Skip to main content

Posts

Showing posts with the label xolo opus hd

जोलो ने की कुछ डिवाइस की कीमत में कटौती

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोलो (Xolo) ने बेहतरीन डिवाइस लगातार पेश कर रही हैै। हाल ही में कंपनी वुडन टच का स्मार्टफोन क्यू 1020 (Xolo Q1020) लाॅन्च किया है वहीं शानदार फीचर से लैस क्यू1010आई (Xolo Q1010i) भी लाॅन्च किया था।  इसी के बीच कंपनी ने अपने कुछ डिवाइस की कीमत में भी कटौती की है जिनमें हाल ही में लाॅन्च किया गया डिवाइस क्यू1010 आई भी शामिल है। जहां इस फोन को 10,999 रुपए में लाॅन्च किया गया था वहीं अब इसकी कीमत कम होकर 9,999 रुपए हो गई है। क्यू1010आई में 8.0 मेगापिक्सल रियर तथा 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।  इसके अतिरिक्त जोलो ओपस एचडी (Opus HD) की कीमत 9,499 से घटकर 8,499 रुपए है वहीं जोलो क्यू700एस (Q700S) अब 7,199 रुपए में मिलेगा जो कि पहले 7,799 रुपए में उपलब्ध था। वुडन डिजाइन के साथ आया जोलो क्यू1020  कम कीमत में उपलब्ध होने वाले डिवाइस में जोलो क्यू500एस आईपीएस (Q500S IPS) भी है जो 5,999 की बजाय अब 5,499 में मिलेगा। वहीं जोलो ए500एस लाइट (Q500s lite) 4,999 से घटकर अब 4,499 रुपए में प्राप्त होगा।  इस खबर को अंग्र...

जोलो ओपस एचडी लाॅन्च, कीमत-9,499 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोलो (Xolo) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ओपस एचडी (Xolo Opus HD) लाॅन्च किया है।  डुअल सिम आधारित जोलो ओपस एचडी एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4.2 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित है तथा 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) पर कार्य करता है।  फोन में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले (HD IPS Display) दिया गया है। जोलो ओपस एचडी में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रो एसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है।  जोलो विन टैबलेट लाॅन्च, कीमतः- 19,990 रुपए फोटोग्राफी के एलईडी फ्लैश (LED Flash) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है तथा वीडियों काॅलिंग (video calling) के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। इसके अतिरिक्त रियर कैमरा में कुछ खास फीचर्स जैसे सीन डिटेक्शन, फेस रिकोनाइजेशन, पैनोरामा, जियो टैगिंग, बेस्ट शाॅट और एचडीआर आॅप्शन (HDR) आदि। हाईव आॅपरेटिंग के साथ लाॅन्च हुआ जोलो 8एक्स-1000 कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर जी...