Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sony xperia z1

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

फिलहाल मैं सोनी एक्सपीरिया का हेंडसेट उपयोग कर रहा हूं और अब सोनी एक्सपीरिया जेड1 खरीदने के बारे में सोच रहा हूं। इसी के साथ मैंने कुछ डिवाइस का चयन किया है जिनमें एचटीसी वन डुअल सिम, ब्लैकबैरी जेड10, एप्पल आईफोन 5एस, लेनोवो वाइव एक्स और नोकिया लुमिया 925 हैं। कृपया मुझे बताएं कि इनमें बेहतर डिवाइस कौन सा है तथा क्या मुझे सोनी एक्सपीरिया जेड1 लेना चाहिए।  देव लिन   डिवाइस का चयन आपकी आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। आपके द्वारा बताएं गए सभी डिवाइस बहुत ही अच्छे हैं। एक्सपीरिया जेड1 एक अच्छा एंडराॅयड डिवाइस है जिसमें फोन के आकर्षक डिजाइन के साथ ही अच्छा कैमरा भी है। वहीं एचटीसी का डिजाइन भी काफी अच्छा है। इनके अलावा ब्लैकबैरी जेड10 मैसेज और सोशल नेटवर्किंग के लिए बहुत अच्छा है तथा लुमिया 925 बेहतरीन मल्टीमीडिया के साथ उपलब्ध है और वाइब जेड में खूबसूरत डिजाइन के साथ शक्तिशाली हार्डवेयर दिया गया है। यदि आपका बजट की कोई समस्या नहीं है तो आप डिजाइन, कार्यक्षमता और मल्टीमीडिया का मिला-जुला मिश्रण आईफोन 5 एस ले सकते हैं। जिसमें  पावरफुल प्रोसेसर के साथ ही अच्छा कैमरा भी द...

क्या आप जानते हैं मोटो ई की इन खासियतों के बारे में

मोटो ई (#moto e) हाल ही में भारत में लाॅन्च हुआ है और कम बजट (#budget phone) में आधुनिक फीचर्स से लैस है। मोटो ई में कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है जो अब तक मंहगे स्मार्टफोंस में ही उपलब्ध होते थे। मोटो ई में कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स भी दिए गए हैं जिनसे उपभोक्ता अभी अनभिज्ञ हैं आगे हम आपको मोटो ई के उन्हीं खास फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।  धूल और पानी से बेअसर:- शायद यह बहुत कम ही लोगों को मालूम है कि मोटो ही रगड़ और पानी से बेअसर है। फोन पर स्प्लैश गार्ड कोटिंग (#splash guard) है जो इसे पानी और छोटे-मोटे रगड़ से बचाता है। हालांकि यह एक्सपीरीया जेड (#xperia Z) और जेड1 (#xperia Z1) की तरह कारगर नहीं होगा लेकिन कम रेंज में इस तरह का फीचर होना ही बहुत बड़ी बात कही जाएगी। वहीं मोटो ई की स्क्रीन पर काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास3 कोटेड है जो स्क्रीन को स्क्रैच अवरोधक बनाती है।  3जी उपलब्ध:- आरंभिक स्तर के बावजूद इसमें 3जी (#3G) सेवा उपलब्ध है और अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आप पफोन के माध्यम से 21 एमबीपीएस (#21mbps) तक गति से डाटा का हंस्तांरण कर सकते हैं।...

आज की डील : सोनी एक्सपीरिया जेड1

कुछ समय पहले सोनी एक्सपीरिया जेड1 को कंपनी ने 44, 990 रुपए में लॉन्च किया था पर आज यह फोन बेहतर डिस्काउंट के साथ ऑनलाइन साइट्स पर उपलब्ध है। ऑनलाइन साइट फ्लिपकर्ट (Flipkart) पर सोनी एक्सपीरिया जेड1 36,999 रुपए में मिल रहा है वहीं स्नैपडील (Snapdeal) पर इसकी कीमत 35,086 रुपए है। ऑनलाइन साइट ट्रेडस (Tradus) पर इस फोन को 37,377 रुपए में बेचा जा रहा है और शॉपक्लुज् (Shopclues) साइट पर 34,399 रुपए में सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। सोनी एक्सपीरिया जेड1 कई मायनों में खास है लेकिन इसमें सबसे खास है इसकी कैमरा क्वालिटी। पहली बार किसी फोन में 20.7 मेगापिक्सल का कैमरा देखा गया है। देखने में तो यह अपने पुराने संस्करण एक्सपीरिया जेड से काफी मिलता जुलता है। फोन का मुख्य और पिछला पैनल ग्लास का बना है जैसा कि एक्सपीरिया जेड में भी देखने को मिला था। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि दोनों पैनल रगड़ अवरोधक हैं। वहीं धूल व पानी अवरोधक भी बनाया गया है। सोनी एक्सपीरिया जेड1 में 5.0 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसे 1080x1920 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ पेश किया गया है। बेहतर ...