Skip to main content

Posts

Showing posts with the label HTC One (M8)

एचटीसी वन (ई8) उपलब्ध: कीमत 34,900 रुपए

विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन (Smartphone)  निर्माता कंपनी एचटीसी (HTC) ने अपने वन सीरीज में नए डिवाइस एचटीसी वन (ई8) (HTC One (E8)) को पेश किया है। यह एचटीसी वन (एम8) (HTC One (M8))का ही प्लास्टिक संस्करण है। फोन के स्पेसिफिकेशन वहीं हैं जो हमें एचटीसी वन (एम8) में देखने को मिले थे। फोन को दोहरा कर्व डिजाइन के साथ पेश किया गया है जो इसके पकड़ने में आरामदायक बनाता है। वन (ई8) 5.0 इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080x9120 पिक्सल है जो बहुत बेहतर कहा जा सकता है। एचटीसी वन (ई8) (HTC One (E8)) को क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर पेश किया गया है। वन (ई8) में भी यही चिपसेट देखने को मिला था। प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें 2.5 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर कार्ट 400 प्रोसेसर है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है और 2 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। हालांकि उपभोक्ता के लिए लगभग 10 जीबी ही उपलब्ध हो पाएगा। वन (ई8) में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों स्लाॅट में जीएसएम का सिम का उपयोग किया जा सकता है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि पफोन में 4जी एलटीई सपोर्ट है। पावर बैकअप के लिए...

Mobile Review: सैमसंग गैलेक्सी एस5

सैमसंग एस सीरीज का पांचवां योद्धा।   हर साल सैमसंग गैलेक्सी एस (Samsung galaxy S) सीरीज में एक फोन लाॅन्च करती है। कंपनी की एस सीरीज का फोन न सिर्फ एडवांस होता है बल्कि हार्डवेयर के मामले में भी काफी ताकतवर होता है। पिछले साल कंपनी ने आॅक्टाकोर के (Octa-core Processor) साथ एस5 ( Samsung galaxy S ) पेश किया था जबकि इस साल गैलेक्सी एस5 माॅडल को सैमसंग ने पेश किया है। फोन हार्डवेयर के मामले में शानदार है इसमें कोई शक नहीं लेकिन सैमसंग के गैलेक्सी (Samsung Galaxy) फोन के साथ सबसे बड़ा सवाल एक ही है कि लुक के मामले में फोन कितना अलग है। इसलिए सबसे पहले हम बात करते हैं लुक की। खूबी शानदार हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन। बेहतर कैमरा क्वालिटी। अच्छा बैटरी बैकअप। खामी पुराना डिजाइन। थोड़ा कीमती। साधरण क्वालिटी। पुराना गैलेक्सी नए गैलेक्सी (Galaxy) के लाॅन्च होने से पहले पचास तरह की बातें हो रही थीं। कोई यह दावा कर रहा था कि फोन की स्क्रीन कर्व होगी तो कोई दावा कर रहा था कि लुक पहले से काफी अलग होगा। परंतु जब नया फोन आया तो सैमसंग फिर से वही पुराना सुर अला...

एचटीसी वन (एम8) के बाद वन (ई8) की तैयारी

विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी (#HTC) ने अपने वन सीरीज में नए डिवाइस एचटीसी वन (ई8) (HTC One (E8))  को पेश किया है। हा में कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन वन (एम8) (HTC One (M8)) को पेश किया था। एचटीसी वन (ई8) (HTC One (E8)) को वन (एम8) के ही मिनि संस्करण  के रूप में देखा जा रहा है। दोहरे कर्व डिजाइन के साथ पेश किए गए इस फोन में 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है। यह एम8 की अपेक्षा छोटा है। एम8 में 5.0 इंच की स्क्रीन उपलब्ध है। वन (एम8) (One M8)  में जहां आपको मैटल बाॅडी देखने को मिली थी वहीं वन वन (ई8) (One E8) की बाॅडी पाॅलिकार्बोनेट की बनी है। हालांकि इस बारे में साफ नहीं है कि ई8 को एम8 की तरह क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर पेश किया जाएगा या नही लेकिन कंपनी ने 16 जीबी इंटरनल मैमोरी और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के बारे में जानकारी दी है। एचटीसी वन (एम8) (HTC One (M8)) में जहां एक सिम सपोर्ट था वहीं एचटीसी वन (ई8) को दोहरा सिम फंक्शनालिटी के साथ पेश किया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है। जहां तक मल्टी...

Video : क्या आई फ़ोन 5s को टक्कर देगा एचटीसी वन M8

एचटीसी वन (HTC One) को जब कंपनी ने लाॅन्च किया तो उपभोक्ता इसे एप्पल आईफोन 5 के विकल्प के रूप में देख रहे थे चाहे बात स्टाइल की करें या ताकत की। परंतु आज एक साल बाद स्थितियां नहीं बदली एचटीसी वहीं और एप्पल भी अपनी जगह पर कायम है। अब फिर से कंपनी ने वन माॅडल के नए संस्करण एचटीसी वन (एम8) ( HTC One M8 ) को पेश किया है और प्रतियोगी फिर वही एप्पल ही है। क्या एचटीसी का यह नया फोन नए एप्पल आईफोन 5एस को टक्कर दे पाएगा। इस वीडियो में हमने इसी प्रश्न का हल ढूढ़ने की कोशिश की है ।

Video : स्टाइलिश एक्सपीरीया जी2 की एक झलक

सैमसंग गैलेक्सी एस5(samsung galaxy s5) , एलजी जी प्रो2 (Lg g2 pro) और एचटीसी वन एम8 (htc one M8) का भारत में लाॅन्च होने के बाद सभी की नजरें सोनी पर टिकि थी कि कंपनी का फ्लैगशिप माॅडल जी2 (Z2) भारत में कब आएगा। उपभाक्ताओं की इस उत्सुकता को खत्म करते हुए आज सोनी (Sony) ने एक्सपीरीया जी2 (Xperia Z2) को भारत में लाॅन्च किया है। स्टाइलिश एक्सपीरीया जी2 की ऐसी ही एक झलक हम आपके लिए भी लेकर आये हैं