Skip to main content

Posts

Showing posts with the label micromax unite 2

छोटे बजट के बड़े फोन

मोटो जी ने शुरुआत की तो असूस जेनफोन ने उसे आगे बढ़ाया। शियाओमी भी इसी लहर में आ धमका और उन सभी की छुट्टी कर दी जो अब तक सिर्फ नाम पर टिके थे। हम बात यहां किसी राजनीतिक बदलाव की नहीं कर रहे हैं बल्कि उस बदलाव की बात कर रहे हैं जो आम उपभोक्ता के लिए जरूरी था। जहां उनके पैसे की पूरी वसूली हो सके। हम बात कर रहे हैं मोबाइल जगत की जो अब अपने वास्तविक रंग में आ चुका है। आज बजट स्मार्टफोन का बोल बाला है।  भारतीय मोबाइल बाजार में मोटो जी लाॅन्च किया गया तो वह सिर्फ एक आॅनलाइन स्टोर पर उपलब्ध था। परंतु फोन बिक्री के मामले में वह नया कीर्तिमान स्थापित कर गया। इस बजट में और भी फोन लाॅन्च हुए लेकिन उनके लिए मोटो जी की बराबरी करना असंभव हुआ। इसी तरह असूस जेनफोन को लाॅन्च हुए कुछ माह हो गए हैं लेकिन अब तक वह अपनी धाक कायम किए हुए है। दस हजार के बजट में जेनफोन 5 महंगे फोन का अहसास कराता है। हाल में शियाओमी का एमआई 3 लाॅन्च हुआ था और वह इस कदर लोकप्रिय हुआ कि हर किसी की जुबान पर एमआई3 का नाम शुमार हुआ। आज भी शियाओमी का एक नया माॅडल उपभोक्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।  य...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

क्या कार्बन ए16 (Karbonn A16) हिंदी भाषा को सपोर्ट करता है अर्थात क्या मैं मोबाइल पर हिंदी में मैसेज लिख व पढ़ सकता हूं। यदि यह फोन हिंदी को सपोर्ट नहीं करता तो कृप्या मुझे ऐसा एंडराॅयड फोन (Android Phone) बताएं जो कि हिंदी भाषा को सपोर्ट करता हो।  -विराज जोयल जी हां, आप अपने मोबाइल फोन में हिंदी में मैसेज लिख व पढ़ सकते हैं। यदि आप ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं तो आप माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 (Micromax Unite 2) देख सकते हैं जो कि कई भाषाओं को सपोर्ट करता है।

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैंने आपकी मैगजीन में माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 (Micromax Unite 2) को अच्छी रेटिंग मिलने से पहले ही खरीद लिया था। फोन के फंक्शन अच्छे है किंतु अधिक उपयोग करने पर इसका पिछला पैनल गर्म हो जाता है और फिर इसे उपयोग करना मुश्किल हो जाता है। क्या आप मुझे इसी कीमत में बेहतर तकनीकी पक्ष वाले स्मार्टफोन का सुझाव दे सकते हैं जिसे उपयोग करना भी आसान हो। -जितेंद्र कुमार बेहरा   मैं आपको मोटो ई (Motot E) लेने की सलाह दूंगा जिसकी कीमत 6,999 रुपए है। इसमें अच्छा डिसप्ले है तथा शानदार प्रोसेसर के साथ एंडराॅयड (Android) के नए वर्जन किटकैट पर आधारित है।

सैमसंग गैलेक्सी स्टार 2 प्लस लाॅन्च, कीमत-7,335 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने नए आॅपरेटिंग एंडराॅयड 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर आधारित बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी स्टार 2 प्लस (samsung galaxy star 2 plus) लाॅन्च किया है।  जिसकी कीमत मात्र 7,335 रुपए हैं सैमसंग गैलेक्सी स्टार 2 प्लस में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.3 इंच का टीएफटी डिसप्ले (TFT Display) दिया गया है।  1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर (dual core processor) के साथ 512 एमबी रैम है। फोन में 4जीबी इंटरनल  मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है।  फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश (LED Flash) के साथ 3.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है किंतु फ्रंट कैमरा नदारद है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए गैलेक्सी स्टार 2 प्लस में वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस (GPS) उपलब्ध हैं तथा पावर बैकअप के लिए 1800 एमएएच की बैटरी दी गई है।  वैसे बाजार में उपलब्ध अन्य फोंस पर नजर डालें तो इस कीमत भी और भी कई फोन हैं जिनमें एंडराॅयड किटकैट के साथ ही 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा ...

