Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sony xperia Z2

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं चाइनीज मोबाइल शियाओमी एमआई3 (Xiaomi Mi 3) और सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung Galaxy S5) को लेकर असमंजस में हूं। दोनों में से कौन सा फोन अधिक बेहतर है? इनके अलावा भी यदि कोई और आॅप्शन है तो मुझे बताएं। -पुष्कर दोरबी यदि आपके लिए बजट महत्वपूर्ण नहीं है तो दोनों डिवाइस में से गैलेक्सी एस5 अच्छा आॅप्शन है। इसमें शानदार कैमरा, अच्छी साउंड क्वालिटी और अच्छा डिसप्ले है। यदि बजट महत्वपूर्ण है तो शियाओमी एमआई3 बहुत ही अच्छा आॅप्शन है। वहीं बजट की बात से हटकर कर बात करें तो सोनी एक्सपीरिया जेड2 (Sony Xperia Z2), एचटीसी वन एम8 (HTC One M8), एलजी जी3 (LG G3) और आईफोन 5एस (iphone 5s) बहुत ही अच्छे डिवाइस हैं।  

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं एक उच्च श्रेणी का स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। मैंने कुछ फोंस का चयन किया है जिनमें एलजी जी3 (LG G3), सोनी एक्सपीरीया जेड2 (Sony Xperia Z2), सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung galaxy s5), सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 (Samsung galaxy note 3) और एचटीसी वन एम8 (HTC ONE M8) हैं। कृप्या मुझे सलाह दें कि इनमें से कौन सा डिवाइस लेना चाहिए।   -जैथ वैसे तो आपके द्वारा चुने गए सभी डिवाइस बहुत अच्छे हैं किंतु हर डिवाइस में कुछ कमी व कुछ खास तो होता ही है। सैमसंग गैलेक्सी एस5 दिखने में खूबसूरत तथा शानदार हार्डवेयर से लैस है जबकि एचटीसी वन एम8 भी कापफी आकर्षक है वहीं नोट 3 स्टाइलिश फोन है और एलजी जी 3 में अच्छा एचडी डिसप्ले है। लेकिन सोनी एक्सपीरिया जेड2 परफाॅर्मेंस और डिजाइन के मामले में अधिक बेहतर है इसमें शानदार कैमरा और डिसप्ले है तथा बैटरी लाइफ भी अच्छी है। इसलिए हम आपको सेानी एक्सपीरिया जेड 2 लेने की सलाह देंगे।

Mobile Review: सोनी एक्सपीरिया जेड2

स्टाइलिश एक्सपीरिया और भी हुआ ताकतवर। सोनी एक्सपीरिया जेड 2 (Sony Xperia Z2) देखने में बेहद ही स्टाइलिश है। फोन का मुख्य और पिछले दोनों पैनल में ग्लास का उपयोग किया गया है जो बेहद ही चमकदार है। स्लीक डिजाइन का यह फोन इतना बेहतर है कि पहली ही नजर में आपका दिल जीतने का दम रखता है। फोन देखकर कहा जा सकता है कि हां हाथ में कोई कीमती डिवाइस है। परंतु लुक के बारे में एक और चीज कही जा सकती है कि अन्य एक्सपीरिया जेड सीरीज के फोन से सोनी एक्सपीरिया जेड2 का लुक बहुत अलग नहीं है। अगर आपने पहले से जेड सीरीज का फोन देख रखा है तो आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह सोनी का फोन है। सोनी एक्सपीरिया जेड 1 ( Sony Xperia Z1 ) की तरह यह फोन भी धूल व पानी अवरोध्क है। वहीं फोन की बाॅडी भी रगड़ रहित है। इसकी न सिर्फ स्क्रीन बल्कि पिछला पैनल भी रगड़ अवरोधक बनाया गया है। फोन के बाएं पैनल में सिम स्लाॅट और यूएसबी स्लाॅट उपलब्ध है जो एक कवर के नीचे दिया गया है। ऊपरी पैनल में 3.5 एमएम आॅडियो स्लाॅट दिया गया है जबकि दाएं पैनल में माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट, पावर/स्क्रीन लाॅक बटन, वाॅल्यूम राॅकर और कैमर...

