Skip to main content

Posts

Showing posts with the label battery saver

कैसे करें फोन का बैटरी बैकअप बेहतर

स्मार्टफोन में बैटरी बैकअप की समस्या आम है लेकिन कुछ सुझावों को ध्यान में रखकर आप बैटरी बैकअप को बेहतर कर सकते हैं। फोन की बैटरी को बेहतर बनाने के लिए ऐसे ही कुछ सुझावों की जानकारी दे रही हैं रेनू यादव। मोबाइल फोन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है इसके बिना हम और आप अपनी दैनिक गतिविधियों की कल्पना तक नहीं कर सकते। ऑफिस में हो या कॉलेज में, घर पर हो या पार्टी में हर वक्त यह हमारे साथ रहता है। किंतु इसका साथ होना तब तक ही लाभदायक है जब तक इसमें बैटरी हो क्योंकि वहीं तो इसकी जिंदगी है। बिना बैटरी के तो यह हमारे किसी काम का नहीं बल्कि एक खाली डिब्बा मात्र है। इसीलिए आवश्यक है कि हमारा फोन हमेशा चार्ज रहे ताकि इसका भरपूर उपयोग किया जा सके। पहले फीचर्स फोन का प्रचलन था लेकिन उसमें अत्यधिक एप्लिकेशनंस (#application) न होने के कारण उसका उपयोग केवल बातचीत या मैसेज के लिए किया जाता था। अब स्मार्टफोन का समय है और इसमें भी एंडरॉयड (#android) आधारित फोन को काफी पसंद किया जाता है। इसकी खासियत इसमें उपलब्ध होने वाले फीचर्स हैं जो हमें पूरे दिन फोन से नजरें हटाने ...

विंडोज फोन 8.1 लॉन्च, जल्द होगा सभी विंडोज फोन में अपडेट

माइक्रोसॉफ्ट (#microsoft) कंपनी ने विंडोज 8.1 (#Windows 8.1) तथा विंडोज फोन 8.1 (windows phone 8.1) लॉन्च किया है साथ ही यह भी घोषणा की है कि अप्रैल के अंत तक सभी विंडोज फोन में इस नए ऑपरेटिंग को अपडेट कर दिया जाएगा। विंडोज 8.1 में खासतौर पर उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखा गया है जो कि माउस और कीबोर्ड का अत्यधिक उपयोग करते हैं। इसके द्वारा आप आसानी से पीसी (Computer) और टैबलेट (Tablet) पर कार्य कर सकते हैं तथा यह तीव्र गति से कार्य करने में सक्षम है। विंडोज फोन 8.1 के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें उपभोक्ता स्टार्ट स्क्रीन लेआउट का बेहतरीन आनंद ले सकते हैं साथ ही स्क्रीन पर क्लोज और मिनिमाइज का ऑप्शन हमेशा शॉ होता रहेगा जिसके द्वारा आप बिना माउस को अधिक ड्रैग किए बिना अपना पीसी ऑफ कर सकते है। वहीं आप स्क्रीन पर एक साथ कई एप्लिकेशन का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके अलावा एक्शन सेंटर दिया गया है जिसमें आप सेंटिंग्स का इस्तेमाल का कोई भी बदलाव आसानी से कर सकते हैं। विंडोज फोन 8.1 में दिए गए इम्प्रूव केलेंडर के माध्यम से आप प्रतिदिन अपने अपॉइंटमेंट आदि देख सकते हैं। इसके अत...