माइक्रोमैक्स कैनवस फायर, कीमत-6,999 रुपए

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) ने अभी हाल ही मोटो ई की टक्कर में कैनवस यूनाइट 2 (Micromax unite 2) लाॅन्च किया जो कि नए आॅपरेटिंग एंडराॅयड 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर आधारित है।  अब यूनाइट 2 की सफलता के बाद माइक्रोमैक्स ने कैनवस फायर ए093 (Micromax canvas fire A093) लाॅन्च किया है जो कि यूनाइट 2 की ही भांति एंडराॅयड 4.4.2 किटकैट पर आधारित है। फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है तथा 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (quadcore processor) है।  डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट के साथ फोन में फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें आॅटोफोकस (Autofocus) की सुविधा नहीं है। इसके अलावा यूनाइट 2 में 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया था जो कि कैनवस फायर में नदारद है।  मैमोरी के लिए 512 एमबी रैम तथा 4जीबी रोम के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड (Micro SD card) के माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 17...

Mobile Review: माइक्रोमैक्स ए106 यूनाइट 2

कम बजट में ताकतवर स्मार्टफोन। कैनवस (Canvas) सीरीज में माइक्रोमैक्स (Micromax) ने तहलका तो मचा ही रखा है। अब कंपनी ने बजट स्मार्टफोन (Smartphone) में यूनाइट सीरीज की शुरुआत की है। हाल में कंपनी ने यूनाइट 2 ( Micromax Unite 2 A106 ) मोबाइल फोन को पेश किया है। ताकतवर स्पेसिफिकेशन और एडवांस आॅपरेटिंग के साथ पेश किया गया यह फोन उपभोक्ताओं को ध्यान खींचने में सफल हो रहा है। परंतु क्या यह इतना दमखम रखता है कि इस बजट में उपलब्ध अन्य फोन को मात दे सके। फोन के परीक्षण के दौरान हमने इसकी ताकत के साथ स्टाइल को भी बेहतर तरीके से परखने की कोशिश की है। क्यों खरीदें नया आॅपरेटिंग सिस्टम, बेहतर बिल्ट क्वालिटी और शानदार परफाॅर्मेंस इस फोन की खासियत है। इस बजट में बहुत कम ही फोन आपको इस तरह के परफाॅर्मेंस का अहसास कराएंगे। क्यों न खरीदें कम मैमोरी और औसत स्क्रीन रेजल्यूशन इस फोन की राह में रुकावट बन सकते हैं। लुक भी कुछ खास बेहतर नहीं कहा जा सकता।       रूप-रंग माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 (Micromax Unite 2) के लुक की बात करें तो कहा जा सकता है कि फोन देखने में अच्छा है ले...

मोटो ई बनाम माइक्रोमैक्स युनाइट 2

एक समय में आप राजनीति पर अपनी भविष्श्वाणी कर सकते हैं कि इस बार किस की लहर है और कौन सरकार बना रहा है। परंतु मोबाइल (#Mobile) जगत पर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी करना बेहद मुश्किल है। यहां दशा और दिशा हर रोज बदल जाती हैं। जिस फोन पर आस होती है वह फ्लॉप हो जाता है और कोई अनजान चेहरा आकर बाजी मार जाता है। पिछले कुछ सालों में स्थिति ऐसी ही देखने को मिली है।  माइक्रोमैक्स को कैनवस 2 (Micromax Canvas 2) आपको याद होगा। बड़े-बड़े शूरवीरों के बीच इस फोन ने कंपनी को एक नई ऊँचाई दिलाई। वहीं दूसरी ओर भारत खत्म हो गया मोटोरोला को एक फोन ने फिर से जिंदा कर दिया। मोटोरोला (Motorola) का मोटो जी (Moto G) फोन भारत में लाॅन्च होने के साथ ही तहतका मचा दिया। बेहतरीन क्वालिटी और शानदार फीचर के बदौलत यह फोन आज हर ओर लोकप्रियता बटोर रहा है। मोटो जी (Moto G) की लोकप्रियता से ओत प्रोत मोटोराला ने फिर से भारत में अपना एक और शूरवीर मोटो ई (Moto E) को उतारा है। कम बजट का यह फोन अपने अडवांस आॅपरेटिंग और शानदार फीचर के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है और आॅन लाइन स्टोर फ्लिपकार्ट (fl...

