Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Lenovo

सीईएस 2015:- 4जी एलटीई आधारित लेनोवो ए6000 लाॅन्च

लाॅस वैगास में चल रहे सीईएस (CES 2015) में लेनोवो ने योगा टैब 2 एनीपैन (Lenovo yoga tab 2 with any pen) के अलावा दो अन्य टैबलेट पेश किए हैं।  इनके बाद लेनोवो ने बजट फोन (Budget phone) में श्रेणी में उपभोक्ताओं को 4जी एलटीई (4G LTE) की सुविधा देने के लिए ए600 स्मार्टफोन पेश किया है।  साथ ही कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि भारतीय बाजार में लेनोवो ए6000 (Lenovo A6000) को उपलब्ध कराने के लिए ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) से साझेदारी की है। जिसके बाद यह फोन एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध होगा।  सीईएस 2015:- लेनोवो ने पेश किए दो टैबलेट लेनोवो ए600 की कीमत लगभग 10,500 रुपए है लेकिन उम्मीद है कि फ्लिपकार्ट इससे भी कम कीमत में इसे उपलब्ध कराएगा। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित लेनोवो ए6000 में 5.0 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) दिया गया है।  वहीं 1.2 गीगाहर्ट्ज 64 बिट्स क्वाडकोर के साथ क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 410 प्रोसेसर पर कार्य करता है। लेनोवो ए6000 में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी आंतरिक स्टोरेज ह...

सीईएस 2015:- लेनोवो ने पेश किए दो टैबलेट

लाॅस वैगास में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े तकनीकी मेले सीईएस (CES 2015) में लेनोवो ने दो शानदार टैबलेट का प्रदर्शन किया है। लेनोवो टैब 2 ए7-10 और टैब 2 ए7-30 नाम से पेश किए गए दोनों टैबलेट की कीमत लगभग 6,300 और 8,100 रुपए है। लेनोवो टैब 2 ए7-30 (Lenovo Tab 2 A7-30) में 3जी नेटवर्क की सुविधा दी गई है।  वहीं लेनोवो टैब 2 ए7-10 (Lenovo Tab 2 A7-10) केवल वाईफाई (wifi) वर्जन के साथ उपलब्ध होगा। लेनोवो द्वारा पेश किए गए दोनों ही टैबलेट के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो टैब2 ए7-10 में 7.0 इंच का एचडी डिसप्ले दिया गया है। यह टैबलेट 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (quadcore Processor) पर कार्य करता है तथा 1 जीबी रैम उपलब्ध है।  CES 2015:- कर्व फोन एलजी जी फ्लैक्स 2 पेश टैब 2 ए7-10 में 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए ब्लूटूथ (bluetooth) और वाईफाई दिए गए हैं। इसके साथ पेश किए लेनोवो टैब 2 ए7-30 में भी 7.0 इंच का एचडी डिसप्ले है तथा 1 जीबी रैम दी गई है। यह टैबले...

सीईएस 2015:- लेनोवो योगा 2 एनीपैन टैबलेट

लाॅस वेगास में चल रहे टेक्नाॅलोजी के सबसे बड़े मेले सीईएस (CES 2015) में लेनोवो ने योगा टैबलेट की अगली पीढ़ी को पेश किया है। लेनोवो योगा 2 (Lenovo Yoga 2) उपभोक्ताओं के मध्य काफी लोकप्रिय रहा उम्मीद है कि पेश किया गया यह डिवाइस भी उपभोक्ताओं को जरूर पसंद आएगा। विश्व का पहला लेयर्ड फोन वाइब एक्स 2 भारत में उपलब्ध लेनोवो योगा 2 एनीपैन (Lenovo Yoga 2 with any pen) टैबलेट नाम से प्रदर्शित किए गए इस डिवाइस में बेहद खास फीचर का उपयोग किया गया है। लेनोवो योगा 2 एनीपैन टैबलेट का उपयोग आप स्टायलस खो जाने के बाद भी आसानी से कर सकते हैं। इसमें आपको किसी स्टायसल की आवश्यकता नहीं है बल्कि आप किसी भी पैन से इसका उपयोग कर सकते हैं।  सोनी ने लाॅन्च किया एमडीआर-ईएक्स31बीएन डिवाइस की स्टायलस (Stylus) खो जाने पर उस पर कई कार्य नहीं कर पाते और नई स्टायलस लेने की आवश्यकता होती है किंतु लेनोवो योगा 2 एनीपैन टैबलेट में आपको इसकी काई आवश्यकता नहीं होगी। सीईएस मेें प्रदर्शित किए गए इस डिवाइस में विंडोज 8.1 आॅपरेटिंग (Windows 8.1 OS) का उपयोग किया गया है।  लेनोवो योगा 2 टैबलेट...

