Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Asus zenfone5

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं 13,000 के बजट में एक स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। मैं ऐसा फोन चाहता हूं जिसमें अच्छा बैटरी बैकअप, अच्छी परफाॅर्मेंस और शानदार कैमरा हो। वैसे नोकिया लुमिया 630 (Nokia Lumia 630) और ब्लैकबैरी जेड 3 (Blackberry Z3) में से कौन सा आॅप्शन बेहतर है? -जियोलियन हैरंख   यदि आप शानदार कैमरा चाहते हैं तो लुमिया 630 अच्छा आॅप्शन है वहीं ब्लैकबैरी जेड 3 अच्छे डिसप्ले के साथ बेहतरीन परफाॅर्मेंस देने में सक्षम है। साथ ही मैं आपको असूस जेनफोन 5 (Asus Zenfone 5) और मोटो जी (Moto G) की सलाह दूंगा दोनों ही डिवाइस बहुत अच्छे हैं और आपके बजट में हैं।  

Unboxing; असूस जेनफोन 5

असूस जेनफोन 5 का बाॅक्स खुलते ही आपको कैमरा, स्क्रीन और जेन यूआई की जानकारी दी जाएगी। 10.34 एमएम मोटाई के बावजूद फोन देखने में स्लीम है क्योंकि काने बेहद पतले हैं और बीच से कर्व है। लाॅक स्क्रीन में भी काॅल, कैमरा और मैसेज सहित कई अन्य फीचर एक्सेस कर सकते हैं। स्क्रीन पर टच कर आप वाॅलपेपर बदल सकते हैं और फोल्डर व शॅर्टकट रख सकते हैं। मेन्यू को आप आॅल, डाउनलोड और फ्रिक्वेंट आॅप्शन में देख सकते हैं। 8.0 मेगापिक्सल फ़्लैश के साथ उपलब्ध है और उसके नीचे ही आप आसूस का ब्रांडिंग देख सकते हैं। आॅडियो स्लाॅट फोन के ऊपरी पैनल में दिया गया है। नीचले पैनल में यूएसबी दिया गया है। दाहिने पैनल में वाॅल्यूम राॅकर और पावर बटन दिया गया है। असूस जेनफोन5 को एंडाॅयड आॅपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर पेश किया गया है। 8.0 मेगापिक्सल का कैमरा बेहतर फोटोग्राफी में सक्षम है। लो लाइट में बेहतर फोटोग्राफी के लिए लो लाइट फीचर स्क्रीन पर ही दिखाई देगा। फोटोग्राफी के लिए अलग-अलग कई तरह के शूटिंग मोड उपलब्ध हैं। फोन में इं...

असूस जेनफोन 5 लाॅन्च से पहले

  बहुत सालों बाद फिर वह मौका आया जब असूस (Asus)  का कोई फोन देखने को मिला। वर्ष 2008-09 में कंपनी फोन को लेकर काफी सक्रिय थी लेकिन बीच के सालों में असूस के मोबाइल फोन गायब हो गए थे। हालांकि इस दौरान कंपनी के कई टैबलेट (Tablet) और लैपटाॅप (Laptop) देखने का मौका मिला था लेकिन मोबाइल (Mobile) फोन के लिए यह लंबा इंतजार फोन के प्रति उत्सुकता को बढ़ा रहे थे। यह मालूम था कि आसूस जेनफोन (Asus Zenfone) भारत में लाने वाला है और वह इंटेल (Intel) के प्रोसेसर पर उपलब्ध होगा लेकिन फिर भी फोन से कई आशाएं थी। जैसा कि हम बात कर चुके हैं कि आसूस के फोन पहले भी हमने देखा है और उस वक्त भी कंपनी के फोन काफी अडवांस और बेहतर क्वालिटी के होते थे। यही आशा हम आसूस के नए फोन से भी कर रहे थे।  पहली झलक अंततः डब्बा खुला और असूस जेनफोन 5 (Asus Zenfone 5)हमारे हाथों में था। काले और सफेद रंग के संयोग से बना यह फोन बिल्ट क्वालिटी के मामले में हमारी आशाओं पर खरा उतरने में सक्षम था। पाॅलीकाॅर्बोनेट की इसकी बाॅडी और मुख्य पैनल पर 5.0 इंच का चमचमाती  स्क्रीन, एक अलग अहसास करा ...