अभी कुछ माह पहले जोलो (Xolo) ने भारत में हाइव सीरीज का प्रदर्शन किया था। नए यूजर इंटरफेस के साथ पेश किए गए इस फोन के लिए कपंनी ने काफी वाह-वाही बटोरी थी। वहीं आज कंपनी अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी करते हुए ओमेगा सीरीज की शुरुआत की है। भारतीय बाजार में कंपनी ने ओमेगा सीरीज में एक साथ दो फोन का प्रदर्शन किया है। कंपनी ने ओमेगा 5.0 और ओमेगा 5.5 (Xolo Omega 5.5) को पेश किया है। ओमेगा 5.0 में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है जबकि दूसरे फोन में 5.5 इंच की आईपीएस डिसप्ले है। स्पाइस स्टैलर 520एन अमेजन डाॅट इन पर लाॅन्च जोलो ( Xolo ) ओमेगा 5.5 की बात करें तो 1 जीबी की रैम मैमोरी है जबकि इंटरनल मैमोरी 8 जीबी दी गई है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का सोनी एक्समोर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 2.0 मेगापिक्सल का है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,600 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। भारतीय बजार में फोन की कीमत 9,999 (Price In India) रुपए है। ओबी ने लाॅन्च किए दो नए स्मार्टफोन जोलो ओमेगा 5.0 (Xolo Omega 5.0) पर नजर डालते हैं तो वह भी ज्यादा अलग न...