कार रेसिंग का ऐसा अंदाज आपने देखा नहीं होगा। मोबाइल में अब तक आपने बहुत से कार रेस गेम खेले होंगे लेकिन अस्फाल्ट 8 (Asfalt 8) शायद सबसे अलग और बेहतर है। ऐसा नहीं है कि गेम खेलने का अंदाज सबसे अलग है बल्कि ग्राफिक्स इतना शानदार है कि आप बार-बार इसे खेलना चाहेंगे। मोबाइल गेम अस्फाल्ट 8 (Asfalt 8) लगभग 1 जीबी का है इसलिए फोन में यदि मैमोरी ज्यादा है तभी डाउनलोड करें। कम मैमोरी वाले फोन में थोड़ी समस्या हो सकती है। वहीं डुअल कोर प्रोसेसर (#dual core processor) वाले फोन पर ही यह चल सकता है और लेकिन क्वाडकोर प्रोसेसर वाले फोन पर ज्यादा बेहतर तरीके से प्ले होगा। गेम में क्लासिक एनवीडिया (#Nvedia) और डी क्लास सहित कई मोड और सीन हैं। हालांकि हर किसी में खेलने का तरीका एक ही है लेकिन ट्रैक और सीन बदल जाने से खेलने में थोड़ी मुश्किल होती है। मोशन आधारित इस गेम में कई फीचर टच से भी कार्य करता है। जब आप गेम खेल रहे होते हैं तो मोशन कार को कंट्रोल करते वक्त ऐसा अहसास होगा जैसे आपने कार की स्टेयरिंग पकड़ रखी है। ग्राफिक्स (#graphics) इतने शानदार हैं कि वास्तविक रेसिंग ...