Skip to main content

Posts

Showing posts with the label xolo win q900s

विंडोज आधारित जोलो विन बाजार में उपलब्ध

जोलो (Xolo) द्वारा कुछ समय पहले लाॅन्च किया गया स्मार्टफोन जोलो विन क्यू900एस (Xolo win q900s) अब बाजार में उपलब्ध हो चुका है। जबकि फोन की प्रीबुकिंग (Pre-booking) आॅनलाइन साइट स्नैपडील (Snapdeal) पर जून के अंत में ही शुरू हो गई थी।  कंपनी की मानें तो यह विश्व का सबसे हल्का फोन है और इसका वजन मात्र 100 ग्राम है। साथ ही यह कंपनी का पहला विंडोज (Windows) आॅपरेटिंग आधारित स्मार्टफोन भी है।  जोलो विन क्यू900एस की कीमत 9,999 रुपए है तथा फोन में 4.7 इंच का स्क्रीन डिसप्ले है। जिस पर छोटे-मोटे स्क्रैच से सुरक्षा के लिए ड्रेगन ट्रेल ग्लास (Dragan Trail glass) का उपयोग किया गया है।  जोलो का पहला विंडोज आधारित फोन विंडोज 8.1 आॅपरेटिंग पर आधारित इस स्मार्टफोन में 8.0 मेगापिक्सल रियर तथा वीडियो काॅलिंग (Video calling) के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजद है। पावर बैकअप के लिए 1800 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

जोलो का पहला विंडोज आधारित फोन

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोलो ने आखिरकार अपना पहला विंडोज आॅपरेटिंग (windows operating 8.1) आधारित स्मार्टफोन लाॅन्च कर दिया है। जोलो विन क्यू900एस  (xolo win Q900s) नाम से लाॅन्च किया गया यह स्मार्टफोन विंडोज आॅपरेटिंग 8.1 पर आधारित है जो कि कंपनी के आॅनलाइन स्टोर (online store) पर 11,999 रुपए में उपलब्ध है।  किंतु आॅनलाइन साइट स्नैपडील (snap deal) पर यह फोन बेहतर डिस्काउंट के साथ 9,999 रुपए में प्री आॅर्डर किया जा सकता है। जोलो विन क्यू900एस में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.7 इंच का आईपीएस डिसप्ले है तथा स्क्रीन को स्क्रैच आदि से बचाव के लिए ओजीएस और ड्रेगन ट्रेल ग्लास से लेमिनेटेड किया गया है।  फोन में क्वालकाॅम (Qualcomm) स्नैपड्रेगन 200 के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर (quadcore processor) दिया गया है। फोन में 1जीबी रैम तथा 8जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है।  फोटोग्राफी के लिए फ्लैश तथा आॅटाफोकस के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियो काॅलिंग ...