विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) ने नया स्मार्टफोन ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च किया है। भारतीय बाजार में लाॅन्च किया गया ब्लैकबेरी क्लासिक एक्सक्लूजिवली ईकाॅमर्स साइट स्नैपडील डाॅट काॅम (Snapdeal.com) पर ही उपलब्ध होगा। जहां इस फोन की कीमत 31,999 रुपए है। ब्लैकबेरी पर चलाएं एंडराॅयड एप्स ब्लैकबेरी क्लासिक (Blackberry Classic) के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें टच डिसप्ले के साथ क्वर्टी कीपैड (Qwerty Keypad) का उपयोग किया गया है। ब्लैकबेरी क्लासिक में 720X720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 3.5 इंच का डिसप्ले है तथा 2जीबी रैम दी गई है। ब्लैकबेरी 10 आॅपरेटिंग पर आधारित ब्लैकबेरी क्लासिक 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर (Qualcom Snapdragan Processor) पर कार्य करता है। पफोन में 16 जीबी फ्लैश मैमोरी के अलावा एक्सपेंडेबल डाटा स्टोरेज की भी सुविधा उपलब्ध है। जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 128 जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है। क्वर्टी कीबोर्ड के साथ ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च ब्लैकबेरी क्लासि...