कम बजट में ज्यादा फीचर। कुछ माह पहले से यह हलचल हो रही थी कि मोटोरोला (Motorola) कम बजट में कोई फोन लाॅन्च कर सकता है। हालांकि उस वक्त तक साफ नहीं था कि फोन का नाम क्या होगा। सिर्फ कयास के तौर पर कहा जा रहा था कि मोटो ई लाॅन्च हो सकता है। और कयास सही साबित हुआ। पिछले महीने कंपनी ने मोटो ई को भारत में लाॅन्च कर दिया। हालांकि यह बात सच है कि फोन कम बजट का है लेकिन फोन के फीचर इतने दमदार हैं कि यह अपने से ऊँची रेंज के फोन को भी टक्कर देने का दम रखता है। सबसे पहले बात करते हैं फोन के रूप-रंग की। क्यों खरीदें नया आॅपरेटिंग, शानदार परफाॅर्मेंस, बेहतर बिल्ट और उपयोग में आसान। यह सारी खूबियां हैं मोटो ई की। आॅपरेटिंग में लैग नहीं है और काफी स्मूथ भी है। फोन की बाॅडी धूल व पानी अवरोधक है वहीं एंडराॅयड अपडेट भी मोटो ई को काफी आसानी से मिलेंगे। क्यों न खरीदें छोटा स्क्रीन साइज और कम मैमोरी परेशानी का कारण बन सकती है। वहीं फिक्स्डफोकस कैमरा भी थोड़ी कमी कही जा सकती है। फोन में सेकेंडरी कैमरा नदारद है। रूप-रंग मोटोरोला मोटो ई (Motorola Moto E) के लुक के बारे में कहा...