विश्व का पहला लेयर्ड फोन वाइब एक्स 2 भारत में उपलब्ध

हाल ही में लेनोवो (Lenovo) द्वारा लाॅन्च किया स्मार्टफोन वाइब एक्स 2 (Vibe X 2) अब बिक्री के लिए भारतीय बाजार में उपलब्ध है। आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध लेनोवा वाइब एक्स 2 की कीमत 19,999 रुपए है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन आॅफर के साथ उपलब्ध है जिसमें फोन की खरीदारी पर उपभोक्ता को चार्जिंग केस, ईएमआई आॅफर,  मंत्रा   आॅफर तथा ईबुक आॅफर आदि प्राप्त होंगे। किंतु उपभोक्ता को कुछ टर्म एंड कंडीशंस भी पूरे करने होंगे। जिसके बाद वह इन आॅफर्स का लाभ उठा सकते हैं।  लेनोवो वाइब एक्स2 तस्वीरों में फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह विश्व का पहला लेयर्ड स्मार्टफोन है जिसमें आप अतिरिक्त बैटरी की लेयर या स्पीकर लेयर का उपयोग कर सकते हैं। जिसके बाद आप डबल बैटरी व डबल स्पीकर का आनंद ले सकते हैं।  लेनोवो वाइब एक्स 2 में डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट के साथ 4जी नेटवर्किंग (4G Networking) की सुविधा भी दी गई है। एंडराॅयड आधारित 4.4 किटकैट (android kitkat) पर आधारित इस फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिसप्ले (full hd display) है। यह है विश्व का प...

लेनोवो वाॅयस काॅलिंग टैबलेट ए8-50 भारत में लाॅन्च

लोकप्रिय कंपनी लेनोवो (Lenovo) ने भारतीय बाजार में अपना नया वाॅयस काॅलिंग टैबलेट ए8-50 (Voice Calling Tablet A8-50) लाॅन्च कर दिया है जिसकी कीमत 17,999 रुपए है।   लेनोवो ए8-50 वाॅयस काॅलिंग टैबलेट एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन (Android) पर आधारित है साथ ही कंपनी का कहना है कि जल्द ही एंडराॅयड किटकैट (Kitkat) पर अपडेट भी होगी।  यह टैबलेट मीडिया टेक के क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) पर कार्य करता है। टैबलेट में 8.0 इंच का एचडी डिसप्ले (HD Display) दिया गया है तथा 5.0 मेगापिक्सल है।  वहीं वीडियों काॅलिंग (Video calling) की सुविधा के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है किंतु कैमरे में एलईडी फ्लैश (LED Flash) की सुविधा नदारद है।  मैमोरी के लिए 1 जीबी रैम है तथा माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 48 जीबी एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। साथ ही 16 जीबी इंटरनल मैमोरी भी मौजूद है।  टैबलेट में 4200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के अनुसार 11 घंटे का टाॅकटाइम देने में सक्षम है। कनेक्टिविटी...