Mobile Review: सैमसंग गैलेक्सी एस5

सैमसंग एस सीरीज का पांचवां योद्धा।   हर साल सैमसंग गैलेक्सी एस (Samsung galaxy S) सीरीज में एक फोन लाॅन्च करती है। कंपनी की एस सीरीज का फोन न सिर्फ एडवांस होता है बल्कि हार्डवेयर के मामले में भी काफी ताकतवर होता है। पिछले साल कंपनी ने आॅक्टाकोर के (Octa-core Processor) साथ एस5 ( Samsung galaxy S ) पेश किया था जबकि इस साल गैलेक्सी एस5 माॅडल को सैमसंग ने पेश किया है। फोन हार्डवेयर के मामले में शानदार है इसमें कोई शक नहीं लेकिन सैमसंग के गैलेक्सी (Samsung Galaxy) फोन के साथ सबसे बड़ा सवाल एक ही है कि लुक के मामले में फोन कितना अलग है। इसलिए सबसे पहले हम बात करते हैं लुक की। खूबी शानदार हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन। बेहतर कैमरा क्वालिटी। अच्छा बैटरी बैकअप। खामी पुराना डिजाइन। थोड़ा कीमती। साधरण क्वालिटी। पुराना गैलेक्सी नए गैलेक्सी (Galaxy) के लाॅन्च होने से पहले पचास तरह की बातें हो रही थीं। कोई यह दावा कर रहा था कि फोन की स्क्रीन कर्व होगी तो कोई दावा कर रहा था कि लुक पहले से काफी अलग होगा। परंतु जब नया फोन आया तो सैमसंग फिर से वही पुराना सुर अला...

आज रात आएगा एलजी का जी3

एलजी (#LG) मोबाइल (#Mobile) इस वर्ष अपने पूरे शबाब में है। साल की शुरुआत में ही कंपनी ने कर्व स्क्रीन के साथ एलजी जी फ्लेक्स (LG G Flex) को लाॅन्च किया था और इस फोन की कीमत 60 हजार रुपए थी। वहीं इसके कुछ दिनों बाद ही कंपनी ने जी प्रो 2 (LG G Pro 2) को भी भारत में लाॅन्च कर दिया जो लगभग 50 हजार रुपए का है। महंगे फोन में ही कंपनी एक और डिवायस एलजी जी 3 (Lg G 3) को लाॅन्च करने की तैयारी कर चुकी है। कल यह फोन प्रदर्शित हो सकता है। हालांकि भारत में आने में फिलहाल थोड़ा समय लग सकता है लेकिन आशा है कि यह फोन भी महंगा ही होगा। एलजी जी प्रो 2 की तुलना में एलजी जी3 की स्क्रीन छोटी है लेकिन स्क्रीन रेजल्यूशन कमाल का है। अब तक का सबसे बेहतर स्क्रीन रेजल्यूशन के साथ यह उपलब्ध होगा। फोन में 5.5 इंच की स्क्रीन 2560x1440 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है और बेहतर साउंड इन्हांसमेंट के लिए इसे डाॅल्बी मोबाइल तकनीक से लैस किया गया है। इतना ही नहीं एलजी जी प्रो 2 में जहां आपको 2.3 गीगाहर्ट्ज का क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैग...

Video : स्टाइलिश एक्सपीरीया जी2 की एक झलक

सैमसंग गैलेक्सी एस5(samsung galaxy s5) , एलजी जी प्रो2 (Lg g2 pro) और एचटीसी वन एम8 (htc one M8) का भारत में लाॅन्च होने के बाद सभी की नजरें सोनी पर टिकि थी कि कंपनी का फ्लैगशिप माॅडल जी2 (Z2) भारत में कब आएगा। उपभाक्ताओं की इस उत्सुकता को खत्म करते हुए आज सोनी (Sony) ने एक्सपीरीया जी2 (Xperia Z2) को भारत में लाॅन्च किया है। स्टाइलिश एक्सपीरीया जी2 की ऐसी ही एक झलक हम आपके लिए भी लेकर आये हैं