An Tu Tu benchmark X पर मोटो ई और माइक्रोमैक्स यूनाइट 2

मोटो ई (Moto E) फोन भारत में आते ही तहलका मचा दिया। इस फोन को टक्कर देने के लिए माइक्रोमैक्स ने यूनाइट 2 (MicromaX Unite 2) माॅडल को उतारा है जो लगभग समान स्पेसिफिकेशन का है। लेकिन क्या माइक्रोमैक्स का यह फोन इतना ताकतवर है जो कि मोटो ई को चुनौति दे सके। दोनों फोन की ताकत को जांचने के लिए हमनें विश्व प्रचलित एप्लिकेशन एएन टू टू बेंचमार्क एक्स (An Tu Tu benchmark X) पर इसका परिक्षण किया और नतीजा आपके सामने है। आप स्कोर यहाँ देख सकते हैं। इस बेंचमार्क में माइक्रोमैक्स यूनाइट2 काफी आगे है। पहला फोन माइक्रोमैक्स यूनाइट2 है और दूसरा मोटो ई। इस स्क्रीन शाॅर्ट में आप स्कोर को विस्तार से देख सकते हैं किस भाग में किसने कितना पाया। माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 और मोटोरोला मोटो ई की यह जंग आगे भी जारी रहेगी...

इंटेक्स ने लाॅन्च किया कम बजट का क्वाडकोर फोन

इस वर्ष इंटेक्स (#Intex) ने एक्वा आई5 (#Intex Aqua i5) माॅडल को भारत में पेश किया था। कंपनी का यह फोन उपभोक्ताओं के बीच अच्छी लोकप्रियता हासिल करने में सफल हुआ। इसकी लोकप्रियता से उत्साहित कंपनी ने आई5 माॅडल का आगे भी चलाने का मन बनाया है। इंटेक्स एक्वा आई5 माॅडल के बाद कंपनी ने कुछ दिन पहले एक्वा आई5 एचडी (Aqua i5 HD) को भारत में पेश किया था और अब एक्वा आई5 मिनी (Aqua i5 Mini) माॅडल को भी लाॅन्च कर दिया है। हांलांकि मिनी नाम का कतई यह आशय नहीं कि फोन के फीचर कम हैं बल्कि यह शानदार फीचर से लैस है। एक्वा आई5 मिनी देखेन में स्लीक है और इसकी मोटाई 9.5 एमएम है। फोन का मुख्य कैमरा 8.0 मेगापिक्सल का है जबकि सेकेंडरी कैमरा 2.0 मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं फोन का इंटरफेस भी नया है। कंपनी ने इसमें काफी बदलाव किया है। आप संबंधित थीम पर क्लिक कर फीचर का उपयोग कर सकते हैं। जैसे यदि फोन बुक को खोलना है तो आप बुक पर क्लिक कर सकते है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित इस फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है और 32 जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। प्रोसेसिंग के लिए 1.3 गीगाहट्र्ज का क...

माइक्रोमैक्स ने पेश किया यूनाइट 2, कीमतः- 6,999

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (#micromax) ने आधुनिक फीचर से लैस माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 (#micromax unite 2) बाजार में पेश किया है।  इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह फोन लगभग 21 भारतीय भाषाओं में कार्य करने में सक्षम है। जिसमें अंग्रेजी व हिंदी के अतिरिक्त गुजराती, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु सहित कई लोकल भाषाएं भी शामिल है।  इसके अलावा यूनाइट 2 नए एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4.2 किटकैट पर आधारित है जिसे फोटा (#FOTA) के माध्यम से अपग्रेड भी किया जा सकता है। यूनाइट 2 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.7 इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है।  1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है तथा फोन में 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियो काॅलिंग (#video) के लिए 2.0 मेगापिक्सल कैमरा भी शामिल है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है तथा एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी तक डाटा स्टोर करने की सुविधा उपलब्ध है।  माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 में गेटइट (#getit) , ओपेरा म...