Skip to main content

गेटइट बाजार: अब पेमेंट करना आसान

गेटइट बाजार (getitbazar) ऑनलाइन साइट भारत में शॉपिंग के एक बेहतर अनुभव के लिए जानी जाती है। जहां उपयोग की किसी भी वस्तु की शॉपिंग की जा सकती है।

इसे एक ऐसा बाजार भी कहा जा सकता है जो कि जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टोर्स सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त इस साइट के माध्यम से खरीददार कुछ सर्च करने के अलावा किसी वस्तु की तुलना व मोलभाव भी कर सकता है।

ऑनलाइन शॉपिंग (online shopping) के वक्त कई बार खरीददार को पेमेंट की समस्या का सामना करना पड़ता है और इसी समस्या को हल करने के लिए व अपने उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गेटइट बाजार ने पेमेंट का आसान तरीका लॉन्च किया है।

कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए नए ट्रांजेक्शन सर्विस (Transaction service) के माध्यम आप भारत में कभी भी कहीं भी आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। इसमें आप ई-कॉमर्स वेबासाइट (E-commerce), टेलीसेल्स डिपार्टमेंट (Telesales department) , मोबाइल एप्लिकेशन और फेसबुक पेज के माध्यम से आसानी से पेमेंट के अलावा डिलीवरी भी ले सकते हैं।

एक समय के लिए इंटीग्रेशन फीस केवल 15,000 रुपए है। साथ ही यह सुविधा भी दी गई है कि सफलतापूर्वक ट्रांजेक्शन होने पर ही पैसे काटे जाएंगे। यदि ट्रांजेक्शन फेल होता है या आपका ऑर्डर रिजेक्ट अथवा रिर्टन होता है तो उसका कोई चार्ज नहीं देना होगा। गेटइट ऑनलाइन ऑपिंग में सफलतापूर्वक ट्रांजेक्शन होने पर केवल 100 रुपए चार्ज है।

गेटइट बाजार से शॉपिंग करने के लिए आप इसकी वेबसाइट www.getitBazaar.com पर लॉगइन करने के अलावा +91 44444 44444  पर कॉल कर सकते हैं। खरीददार एंडरॉयड प्ले स्टोर के माध्यम से गेटइट बाजार पर जाकर स्पेशल ऑफर, वस्तु, शॉप, डील्स, फेस्टिबल ऑफर, डिस्काउंट और काफी कुछ सर्च कर सकते हैं। गेटइट पर केश पेमेंट के अतिरिक्त 24 घंटे कॉल सेंटर सपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...