ये हैं इस साल के सबसे महंगे फोन

वैसे तो मोबाइल कंपनियां सालों भर अपने फोन लाॅन्च करती हैं लेकिन कुछ फोन होते हैं जिनका उपभोक्ताओं को बेसब्री से इंतजार होता है। हालांकि ये इतने कीमती होते हैं कि हर कोई इन्हें खरीद भी नहीं सकता। परंतु इनके बारे में जानने के लिए जरूर उत्सुक होता है। इन्हें कंपनी साल का फ्लैगशिप फोन के रूप में लाॅन्च करती हैं। ये फोन कंपनी के पोर्टफोलियों में सबसे अडवांस और ताकतवर होते है। इस साल भी लगभग सभी बड़ी कंपनियों ने अपना फ्लैगशिप फोन का प्रदर्शन कर दिया है। जहां सैमसंग ने गैलेक्सी एस5 ( Samsung Galaxy S5 ) को उतारा। वहीं सोनी ने एक्सपीरीया जी2 (Sony Xperia Z2) का प्रदर्शन किया है। एलजी ने जी प्रो 2 (LG G Pro 2) को एलटीई सपोर्ट के साथ पेश किया है जबकि एचटीसी का वन एम8 (HTC One M8) माॅडल भी भारत में दस्तक दे चुका है। नोकिया भी लुमिया 1520 (Nokia Lumia 1520) का प्रदर्शन जनवरी में कर चुकी है। विभिन्न कंपनियों द्वारा लाॅन्च किए गए ये फोन तकनीकी रूप से अडवांस तो है लेकिन महंगे भी कम नहीं होते।  इनकी खरीदारी के लिए आपको चुकानी होती है मोटी रकम। पिछले साल जहां यह देखा जा रहा था कि क...

सोनी एक्सपीरीया जी2 लाॅन्चः कीमत 49,990

सैमसंग गैलेक्सी एस5(samsung galaxy s5) , एलजी जी प्रो2 (Lg g2 pro) और एचटीसी वन एम8 (htc one M8) का भारत में लाॅन्च होने के बाद सभी की नजरें सोनी पर टिकि थी कि कंपनी का फ्लैगशिप माॅडल जी2 (Z2) भारत में कब आएगा। उपभाक्ताओं की इस उत्सुकता को खत्म करते हुए आज सोनी (Sony) ने एक्सपीरीया जी2 (Xperia Z2) को भारत में लाॅन्च कर दिया। कंपनी के जी सीरीज में अब तक का सबसे महंगा फोन है। भारतीय बाजार में फोन की कीमत 49,990 रुपए है। हालांकि सोनी एक्सपीरीया जी2 लाॅन्च के साथ ही कंपनी ने धमाकेदार आॅफर की भी शुरूरुआत की है। 12 मई से यह फोन भारत में उपलब्ध होगा और शुरुआत के कुछ दिन फोन की खरीदारी पर 5,999 रुपए का सोनी स्मार्टबैंड और स्मार्टकवर मुफत में दिया जाएगा। सोनी एक्सपीरीया जी2 (Sony Xperia Z2) में 5.2 इंच की स्क्रीन दी गई है और स्क्रीन रेजल्यूशन 1080x 1920 पिक्सल है। ताकत प्रदान करने के लिए क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 क्वाडकोर प्रोसेसर है और इसका क्लाॅक स्पीड 2.3 गीगाहट्र्ज का है। फोन में 3 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ यह भारत में उपलब्ध होगा। फोन मे...

2014 में ये फ़ोन खीचेंगे आपका ध्यान

यदि वर्ष 2013 में ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 41 मेगापिक्सल वाले फोन ने अपना जलवा बिखेरा तो 2014 में भी महारथियों की संख्या कम नहीं है। आगे हम वर्ष 2014 में लांच होनेवाले ऐसे ही 14 बेहतरीन फोन्स से आपको रू-ब-रू करा रहे हैं...     सैमसंग गैलेक्सी एस5 यह कयास तो हर कोई लगा सकता है कि हर साल की तरह इस साल सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज में अपना नया फोन लाएगा लेकिन सवाल यह है कि नया गैलेक्सी एस5 अन्य गैलेक्सी से अलग कैसा होगा? सैमसंग इस साल गैलेक्सी एस 5 को लांच कर सकती है और इस बार आशा है कि कर्व एस5 के साथ आपको कर्व स्क्रीन देखने को मिले। वहीं फोन का प्रोसेसर भी पहले से ज्यादा ताकतवर होने की उम्मीद है। कयास लगाया जा रहा है कि इस बार एप्पल आईफोन की तरह सैमसंग 64 बिट्स प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस5 को लेकर यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी पानी व धूल अवरोधक फीचर से भी इसे लैस कर सकती है। कई जानकारों का मानना है कि गैलेक्सी एस 4 में कंपनी ने ऑक्टाकोर प्रोसेसर पेश किया था जबकि इस बार 16 कोर प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकती है ले...