होली (#holi) का त्योहार आते ही ब्लैकबैरी (#blackberry) ने भी अपने उपभोक्ताओं को एप्लिकेशनंस (#application) से सराबोर करने का फैसला कर लिया है। तभी तो होली के रंगो भरे महौल में ब्लैकबैरी कुछ ऐसे एप्लिकेशंस लेकर आया है जो रंगों के इस त्योहार को और भी रंगीन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ब्लैकबैरी द्वारा लाॅन्च किए गए होली स्पेशल एप्लिकेशनंस:- Happy Holi हैप्पी होली:- यह तो सभी जानते हैं कि होली रंगों का त्योहार है और इस मौके पर अपने दोस्तों व रिश्तेदारो को आप इस एप्लिकेशन के माध्यम से इस त्योहार की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यह एप्लिकेशन आपको मुफ्त उपलब्ध होगी। Water Camera Effect वाॅटर कैमरा इफेक्ट:- अब होली का त्योहार है तो रंगों के साथ साथ पानी का भी अपना महत्व है। मुफ्त में उपलब्ध वाॅटर कैमरा एप्लिकेशन के द्वारा आपको फोटो में पानी प्रतीत होगा। इसके द्वारा आप किसी भी पिक्चर में पानी का उपयोग कर सकते हैं। Indian Sweets इंडियन स्वीट:- भारतीय त्योहार हो और उसमें मिठाई न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसीलिए ब्लैकबैरी ...