Skip to main content

Posts

Showing posts with the label warranty

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

कंस्यूमर फोरम (Consumer Forum)

टीवी पर विज्ञापन देखने के बाद मैंने 3,500 रुप्ए का माइक्रोमैक्स ए27 (Micromax A27), साईं मोबाइल, मुंबई से खरीदा। लेकिन खरीदने के कुछ ही समय बाद वो हैंग होना शुरू हो गया। इस बारे में कस्टमर केयर (Costumer care) में बताया तो उन्होंने कहा कि आप जिगर कम्यूनिकेशन सर्विस सेंटर (Service Center) जाइए। मैंने कस्टमर केयर को भी इस बारे में बताया लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके तीन महीने बाद मेरे फोन के चार्जर ने भी काम करना बंद कर दिया और मैं वापस जिगर कम्यूनिकेशन गया उन्होंने मुझे कहा 100 रुपए के भुगतान के बाद एक महीने के बाद नया चार्जर देने को कहा। मैंने उनसे कहा कि मेरा फोन एक साल की वारंटी में है। मैंने निश्चय किया कि मैं दादर सर्विस सेंटर में जाकर सात दिन के लिए अपना फोन जमा करा दूंगा जैसा कि मैंने उन्हें कहा था। मैंने सर्विस सेंटर फोन किया और उन्हें बताया कि मेरा चार्जर टूटा हुआ है और मुझे नए चार्जर के लिए  250 रुपए देने होंगे। जबकि मेरा चार्जर सिर्फ नहीं कर रहा था और वो टूटा हुआ तो बिल्कुल नहीं था। वो अब मेरे साथ चीटींग कर रहे हैं। कृप्या मेरी मदद कीजिए। अमरित ओसवाल   ...

कंस्यूमर फोरम (Consumer Forum)

मैनें 16 जून 2013 को नोकिया के ब्रांड पर विश्वास करके 18,000 रुपए का नोकिया लूमिया 720 खरीदा। लेकिन अब मैं इस फोन में होने वाली समस्याओं से परेशान हो चुका हूं। इसमें सबसे बड़ी समस्या मैमोरी के साथ है क्योंकि इसकी 50 प्रतिशत मैमोरी तो पहले से ही फुल थी। जब मैनें इस समस्या के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया तो पता चला कि नोकिया के काफी उपभोक्ता इस समस्या का सामना कर रहे हैं और नोकिया सेंटर में भी शिकायत करने पर वह इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। इस फोन के साथ मेरी दूसरी समस्या इसकी स्क्रीन थी जो थोड़ी सी टूट गई है। इससे पहले मैं आईफोन 3जीएस का उपयोग कर रहा था और वो कई बार मुझसे गिरा पर सिर्फ हल्के से स्क्रैच के अलावा उसमें कुछ नहीं हुआ। लेकिन जब मैं नोकिया कस्टमर केयर गया तो फोन रिप्लेस करने के बदले 7880 रुपए देने को कहा। मुझे लगता है कि यह कीमत बहुत ज्यादा है और इतने में तो मैं नया फोन ले सकता हूं। नोकिया को मेरा फोन बिना पैसे लिए बदल देना चाहिए क्योंकि फोन अभी भी वारंटी में है।  रघु एम  नोकिया का जवाब हमने उपभोक्ता से बात की है। फोन क्षतिग्रस्त हुआ है और वह पैसे ...