Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Blackberry Z10

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

फिलहाल मैं सोनी एक्सपीरिया का हेंडसेट उपयोग कर रहा हूं और अब सोनी एक्सपीरिया जेड1 खरीदने के बारे में सोच रहा हूं। इसी के साथ मैंने कुछ डिवाइस का चयन किया है जिनमें एचटीसी वन डुअल सिम, ब्लैकबैरी जेड10, एप्पल आईफोन 5एस, लेनोवो वाइव एक्स और नोकिया लुमिया 925 हैं। कृपया मुझे बताएं कि इनमें बेहतर डिवाइस कौन सा है तथा क्या मुझे सोनी एक्सपीरिया जेड1 लेना चाहिए।  देव लिन   डिवाइस का चयन आपकी आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। आपके द्वारा बताएं गए सभी डिवाइस बहुत ही अच्छे हैं। एक्सपीरिया जेड1 एक अच्छा एंडराॅयड डिवाइस है जिसमें फोन के आकर्षक डिजाइन के साथ ही अच्छा कैमरा भी है। वहीं एचटीसी का डिजाइन भी काफी अच्छा है। इनके अलावा ब्लैकबैरी जेड10 मैसेज और सोशल नेटवर्किंग के लिए बहुत अच्छा है तथा लुमिया 925 बेहतरीन मल्टीमीडिया के साथ उपलब्ध है और वाइब जेड में खूबसूरत डिजाइन के साथ शक्तिशाली हार्डवेयर दिया गया है। यदि आपका बजट की कोई समस्या नहीं है तो आप डिजाइन, कार्यक्षमता और मल्टीमीडिया का मिला-जुला मिश्रण आईफोन 5 एस ले सकते हैं। जिसमें  पावरफुल प्रोसेसर के साथ ही अच्छा कैमरा भी द...

आज की डील: सैमसंग गैलेक्सी एस4

मोबाइल बाजार में बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए हर कंपनी बेहतर कीमत में अपना बेहतर डिवाइस उपभोक्ता को मुहैया कराना चाहती है। इसीलिए लगभग सभी कंपनियां अपने डिवाइस को कम कीमत पर उपलब्ध करा रही हैं।   अभी हाल ही में एचटीसी डिजायर 700 (HTC Desire 700) की कीमत 33,050 से घटाकर 21,499 रुपए कर दी गई है। वहीं ब्लैकबैरी जेड10 (Blackberry Z10) की कीमत में भी कटौती कर 25,000 रुपए कर दी गई है।  अब सैमसंग ने भी अपने प्रचलित स्मार्टफोन गैलेक्सी एस4 (Samsung galaxy S4) की कीमत घटा दी है जहां इस फोन को 41,500 रुपए के साथ लाॅन्च किया गया था वहीं सैमसंग की आॅफिशियली साइट पर यह 40,690 रुपए में मिल रहा है।  इसके अलावा कंपनी इसे ईएमआई (EMI) आॅपशन के साथ भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा रही है। जिसके लिए एचडीएफसी (HDFC) और आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक में खाता होना आवश्यक है।  इसके अतिरिक्त फ्लिपकर्ट डाॅट काॅम (flipkart.com) पर गैलेक्सी एस4 29,860 रुपए में उपलब्ध है, वहीं अमेजन आॅनलाइन (amazon.com) पर यह 29,880 रुपए में मिल रहा है। स्नैपडील (Snapdeal) पर इस फोन की कीमत 31...

एचटीसी डिजायर 700 की कीमत घटी

कुछ समय पहले एचटीसी (HTC) ने डिजायर 700 (Desire 700) बाजार में लाॅन्च किया था उस समय उसकी कीमत 33,050 रुपए थी। किंतु इसकी कीमत 11,551 रुपए घटकर अब 21,499 रुपए हो गई है। जो कि एचटीसी उपभोक्ताओं के लिए काफी अच्छी बात कही जा सकती है। एचटीसी डिजायर 700 के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 5.0 इंच का डिसप्ले है। 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फोन में 8.0 मैगापिक्सल कैमरा रियर कैमरा तथा 2.1 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरे की सुविधा दी गई है।  डिजायर 700 में 1जीबी रैम तथा 8जीबी इंटरनल स्टोरेज के अतिरिक्त 64जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी की सुविधा के लिए माइक्रोएसडी कार्ड भी दिया गया है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.1.2 जेलीबीन पर आधारित डिजायर 700 में कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस, जीपीआएस तथा 3जी का उपयोग किया जा सकता है।  एचटीसी डिजायर 700 की कीमत कम होने के बाद इसे मोबाइल बाजार में कई अन्य डिवाइस से भी टक्कर मिल सकती है। जिनमें सैमसंग ग्रैंड 2, नोकिया लुमिया 1320 तथा ब्लैकबैरी जेड 10 महत्वपूर्ण हैं। 

क्या! जेड10 कि कीमत में 25,000 रु. की कटौती

हमने भी जब यह खबर सुनी तो ऐसे ही चौंक गए जैसे कि अभी आप। ब्लैकबेरी जेड 10 (  Blackberry Z10  ) की कीमत कंपनी ने 17,990 रुपए कर दी गई है। कंपनी ने फिलहाल साठ दिनों के लिए कंपनी ने फोन की कीमत 17,990 रुपए कर दी है।  कपंनी यह आॅफर भारत में अपने 10 साल पूरा करने के अवसर पर दिया है। ब्लैकबेरी जेड 10 को भारत में 43,490  रु.   में लांच किया गया था  और बाद में कंपनी ने इसकी कीमत घटाकर 29,990 रुपए कर  दी थी ।   इस बार कंपनी ने फिर से लगभग 12 हजार रुपए के कटौती कर इसे 17,990 रुपए में इसे पेश किया है। पिछले छह माह में फोन की कीमत में 25,000  रूपए  से ज्यादा की कमी की गई है । ब्लैकबेरी का यह पहला डिवायस था जिसे कंपनी ने नए आॅपरेटिंग बीबी10 ( BB10 operating system ) पर पेश किया था। इसके साथ ही हाल में ही इसे ब्लैकबेरी आॅपरेटिंग के नए अपडेट 10.2 (10.2 ) पर अपडेट कर दिया गया है। फोन में अच्छी बात यह कही जा सकती है कि ब्लैकबेरी आॅपरेटिंग होने के बावजूद आप इस पर एंडराॅयड एप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं। फुल टचस्क्रीन आधारि...