Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Galaxy Grand Neo

सैमसंग ने उतारा गैलेक्सी कोर प्राइमः कीमत 9,599

विश्व की नंबर एक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने कम रेंज में गैलेक्सी कोर प्राइम (Samsung Galaxy Core Prime) फोन को भारतीय बाजार में पेश किया है। खास बात यह कही जा सकती है कि जहां अन्य कंपनियां आॅन लाइन को तवज्जो दे रही हैं। वहीं सैमसंग ने इसे फिजिकल स्टोर पर लाॅन्च किया है। फोन की कीमत 9,599 रुपए है।  सैमसंग गैलेक्सी कोर प्राइम में 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 480x800 पिक्सल है। फोन को एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 कीटकैट पर पेश किया गया है और इसकी इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है।  कोर प्राइम में कार्ड सपोर्ट है और मैमोरी 64 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। 1 जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश किए गए इस फोन में 1.2 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोेसेसर दिया गया है। फोन में और भी कई बेहतरीन फीचर हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5.0 मेगापिक्सल कैमरा उपलब्ध  है और कैमरे के साथ फ्लैश भी मिलेगा।  कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाईफाई और 3जी दिया गया है। हालांकि विदेशों में यह माॅडल पहले से उपलब्ध है और इसमें 4जी एलटीई सपोर्ट भी है ले...

ग्रांड, ग्रांड 2 और अब ग्रांड नियो की तैयारी

पिछले साल सैमसंग ने गैलेक्सी ग्रांड (Samsung Galaxy Grand) को भारत में पेश किया था। मध्यम  स्तर का यह फोन बेहद ही लोकप्रिय रहा। इसकी सफलता से उत्साहित कंपनी ने कुछ दिन पहले गैलेक्सी ग्रांड 2 (Galaxy Grand 2) को भी भारत में लांच कर दिया। वहीं अब चर्चा है कि कंपनी जल्द ही ग्रांड सीरीज में एक और फोन गैलेक्सी  ग्रांड नियो (Galaxy Grand Neo) को लांच करने का मन बना रही है। एक निजी वेबसाइट प्रकाशित खबर के अनुसार इस ग्रांड नियो में 5.0 इंच की कपैसिटिव डिसप्ले होगा। हालांकि इससे पहले ग्रांड में 5.0 इंच की स्क्रीन दी गई थी जबकि ग्रांड2 में 5.25 इंच का स्क्रीन है। ग्रांड 2 की तरह ग्रांड नियो को भी 1.2गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर ए7 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। हालांकि इसके अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे के ज्याद सूचना नहीं है लेकिन आशा है कि कुछ माह में यह फोन उपभोक्ताओं के बीच उपलब्ध होगा। दूसरी और यह भी आशा है कि ग्रांड सीरीज़ का यह फ़ोन ग्रांड लाइट नाम से भी लांच हो सकता है।