लेनोवो ए536 लाॅन्च, कीमत-8,999 रुपए

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो (Lenovo) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट फोन (Budget phone) के रूप में नया एंडराॅयड (Android) फोन लाॅन्च किया है।  लेनोवो ए536 (Lenovo A536) नाम से लाॅन्च किए गए इस स्मार्टफोन में 854x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  फोन एंडराॅयड 4.4.2 किटकैट पर आधारित है तथा 1.3 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक क्वाडकोर प्रोसेसर (Mediatek quadcore processor) पर कार्य करता है।  फोन में 1जीबी रैम तथा 8जीबी इंबिल्ट स्टोरेज के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध् है।  लेनोवो ए536 में 5.0 मेगापिक्सल रियर तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। डुअल सिम (Dual Sim) आधारित इस फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर ब्लूटूथ, जीपीएस और वाईफाई दिए गए हैं।  पावर बैकअप के लिए 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 8,999 रुपए है।  लेनोवो से जुडी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें   http://mym...

जल्द देगा दस्तक लेनोवो वाइब जेड2 प्रो

लेनोवो (Lenovo) जल्द ही वाइब (Vibe) सीरीज पोर्टफोलियो में एक और फोन शामिल करने वाली है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी लेनोवो वाइब जेड2 प्रो (vibe Z2 pro) नाम से स्मार्टफोन लाॅन्च करने की तैयारी में है।  जिसकी घोषणा कंपनी ने अपनी सोशल साइट के माध्यम से भी दी है। कंपनी द्वारा फोन की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया गया है किंतु कंपनी का कहना है कि फोन की बिक्री सितंबर में शुरू हो जाएगी।  जानकारी के मुताबिक फोन में 1440x2560 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 6.0 इंच का क्वाड एचडी डिसप्ले (Quad HD Display) दिया गया है। लेनोवो वाइब जेड 2 एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट के साथ कंपनी के यूजर इंटरफेस 2.0 (User interface 2.0) पर आधारित है।  फोन में डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट दिया गया है तथा 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 801 (Quad core Qualcomm snapdragan 801) प्रोसेसर पर कार्य करता है। लेनोवो वाइब जेड 2 प्रो में शानदार फोटोग्राफी के अनुभव के लिए 16.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन में पावर ...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं माॅय मोबाइल का नियमित पाठक हूं। जब मैंने मैगजीन में लेनेवो पी780 (Lenovo P780) का रिव्यु (Review) पढ़ा तो पता चला कि इसका बैटरी बैकअप (4000 एमएएच) बहुत बेहतर है। लेकिन यह रिमूवेबल नहीं है। मेरा आप से सवाल है कि जब बैटरी कार्य करना बंद कर दे तो हेंडसेट का क्या करना चाहिए। क्या बैटरी बदलना बेहतर ऑप्शन है। -पबित्रा दत्ता   पबित्रा जी आप बैटरी को एक बार रिप्लेस (replace) कर सकते हैं पर बेहतर होगा यदि आप लेनेवो सर्विस सेंटर (Lenovo service center) में बात करें। वैसे मोबाइल बैटरी का अत्यधिक बदलना भी ठीक नहीं है।  लेनोवो से जुडी अन्य खबरों के इस लिंक पर क्लिक करें :- http://mymobileh.blogspot.in/search?q=lenovo

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं स्मार्टफोन खरीदना चाहती हूं और मेरा बजट 10,000 से 18,000 के बीच है। मैं असमंजस में हूं कि सोनी, नोकिया (#nokia), सैमसंग (#samsung), लेनोवो (#lenovo) और एचटीसी (#htc) के ब्रांड में से कौन सा बेहतर है। डिवाइस स्नैपड्रेगन (#snapdragon) आधारित हो तथा 1जीबी रैम की सुविधा उपलब्ध हो। फोन में अच्छा कैमरा होना चाहिए तो अच्छी क्वालिटी की इमेज देने में सक्षम हो। साथ ही मैं फोन का उपयोग अपने आॅफिस कार्य के लिए भी करना चाहती हूं और फोन में व्हाट्सएप (#whatsapp) एप्लिकेशन भी होना चाहिए। कृपया मुझे बजट के अनुसार कुछ अच्छे डिवाइस का सुझाव दें। श्वेता त्यागी आपके द्वारा बताई गईं तकनीकी सुविधाओं व बजट के अनुसार मैं आपको मोटोरोला मोटो जी (#moto g) लेने की सलाह दूंगा। जिसमें पावरफुल प्रोसेसर (#powerful processor) और अच्छा डिसप्ले होने के साथ ही बेहतरीन कैमरा क्वालिटी की भी सुविधा उपलब्ध् है। वहीं यदि आप आॅक्टा कोर प्रोसेसर (#octacore processor) आधारित फोन लेना चाहती हैं तो माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट (#micromax canvas knight) अच्छा है साथ ही, इसमें दिया गया 16.0 मेगापिक्सल कैमरा अच्छी...

