Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Iphone 5C

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं फोन खरीदना चाहता हूं किंतु मैं एंडराॅयड फोन (Android) और आईफोन (iphone) के बीच असमंजस में हूं। कृपया मुझे सलाह दें कि इनमें से कौन सा बेहतर होगा। मुझे फोन में अच्छा कैमरा चाहिए तथा उपयोग के समय उसमें हैंग होने जैसी समस्या नहीं होनी चाहिए। स्मूथ टचस्क्रीन तथा अच्छा बैटरी बैकअप हो। सबसे महत्वपूर्ण है कि फोन में बड़ी स्क्रीन हो। मेरा बजट 20,000 से 40,000 रुपए है। -अभय पांडे आपकी आवश्यकता यदि बड़ी स्क्रीन है तो आप आईओएस आॅपरेटिंग (ios os) पर आधारित आईफोन 6 प्लस (iphone 6 plus) ले सकते हैं। वैसे हम आपको सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung Galaxy S5) लेने की सलाह देंगे जो कि आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor) पर आधारित है तथा फुल एचडी डिसप्ले (Full HD Display) है। इसके अलावा आईफोन 5सी (iphone 5c) भी देख सकते हैं जिसमें शानदार कैमरा क्वालिटी है और हैंग होने जैसी कोई समस्या नहीं है। आपके बजट में लेनोवो वाइब जेड2 प्रो (Lenovo vibe z2 pro) भी अच्छा डिवाइस है इसमें क्वाड एचडी डिसप्ले और 16.0 मेगापिक्सल कैमरा  उपलब्ध है।   

आज की डील: आईफोन 5सी 16जीबी 36,300 रुपए में

एप्पल ने आईफोन 5सी (Apple iPhone 5C 16 GB) को 41,900 रुपए में लॉन्च किया था किंतु अब यह फोन कई ऑनलाइन साइट्स पर कम कीमत में उपलब्ध हो रहा है। ऑनलाइन साइट फ्लिपकर्ट (Flipkart) पर यह फोन 38,200 रुपए में उपलब्ध है और वहीं स्नैपडील डॉट कॉम (Snapdeal.com) पर इसे 39,189 रुपए में बेचा जा रहा है।  अमेज़ॉन डॉट (Amazon.com) कॉम पर फोन 36,999 रुपए  में उपलब्ध  है।  ऑनलाइन साइट शॉपक्लाउज डॉट कॉम (Shopclues.com) पर यह फोन सबसे कम कीमत 36,300 रुपए में उपलब्ध है। आईफोन 5सी 16 जीबी के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो देखने में सुंदर व स्टाइलिश होने के साथ ही इसमें 4.0 इंच की कपैसिटिव टच स्क्रीन है जिस पर छोटी मोटी रगड़ से बचाव के लिए गोरिल्ला ग्लास (gorilla glass) का इस्तेमाल किया गया है।  भारतीय बाजार में यह फोन गुलाबी, हरा और पीला सहित  कई  आकर्षक  रंगों में उपलब्ध है।  फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज साइक्लोन का डुअलकोर एआरएम वी 8 प्रोसेसर है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 8.0 मैगापिक्सल कैमरा है तथा पावर बैकअप के लिए 1560 एमएएच बैटरी द...

आईफोन 5एस और 5सी अब आसान किस्तों में

दीपावाली के अवसर पर रिलायंस ने आईफोन 5सी(iPhone5c) और 5एस (iPhone5s) के लांच के साथ ही उसे आसान किश्तों में मुहैया कराया था। इस ऑफर ने आप उपभोक्ता के बीच तहलका मचा दिया था। अब एप्पल फिर से इस ऑफर को भूनाना चाहता है। कंपनी ने आईफोन के दोनों मॉडल 5सी और 5एस को ईएमआई आप्शन पर पेश किया है। दोनो फोन के साथ कंपनी नौ माह का ईमएमआई आप्शन दे रही है। इसके साथ ही कंपनी ने बाय  बैक ऑफर भी पेश किया है। आप कोई भी स्मार्टफोन (जैसे ब्लैकबेरी, नोकिया, सैमसंग और एलजी इत्यादि) देते हैं तो उसमें आपको 5,000 रुपए की छूट मिलेगी। 5 सी यदि आप ईमएमआई में लेते हैं तो 16 जीबी मॉडल के लिए शुरुआत में 9,990 रुपए चुकाने होंगे। वहीं 3,100 रुपए 9 महीने तक चुकाने होंगे। स्टैंडर्ड चार्टर बैंक के क्रेडिट कार्ड पर कंपनी आपको 1,500 रुपए का कैश बैक भी मुहैया कराएगी। जबकि 32 जीबी मॉडल के लिए 21,590 रुपए डाउन पेमेंट करना होगा। वहीं 5एस के साथ भी यह ऑफर उपलब्ध् है। आईफोन 5एस के 16 जीबी मॉडल के लिए आपको 9,990 रुपए डाउन पेमेंट चुकाने होंगे और 5,100 रुपए की किस्त...

