Skip to main content

Posts

Showing posts with the label easy battery saver

कैसे करें फोन का बैटरी बैकअप बेहतर

स्मार्टफोन में बैटरी बैकअप की समस्या आम है लेकिन कुछ सुझावों को ध्यान में रखकर आप बैटरी बैकअप को बेहतर कर सकते हैं। फोन की बैटरी को बेहतर बनाने के लिए ऐसे ही कुछ सुझावों की जानकारी दे रही हैं रेनू यादव। मोबाइल फोन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है इसके बिना हम और आप अपनी दैनिक गतिविधियों की कल्पना तक नहीं कर सकते। ऑफिस में हो या कॉलेज में, घर पर हो या पार्टी में हर वक्त यह हमारे साथ रहता है। किंतु इसका साथ होना तब तक ही लाभदायक है जब तक इसमें बैटरी हो क्योंकि वहीं तो इसकी जिंदगी है। बिना बैटरी के तो यह हमारे किसी काम का नहीं बल्कि एक खाली डिब्बा मात्र है। इसीलिए आवश्यक है कि हमारा फोन हमेशा चार्ज रहे ताकि इसका भरपूर उपयोग किया जा सके। पहले फीचर्स फोन का प्रचलन था लेकिन उसमें अत्यधिक एप्लिकेशनंस (#application) न होने के कारण उसका उपयोग केवल बातचीत या मैसेज के लिए किया जाता था। अब स्मार्टफोन का समय है और इसमें भी एंडरॉयड (#android) आधारित फोन को काफी पसंद किया जाता है। इसकी खासियत इसमें उपलब्ध होने वाले फीचर्स हैं जो हमें पूरे दिन फोन से नजरें हटाने ...