लेनोवो ए7-50 वाॅयस काॅलिंग टैबलेट, कीमत- 15,499

चाइना की हेंडसेट निर्माता कंपनी लेनेवो (#lenovo) ने अपना वाॅयस काॅलिंग टैबलेट ए7-50 (#voice valling tablet A7-50) भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लाॅन्च किया है।  यह टैबलेट 15,499 रुपए की कीमत पर लेनोवो की आॅफिशियली साइट पर उपलब्ध है। ए7-50 टैबलेट के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो सिंगल सिम (#single sim) सपोर्ट के साथ इस टैबलेट में 1280x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 7.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले (#IPS Display) दिया गया है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन (#android) आधारित इस टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर (#quadcore) मीडिया एमटी8382 प्रोसेसर (#mediatek MT8382 processor) है तथा 1जीबी रैम है।  वहीं लेनोवो ए7-50 टैबलेट में 16 जीबी इंटरनल मैमोरी की सुविधा के साथ ही एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए 32जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड (#micro sd card) का उपयोग किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।  अन्य कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर टैबलेट में 3जी, वाईफाई, माइक्रो यूएसबी, जीपीएस (#GPS), एज (#ED...

लेनोवो एस860 भारत में लाॅन्च, कीमत- 21,500 रुपए

चाइना की प्रचलित हेंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो (#lenovo) ने अपने उपभोक्ताओं के इंतजार को खत्म करते हुए आखिरकार भारत में एस860 (#S860) स्मार्टफोन लाॅन्च कर दिया है।  कंपनी ने सबसे पहले इसे बर्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (#mobile world congress) के दौरान प्रदर्शित किया था और तभी से उपभोक्ता इसके बाजार में आने का इंतजार कर रहे थे। भारतीय बाजार में लाॅन्च किए गए लेनोवा एस860 की कीमत 21,500 रुपए है तथा लेनोवो ने घोषणा की है कि कंपनी की आॅफिशियली साइट पर जाकर केवल 1,999 रुपए में इसकी प्रीआर्डर बुकिंग (#pre order booking) कराई जा सकती है।  लेनोवो एस860 स्मार्टफोन में सबसे महत्वपूर्ण इसकी बैटरी है जो कि 4000 एमएएच की है। कंपनी के अनुसार यह 3जी नेटवर्क पर 24 घंटे का टाॅकटाइम तथा 960 घंटे का स्टैंडबाॅय टाइम देने में सक्षम है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित इस स्मार्टफोन में डुअल सिम (#dual sim) सपोर्ट है तथा उम्मीद है कि इसके आपॅरटिंग को जल्द ही 4.4 किटकैट पर अपग्रेड किया जा सकता है। लेनोवो एस860 में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.3 इ...

लेनोवो ने लाॅन्च किया एस660, कीमत-13,999

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो (#lenovo) ने एस सीरीज में नया फोन एस660 (#S660) लाॅन्च किया है जो कि कंपनी की आॅफिशियली साइट  पर  दू स्टोर (do store) पर उपलब्ध होगा।  जिसकी कीमत 13,999 रुपए है। कंपनी ने सबसे पहले इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान प्रदर्शित किया था। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है, साथ ही दोनों ही सिम में 3जी कनेक्टिविटी की सुविधा शामिल है।  लेनोवो एस660 में 450x960 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 4.7 इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर मीडिया टेक एमटी6582 (#media tek MT6582) प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।  फोन में 1जीबी रैम दी गई है और 8जीबी इंबिल्ट मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा उपयोग किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए आॅटो फोकस के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर तथा 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।  वहीं फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए वाई फाई, एज, ब्लूटूथ, जीपीआरएस और म...

