Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Sony Xperia Z1S

MWC 2014 में प्रदर्शित हो सकते हैं यह फोन

एचटीसी वन2 :-   इस साल बार्सिलोना में होने वाले एमडब्लूसी में कंपनी एचटीसी के वन का अपडेट संस्करण वन 2 (HTC One 2) या एम8 (HTC M8) को पेश कर सकती है। चूंकि ओने 2 को एचटीसी वन के अपग्रेड मॉडल के रूप में देखा जा रहा है ऐसे में इसमें कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फोन की स्क्रीन तो बड़ी होगी, साथ ही हार्डवेयर के मामले में भी एडवांस होगा। जहाँ एचटिसी वन में 4.7 इंच कि स्क्रीन दी गई थी वहीँ नए मॉडल में 5.0 इंच की स्क्रीन होने की उम्मीद है। आशा है कि एचटीसी वन 2 में वन तरह ही मैटल बाडी होगी। इसके साथ ही नए फ़ोन में स्क्रीन रेजल्यूशन भी वन की अपेक्षा ज्यादा बेहतर होगा। वहीं एचटीसी एचटीसी वन 2 को एंडरायड के नए आपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) पर पेश किया जा सकता है। साथ ही इसका यूजर इंटरफेस भी पहले की अपेक्षा ज्यादा एडवांस होगा। इसमें एचटीसी सेंस यूआई 6 होने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रोसेसिंग के लिए फोन में क्वालकाम स्नैपड्रैगन 800, 2.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर (Qualcomm Snapdragon 800, Quad core) प्रोसेसर हो सकता है। बार्सिलोना में जीएसमए (GSMA) द्वारा आयोजित मोबा...

सीईएस में सोनी ने पेश किया जेड1एस

टेक्नोलॉजी के सबसे बड़े मेले सीईएस (CES) में तकनीक के नए-नए रूप देखने को मिल रहे हैं।  अब इसी श्रेणी में सोनी ने भी अपना एक्सपीरिया जेड सीरीज का वाटर प्रुफ स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया जेड1एस (Xperia z1s)  पेश  किया है। जो कि सोनी के पिछले फोन जेड1 के मुकाबले अत्याधिक आधुनिक तकनीक से लैस है।  सोनी एक्सपीरिया जेड1एस में 1920x1080 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 5.0 इंच की डिसप्ले स्क्रीन है।  फोन में 20.7 मैगापिक्सल कैमरा है साथ ही इस फोन की खासियत है कि इसे 4.5 फुट गहरे पानी में 30 मिनट तक आसानी से उपयोग किया जा सकता है। इससे पहले सोनी ने वाटरप्रुफ स्मार्टफोन के रूप में सोनी एक्सपीरिया जेड और एक्सपीरिया जेड1 को बाजार में उतारा था। जिसमें कैमरा ऑन कर केवल 3 फीट तक गहरे पानी में काम कर सकते थे किंतु पानी के अंदर फोन के बटन को कंट्रोल नहीं किया जा सकता था। परंतु सोनी द्वारा लॉन्च किए गए सोनी एक्सपीरिया जेड1एस को पानी में आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। एंडरॉयड 4.3 जेलीबीन पर आधारित इस फोन में 2.2 गीगाहर...

2014 में ये फ़ोन खीचेंगे आपका ध्यान

यदि वर्ष 2013 में ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 41 मेगापिक्सल वाले फोन ने अपना जलवा बिखेरा तो 2014 में भी महारथियों की संख्या कम नहीं है। आगे हम वर्ष 2014 में लांच होनेवाले ऐसे ही 14 बेहतरीन फोन्स से आपको रू-ब-रू करा रहे हैं...     सैमसंग गैलेक्सी एस5 यह कयास तो हर कोई लगा सकता है कि हर साल की तरह इस साल सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज में अपना नया फोन लाएगा लेकिन सवाल यह है कि नया गैलेक्सी एस5 अन्य गैलेक्सी से अलग कैसा होगा? सैमसंग इस साल गैलेक्सी एस 5 को लांच कर सकती है और इस बार आशा है कि कर्व एस5 के साथ आपको कर्व स्क्रीन देखने को मिले। वहीं फोन का प्रोसेसर भी पहले से ज्यादा ताकतवर होने की उम्मीद है। कयास लगाया जा रहा है कि इस बार एप्पल आईफोन की तरह सैमसंग 64 बिट्स प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस5 को लेकर यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी पानी व धूल अवरोधक फीचर से भी इसे लैस कर सकती है। कई जानकारों का मानना है कि गैलेक्सी एस 4 में कंपनी ने ऑक्टाकोर प्रोसेसर पेश किया था जबकि इस बार 16 कोर प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकती है ले...