Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sony xperia z1 compact

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं गैलेक्सी पाॅकेट नियो (Galaxy Pocket Neo) उपयोग कर रहा हूं। अब मैं नए वर्जन का मोबाइल फोन खरीदना चाहता हूं जिसमें नेटसर्फिंग (Net surfing) के अलावा गेम भी खेल सकूं। मुझे छोटे आकार का फोन चाहिए जो आराम में जेब में आ सके। मैंने एस4 मिनी (S4 Mini) और एक्सपीरिया जेड1 काॅम्पेक्ट (Xperia Z1 Compact) का चयन किया है किंतु असमंजस में हूं कि इनमें से कौन सा बेहतर है।  -बृजेश सिंह आपके द्वारा चुने गए दोनों ही डिवाइस बहुत अच्छे हैं और इनमें बेहतर प्रोसेसर के साथ ही शानदार डिसप्ले दिया गया है। फिर भी किसी एक का चयन करना है तो हम आपको एक्सपीरिया जेड1 काॅम्पेक्ट (Xperia Z1 Compact) लेने की सलाह देंगे। इसमें मल्टीमीडिया (Multimedia) के साथ ही शानदार कैमरा भी है।

सोनी एक्सपीरिया जेड1 कॉम्पेक्ट लॉन्च, कीमत 36,990 रुपए

सोनी इंडिया (sony India) ने एक्सपीरिया (Xperia) सीरीज में जेड1 कॉम्पेक्ट को स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है।  स्टाइलिश व वाटरप्रूफ होने के साथ ही फोन को कॉम्पेक्ट आकार के साथ पेश किया गया है।  इस फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें सबसे महत्वपूर्ण इसका कैमरा है जो कि 20.0 मैगापिक्सल का है।  इसमें दिए गए कैमरे के द्वारा आप बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव कर सकते हैं। एक्सपीरीया जेड1 कॉम्पेक्ट (xperia Z1 Compact) में 4.3 इंच की ट्रीलूमिनस ( TRILUMINOS)  एचडी स्क्रीन है।  फोन देखने में खूबसूरत है ही इसके अलावा इसे धूल मिट्टी व पानी से भी केई नुकसान नहीं है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 800 (Qualcomm Snapdragan) प्रोसेसर के साथ सीपीयू में 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर (quad core) का उपयोग किया गया है।  बेहतरीन पावरबैकअप के लिए 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन पर ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन एप्लिकेशन व गेम का आनंद लिया जा सकता है तथा आसनी से फोटो व वीडियो डाउलनोड किए जा सकते हैं।  काले, सफेद, पिंक और लाइम रंग ...