रनबीर कपूर बने लेनोवो के ब्रांड एंबेसडर

चाइना की हेंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो (#lenovo) बाॅलीवुड एक्टर रनबीर कपूर (#ranbeer kapoor) को भारतीय स्मार्टफोन क्षेत्र में अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।  युवाओं के बीच रनबीर कपूर की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने इन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इससे पहले रनबीर कपूर ब्लैकबेरी (#blackberry) के ब्रांड एंबेसडर थे।  लेनोवो के डिवाइस भारतीय बाजार में अपनी जगह बना चुके हैं कंपनी ने इसे और भी लोकप्रिय करने के लिए यह रनबीर कपूर को चुना है। लेनोवो केवल स्मार्टफोन बाजार में ही नहीं बल्कि पीसी व कंप्यूटर के क्षेत्र में भी काफी लोकप्रिय है।   लेनोवो कंपनी के स्मार्टफोन स्टाइलिश होने के साथ ही उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार उन्हें बेहतर अनुभव भी देते हैं। लेनोवो स्मार्टफोन में उपयोग होने वाला कैमरा फोटोग्राफी का बेहतरीन अनुभव देने है तथा इसकी बैटरी लाइफ से अन्य डिवाइस के बजाय काफी लंबे समय तक कार्य करने में सक्षम है।  लेनोवो के डिवाइस एंडराॅयड आधारित होने के साथ ही पावरफुल मल्टिकोर प्रोसेसर पर आधारित हैं। कुल मिलाकर यह उपभोक्ताओं को एक बेहत...

लेनोवो की नई पेशकश ए526, कीमत- 9,499 रुपए

चाइना की हेंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो (#lenovo) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ए526 (#lenovo A526) नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किया है। डुअल सिम आधारित यह फोन भारत में ऑनलाइन स्टोर्स के साथ ही लगभग सभी मोबाइल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। लेनोवो ए526 में एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन का इस्तेमाल किया गया है तथा फोन में 480x854 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का स्क्रीन डिसप्ले है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर मीडिया टेक एमटी6582एम प्रोसेसर पर आधारित है।  फोन में 1जीबी रैम और 4जीबी इंबिल्ट स्टोरेज के अतिरिक्त 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। लेनोवो ए526 में पावर बैकअप के लिए 2,000 एमएएच बैटरी दी गई है तथा कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर ब्लूटूथ 4.0, वाईफाई, माइक्रो यूएसबी और 3जी शामिल हैं। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 9,499 रुपए है।

लेनेवो जेड510 भारत में लाॅन्च, कीमत 52,954

लेनेवो (#lenovo) द्वारा विंडोज 8.1 (#windows 8.1) आॅपरेटिंग पर आधारित नोटबुक भारत में लाॅन्च किया गया है। जेड510 (#lenovo z510) के नाम से लाॅन्च किए गए इस लैपटाॅप में इंटेल कोर की चैथी पीढ़ी आई5 तथा आई7 का उपयोग किया गया है।  लैपटाॅप के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 1366x768 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 15.6 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  जेड510 का वजन मात्र 2.2 कि.ग्रा. है, लैपटाॅप में डीडीआर 3 एल-1333 तथा 1600 एमएचजेड का इस्तेमाल किया गया है जिसमें 8जीबी तक इंटरनल मैमोरी उपयोग की जा सकती है।  जेड510 में बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए जेबीएल स्पीकर्स (#jbl speakers) दिए गए हैं जिन्हें होम थियेटर के रुप में कार्य करने में सक्षम हैं। अन्य फीचर्स में डुअल लेयर डीवीडी रीडर और राइटर आॅप्टिकल ड्राइव के अतिरिक्त दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं, जिनमें यूएसबी 3.0 तथा यूएसबी 2.0 हैं।  लैपटाॅप में एचडीएमआई टू इन वन कार्ड रीडर और हैडफोन भी शामिल है। जेड510 लैपटाॅप में अन्य कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए ब्लूटूथ 4.0 दिया गया है।  भारतीय बाजार में यह लैपटाॅप डार्क...

