Skip to main content

Posts

Showing posts with the label notion ink

सकरी का विंडोज आधारित विनटैब लाॅन्च

टैबलेट बाजार में भले ही एंडराॅयड (Android) आधारित टैबलेट (Tablet) की भरमार हो किंतु इस साल अधिकतर कंपनियों ने विंडोज (Windows) आधारित टैबलेट बाजार में लाॅन्च किए हैं। क्रोमा (Chrome) और नोशन इंक (Notion Ink) जैसी प्रचलित कंपनियों के बाद अब सकरी (SAKRI) ने भी विनटैब (WINTAB) नाम से विंडोज टैबलेट लाॅन्च किया है।  विनटैब विंडोज 8.1 (Windows 8.1) आॅपरेटिंग पर आधारित है तथा आॅफिस 365 (Office 365) के साथ इंटेल (Intel) के एटाॅम प्रोसेसर (Atom Processor) पर कार्य करता है। कंपनी द्वारा इसे दो वर्जन 8.0 इंच और 10.1 इंच में लाॅन्च किया गया है।  नोशन इंक चैन 8 टैबलेट स्नैपडील पर उपलब्ध वहीं टैबलेट के अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो दोनों के फीचर्स लगभग समान हैं। विनटैब 8.0 में 1 जीबी रैम तथा 3800 एमएएच की बैटरी दी गई हैं। वहीं फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस टैबलेट की कीमत 13,999 रुपए है।  सबसे सस्ता विंडोज टैबलेट लाॅन्च वहीं विनटैब 10.1 में 2जीबी रैम तथा 32 जीबी मैमोरी उपलब्ध है। फोटोग्राफ...

नोशन इंक चैन 8 टैबलेट स्नैपडील पर उपलब्ध

काफी दिनों से चर्चा थी कि नोशन इंक (Notion Ink) जल्द ही इंक चैन 8 टैबलेट (Notion Ink Cain 8 Tablet) लाॅन्च करने वाला है जो कि विंडोज 8.1 (Windows 8.1) आॅपरेटिंग पर आधारित होगा। अब कंपनी ने सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए नोशन इंक चैन 8 टैबलेट को लाॅन्च कर दिया है।  यह टैबलेट एक्सक्लूजिवली आॅनलाइन साइट स्नैपडील डाॅट काॅम (Snapdeal.com) पर उपलब्ध होगा। जहां इसे 9,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। नोशन इंक चैन 8 टैबलेट में 1280x800 पिक्सल रेजूल्यूशन वाला 8.0 इंच का डिसप्ले है।  टैबलेट में इंटेल एटाॅम प्रोसेसर (Intel Atom Processor) का उपयोग किया गया है तथा डीडीआर 3 (DDR 3) के साथ 1 जीबी रैम दी गई है। डिवाइस में रियर व फ्रंट दोनों ही कैमरे 2.0 मेगापिक्सल है किंतु फ्लैश (Flash) की सुविधा नदारद है।  इसके अतिरिक्त 16 जीबी आंतरिक स्टोरेज है और माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 64 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि बेहतरीन बैकअप देने में सक्षम है। वहीं टैबलेट में कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर ब्लूट...