15,000 रुपए में आ सकता है एप्पल आईफोन

जल्द ही खास एप्पल होने जा रहा है आम। हाल ही में इकोनॉमिक्स टाइम्स द्वारा दी गई एक खबर में इस बात का खुलासा किया गया है कि एप्पल आइफोन 4 (Apple iphone 4) 8जीबी मॉडल को कम कीमत में भारत में लॉन्च कर सकता है। एप्पल आईफोन4 की कीमत पहले 26,500 रुपए थी किंतु अब यही फोन भारतीय बाजार में बायबैक ऑफर और ईएमआई के साथ 15,000 रुपए में मिलने की उम्मीद है। पिछले साल आईफोन 5एस और 5सी लॉन्च करने के बाद कंपनी ने आईफोन 4 की बिक्री पर रोक लगा दी थी। जिसके कारण एप्पल ब्रांड भारतीय बाजार में काफी नीचे आ गया था और इसी कारण इसकी बिक्री को और अधिक बढ़ाने के लिए कंपनी ने आईफोन 4 को 8जीबी वर्जन के साथ दुबारा लॉन्च करने का फैसला किया है। आईफोन 4 के फीचर्स की बात करें तो इसमें आईओएस 7.0.4 ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग किया गया है। ऑटो फोकस और एलईडी फ़्लैश के साथ 5.0 मैगापिक्सल का बेहतरीन कैमरा है। पिछले साल भी कंपनी ने आईफोन के कुछ मॉडल को स्टूडेंट डिस्काउंट जैसे ऑफर के साथ पेश किया था। वहीं 3जीएस भी एयरसेल के साथ ऑफर में उपलब्ध् था।

इनकी अदाएं महिलाओ को भाएं

अक्सर लड़के कुछ खरीदकर लाते हैं जिसे देखकर लोग यह कहते हैं कि यह क्या खरीद लाया! यह तो लड़कियों वाला रंग और स्टाइल है। आखिर यह लड़कियों वाला रंग और स्टाइल है क्या? क्या यह इतना बुरा है कि लड़के इससे देखकर चिढ़ें? या फिर इतना अच्छा होता है कि लड़के देखकर जलते हैं? जिन रंगों और जिस स्टाइल को हम लड़कियों से जोड़कर देखते हैं वह बुरा नहीं होता। बल्कि बहुत अच्छा है। लड़कियों को गुलाबी, ब्लू और लाल जैसे कुछ रंग बहुत भाते हैं। यह रंग उनके कोमल और शालीन व्यवहार को दर्शाता है जिनके लिए वे जानी जाती हैं। उनके रंग और स्टाइल से लड़के जलते नहीं बल्कि उस पर मरते हैं लेकिन लड़कों को खुद के लिए ये रंग बहुत पसंद नहीं होते। इसलिए इन रंगों को खास कर लड़कियों से जोड़कर देखा जाता है। मोबाइल में भी कुछ ऐसा ही है। लड़के काला या सफेद फोन पसंद करते हैं जबकि लड़कियों को रंगीन मोबाइल भाता है। आगे हम कुछ ऐसे ही फोन की बात करेंगे जो लड़कियों के पसंदीदा रंग और स्टाइल में उपलब्ध् हैं। आईफोन 5सी: - ऊँचे रेंज में आईफोन 5सी को देखा जा कसता है। 4.0 इंच स्क्रीन के साथ से पेश किए गए इस डिवायस का स्क्रीन रेजल्...