मोबाइल रिव्यू : लेनोवो वाइब एक्स एस960

स्टाइल ऐसी कि बस देखते रह जाएंगे।   लेनोवो (#lenovo) ने स्मार्टफोन सेग्मेंट में वाइब एक्स (Lenovo Vibe X S960) पेश किया। फोन बेहद ही स्टाइलिश है। हालांकि इससे पहले भी लेनोवो के कई अच्छे स्मार्टफोन हमने देखे लेकिन स्टाइल के मामले में यह बिल्कुल अलग है। फोन जितना स्टाइलिश है उतना ही इसके परफॉर्मन्स को लेकर भी हम आशा कर रहे थे लेकिन क्या यह खरा उतरा? आगे इस चर्चा को जारी रखेंगे पहले इसके डिजाइन को जरा निहार लें। खूबी शानदार लुक। स्लिम डिजाइन।  बेहतर डिसप्ले।  खामी थोड़ा धीमा।  साधरण पिक्चर क्वालिटी। पुराना ऑपरेटिंग। लुक फोन सुन्दर  है। नहीं! बल्कि कहा जा सकता है कि बहुत सुंदर है। लेनोवो वाइब एक्स (Lenovo Vibe X S960 ) के बारे में इतना तक कहने में संकोच नहीं किया जा सकता है कि अपने बजट के अनुसार यह सबसे सुंदर फोन में से एक है। रही बात आकार और डिजाइन की तो वहां भी आपको संतोष मिलेगा।  वाइब एक्स एक स्लिम डिजाइन का फोन है और इसका वजन भी ऐसा है कि आप आसानी से जेब में लेकर घूम सकते हैं। फोन की चैड़ाई 74 एमएम है और मोटाई मात्रा  6...

मोटोरोलाः कब बना, कब-कब बिका

जब पहली बार आर्मस्ट्रान्ग ने चांद पर कदम रखा तो वहां से छोटे शब्दों में एक बहुत ही बड़ी बात धरती पर लोगों के लिए कही  ( one small step for man, one giant leap for mankind" )  ‘इंसान के लिए एक छोटा सा कदम और इंसानियत के लिए एक बड़ी उपलब्धि’ इस बात को पूरे संसार ने सूना।  इसमें कोई शक नहीं कि आर्म स्ट्रॉन्ग की यह उपलब्धि बहुत महान थी और उनके द्वारा कही गईं बातों ने जन-जन में नई शक्ति का संचार किया। परंतु आर्म स्ट्रॉन्ग को महान बनाने और उनकी बातों को जन-जन तक पहुंचाने में जिस तकनीक का योगदान रहा उसे भी कम नहीं आंका जा सकता। आर्म स्ट्रॉन्ग ने चांद से जिस ट्रान्सिवर पर बात की वह मोटोरोला का था। तकनीक के क्षेत्र में ऐसे ही कई महत्वपूर्ण अविष्कारों के लिए मोटोरोला का नाम हमेशा आता रहा है। यही वह कंपनी है जिसे सूचना क्षेत्र में क्रांति लाने का श्रेय जाता है। वर्ष 1973 में कंपनी ने पहली बार मोबाइल टेलीफोनी से लोगों को रू-ब-रू कराया और आज हर हाथ में मोबाइल है।  परंतु समय का खेल देखिए कि जिसने सबके हाथों में मोबाइल दिया आज व...

