 भारत में लाॅन्च कर दिया है। ब्लैकबैरी जेड 3 को कंपनी ने 15,990 रुपए की कीमत के साथ लाॅन्च किया है।  इस फोन को सबसे पहले कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) के दौरान प्रदर्शित किया था।  फोन के लाॅन्च होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार ब्लैकबैरी कम बजट में फोन पेश कर सकता है ताकि बाजार में उपलब्ध अन्य फोनों को टक्कर दी जा सके।  वैसे इससे पहले ब्लैकबैरी के जेड सीरीज के फोन जहां 40,000 रुपए से ऊपर के थे वहीं कम कीमत के साथ जेड 3 का बाजार में आना अन्य ब्रांड के लिए वाकई प्रतिस्पर्धा साबित हो सकता है।  ब्लैकबैरी जेड 3 में सबसे खास बात यह है कि यह फोन ब्लैकबैरी 10 आॅपरेटिंग सिस्टम के वर्जन 10.2.1 पर आधारित है। जो कि बेहतर गति के साथ कार...