Skip to main content

Posts

Showing posts with the label obi mobiles

ओबी आॅक्टोपस एस520 लाॅन्च, कीमत-11,990 रुपए

ओबी मोबाइल्स (Obi Mobiles) ने स्लिक मैटेलिक डिजाइन के साथ 1.7 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore processer) पर आधारित स्मार्टफोन आॅक्टोपस एस520 (Octopus S520) भारतीय बाजार में लाॅन्च किया है। किंतु यह फोन भी आॅनलाइन साइट स्नैपडील डाॅट काॅम (snapdeal.com) पर ही उपलब्ध होगा। इससे पहले कई महत्वपूर्ण कंपनियों जैसे मोटोरोला, सैलकाॅन आदि ने भी अपने स्मार्टफोन की एक्सक्लूसिव आॅनलाइन (Online) बिक्री शुरू की है। ओबी द्वारा लाॅन्च किए गए आॅक्टोपस एस520 एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है तथा फोन में 12.7 सेमी का एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। फोन में डुअल सिम (dual sim) सपोर्ट उपलब्ध है जिसमें माइक्रो (Micro sim) व मिनी सिम (Mini sim) कार्ड उपयोग किया जा सकता है। वहीं 1जीबी रैम तथा 8जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए आॅक्टोपस एस520 में 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है तथा वीडियो काॅलिंग (Video calling) के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। ...