ए लो ‘जी’ सनम आ गए : कीमत 12,499

तारीख पर तारीख , तारीख पर तारीख। यही हाल था भारत में मोटोरोला मोटो जी (Motorola Moto G) हैंडसेट लांच होने से पहले। हर कोई मोटो जी (Moto G) के लांच से पहले अपने हिसाब से नई तारीख दे रहा था। कभी दिसंबर तो कभी जनवरी की बात की जा रही थी। अंततः कंपनी ने जानकारी दी कि मोटोरोला मोटो जी के बारे 5 फरवरी को खुलासा होगा। परंतु भारत में मोटोरोला मोटो जी की लांच की खबर से पहले यह खबर आ गई कि गूगल (Google) ने मोटोरोला मोबिलिटी को लेनोवो के (Lenovo) हाथो बेच दिया। फिर से असमंजस बरकार हो गया कि क्या होगा इस फोन का। भारत में इसे लेकर कई तरह के कयास शुरू हो गए लेकिन अंतत 5 फरवरी को फोन को भारत (India) में लांच कर ही दिया गया। यह लांच इसलिए भी खास है कि मोटोरोला मोटो जी का लांच इस बार न गूगल कर रहा है न ही लेनोवो बल्कि इसे लेकर आ रहा है ऑन लाइन स्टोर फ्लिपकार्ट डॉट कॉम ( www.flipkart.com )। चाहे जो भी हो परंतु लंबे इंतजार के बाद आखिरकर भारत में मोटोरोला मोटो जी को लांच कर ही दिया गया। भारत में मोटोरोला मोटो जी के दोहरा सिम (Dual SIM) मॉडल को पेश किया गया है। फोन दो जीएसएम स...

और मोटो जी आ रहे हैं इंडिया

पिछले कुछ माह पहले मोटोरोला का मोटो जी मोबाइल हैंडसेट वैश्विक स्तर पर लांच किया गया था। इसके बाद फोन को लेकर यह घोषणा कर दी गई कि इसे भारत में भी लांच किया जाएगा। कभी दिसंबर तो कभी जनवरी की बात होती रही। अंततः कंपनी ने यह जानकारी दी कि भारत में लांच के लिए जानकारियां 5 फरवरी को दी जाएगी। परंतु तब तक मोटोरोला गूगल के पास था। कल मोटोरोला का लेनोवो के हाथो में चले जाने के बाद फिर से उपभोक्ताओं के सामने नया सवाल खड़ा हो गया था कि अब मोटो जी का क्या होगा। परंतु आज भारत की प्रमुख ऑन  लाइन स्टोर फ्लिपकार्ट ने अपने वेबसाइट में मोटो जी को कमिंग सून में प्रदर्शित कर दिया। इससे यह बात तो लगभग तय हो गई कि मोटोरोला मोटो जी को भारत में लांच किया जाएगा लेकिन इसे अब इसे लेनोवो लेकर आ रहा है कि गूगल यह बात साफ नहीं हो पाई है। हालाँकि 5 फरवरी को फ्लिपकार्ट एक इवेंट कर रहा है ऐसे में आशा है कि उस दिन मोटोरोला को लेकर ही कोई घोषणा हो।  हालांकि कंपनी के वेबसाइट पर इसकी कीमत के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। परंतु अटकलें हैं कि इसकी कीमत 10,000 रुपए के आसपास होने की उम्म...

मोटोरोला मोबिलिटी अब लेनोवो की

मोटोरोला के बारे में शायद हर मोबाइल उपभोक्ता जानता है। यही वह कंपनी है जिसने मोबाइल का अविष्कार किया।  परंतु पिछले दस सालों में कंपनी को न जाने किसकी नजर लग गई और एक हाथ से दूसरे हाथ और तीसरे हाथ में जाने को तैयार है।  अभी कुछ साल पहले ही गूगल ने मोटोरोला को खरीदा था लेकिन अब कंपनी ने घोषणा की है कि उसने मोटोरोला मोबिलिटी का स्मार्टफोन बिजनेस लेनोवो को 2.9 अरब डॉलर में बेच दिया।  इससे पहले वर्ष 2012 में मोटोरोला को गूगल ने 12.5 अरब डॉलर में खरीदा था। उस समय यह गूगल की सबसे बड़ी डील थी।  इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी गूगरोला फोन लॉन्च कर सकती है लेकिन अब तक मोटोरोला नाम से फोन आ रहे थे।  पिछले साल कंपनी ने मोटोरोला मोटो एक्स और मोटो जी को लॉन्च कर चुकी है और फरवरी में मोटो जी को भारत में भी आने की उम्मीद थी लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने यह घोषणा कर सबको चैंका दिया कि मोटोरोला स्मार्टफोन बिजनेस को उसने लेनोवो के सुपुर्द कर दिया।  किंतु डील की घोषणा के साथ ही यह भी साफ कर दिया गया कि उपभोक्ताओं को मोटो जी के...