Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Motorola G

मोटोरोला मोबिलिटी अब लेनोवो की

मोटोरोला के बारे में शायद हर मोबाइल उपभोक्ता जानता है। यही वह कंपनी है जिसने मोबाइल का अविष्कार किया।  परंतु पिछले दस सालों में कंपनी को न जाने किसकी नजर लग गई और एक हाथ से दूसरे हाथ और तीसरे हाथ में जाने को तैयार है।  अभी कुछ साल पहले ही गूगल ने मोटोरोला को खरीदा था लेकिन अब कंपनी ने घोषणा की है कि उसने मोटोरोला मोबिलिटी का स्मार्टफोन बिजनेस लेनोवो को 2.9 अरब डॉलर में बेच दिया।  इससे पहले वर्ष 2012 में मोटोरोला को गूगल ने 12.5 अरब डॉलर में खरीदा था। उस समय यह गूगल की सबसे बड़ी डील थी।  इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी गूगरोला फोन लॉन्च कर सकती है लेकिन अब तक मोटोरोला नाम से फोन आ रहे थे।  पिछले साल कंपनी ने मोटोरोला मोटो एक्स और मोटो जी को लॉन्च कर चुकी है और फरवरी में मोटो जी को भारत में भी आने की उम्मीद थी लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने यह घोषणा कर सबको चैंका दिया कि मोटोरोला स्मार्टफोन बिजनेस को उसने लेनोवो के सुपुर्द कर दिया।  किंतु डील की घोषणा के साथ ही यह भी साफ कर दिया गया कि उपभोक्ताओं को मोटो जी के...

मोटोरोला जी जल्द होगा बाजार में उपलब्ध

मोटोरोला जी (Motorola G) को ऑफिशियली तौर पर लॉन्च नहीं किया है किन्तु यह फ़ोन भारतीय ई-स्टोर्स पर पहले ही आ गया था।  काफी समय से इसके लॉन्च होने के कयास लगाये जा रहे थे लेकिन सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार उम्मीद है कि जनवरी के अंतिम हफ्ते तक मोटोरोला जी बाजार में उपलब्ध होगा।    मोटोरोला गूगल के हाथों में जाने के बाद यह कंपनी का पहला डिवाइस होगा, जिसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।  सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस बार कीमत बेहद ही प्रतियोगी होने की उम्मीद है। आशा है कि भारत में इस फोन की कीमत 12 से 13 हजार रुपए के बीच होगी। जबकि फोन में 4.5 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेट है। 8 और 16 जीबी के दो मैमोरी ऑप्शन में यह उपलब्ध् है लेकिन इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं है। मोटो जी में 1.2 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन क्वाडकोर प्रोसेसर है और 1 जीबी की रैम मैमोरी है।  एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.3 जेलीबीन आधारित इस फोन में 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है।

2014 में ये फ़ोन खीचेंगे आपका ध्यान

यदि वर्ष 2013 में ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 41 मेगापिक्सल वाले फोन ने अपना जलवा बिखेरा तो 2014 में भी महारथियों की संख्या कम नहीं है। आगे हम वर्ष 2014 में लांच होनेवाले ऐसे ही 14 बेहतरीन फोन्स से आपको रू-ब-रू करा रहे हैं...     सैमसंग गैलेक्सी एस5 यह कयास तो हर कोई लगा सकता है कि हर साल की तरह इस साल सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज में अपना नया फोन लाएगा लेकिन सवाल यह है कि नया गैलेक्सी एस5 अन्य गैलेक्सी से अलग कैसा होगा? सैमसंग इस साल गैलेक्सी एस 5 को लांच कर सकती है और इस बार आशा है कि कर्व एस5 के साथ आपको कर्व स्क्रीन देखने को मिले। वहीं फोन का प्रोसेसर भी पहले से ज्यादा ताकतवर होने की उम्मीद है। कयास लगाया जा रहा है कि इस बार एप्पल आईफोन की तरह सैमसंग 64 बिट्स प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस5 को लेकर यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी पानी व धूल अवरोधक फीचर से भी इसे लैस कर सकती है। कई जानकारों का मानना है कि गैलेक्सी एस 4 में कंपनी ने ऑक्टाकोर प्रोसेसर पेश किया था जबकि इस बार 16 कोर प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकती है ले...