Skip to main content

Posts

Showing posts with the label LG F70

MWC 2014:- आखिरी सलाम

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress 2014) खत्म हो चुका है, पिछले दो सालों से एमडब्ल्यूसी में कुछ खास नहीं हो रहा था। किंतु इस साल यह अपने पूरे शबाब में नजर आया और जहां सैमसंग ने अपना बेहतरीन डिवाइस गैलेक्सी एस5 प्रदर्शित किया वहीं नोकिया, एलजी, एचटीसी जैसी कई नामी गिरामी कंपनियां भी पूरे जोश में नजर आईं। कई महत्वपूर्ण डिवाइस से लोगों को रू-ब-रू कराया गया। हम यहां संक्षिप्त में आपको मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश हुए स्मार्टफोंस की जानकारी दे रहे हैं।   नोकिया:- बर्सिलोना में चले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया ने पांच फोन का प्रदर्शन किया। इनमें दो बजट फोन हैं जिन्हें स्मार्टफोन के समान फीचर से लैस किया गया है।  वहीं तीन एंडराॅयड फोन (Android phone) भी शामिल है। नोकिया द्वारा पेश किए गए एंडराॅयड फोन को नोकिया एक्स (Nokia X), नोकिया एक्स प्लस (Nokia X+) और नोकिया एक्सएल (Nokia XL) नाम दिया गया है तथा तीनों फोन डुअल सिम आधारित है।   नोकिया एक्स और नोकिया एक्स प्लस में लगभग समान फीचर्स का उपयोग किया गया है। दोनों फोंस में...

MWC : एलजी ने लूटी वाह वाही

बर्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) में एलजी इलेक्ट्रोनिक्स को इनोवेशन के लिए तारीफों के अलावा ग्लोबल मोबाइल अवार्ड (Global mobile award 2014) से भी नवाजा गया।  एलजी ने इस साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने कई स्मार्टफोन प्रदर्शित किए। जिनमें एलटीई (LTE) के साथ यूएक्स (UX) फीचर्स आधारित एफ70 काफी महत्वपूर्ण है। यानि इस मेले में एलजी पूरी तरह छाया रहा।  एलजी के इसी इनोवेशन के लिए जीएसएमए के द्वारा इस साल के मोस्ट इनोवेशन डिवाइस मेन्यूफेक्चर (most innovation device manufacture) का अवार्ड एलजी को दिया गया।  एमडब्ल्यूसी में एलजी ने अपने कुल आठ स्मार्टफोन माॅडल से लोगों को रू-ब-रू कराया। जिनमें जी 2 मिनी, जी प्रो 2, जी फ्लैक्स, एफ सीरीज और एल सीरीज के तीन स्मार्टफोन थे।  एल सीरीज के तीनों फोंस में एलजी द्वारा निर्मित किया गया नोक कोड फीचर (knock code feature) इस्तेमाल किया गया है। जिसे नोक और क्रिएट, नोक और प्ले, नोक और कनेक्ट तीन भागों में बांटा गया है। एलजी (LG) कंपनी का कहना है कि इस फीचर का उपयोग स्मार्...

MWC : एलजी का एलटीई फोन एफ70

वैसे तो यह पहले से तय माना जा रहा था कि मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस में सैमसंग, नोकिया और सोनी सरीखी कंपनियां कुछ प्रदर्शन करेंगी लेकिन शायद इस बार एमडब्ल्यूसी के लिए सबसे ज्यादा तैयारी एलजी ने कर रखी थी।  कपंनी काफी समय से बार्सिलोना मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस (Mobile world congress) में लाॅन्च हाने वाले प्रोडक्ट की जानकारी मुहैया रही थी।  परंतु कुछ प्रोडक्ट बचे थे जिससे पर्दा एलजी ने एमडब्ल्यूसी (MWC) इवेंट में ही उठाया। एलजी का एफ70 उन्हीं में से एक डिवायस है। इसके बारे में पूर्व में सिर्फ थोड़े कयास थे लेकिन एलटीई सपोर्ट करने वाले इस फोन को कंपनी ने बार्सिलोना में प्रदर्शित किया।  एम70 एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है। इस फोन की खासियत है कि इसमें एलटीई (LTE) फीचर का उपयोग किया गया है। कंपनी द्वारा फिलहाल इसकी कीमत की घोषणा नहीं की गई है। एलजी एफ70 में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.5 इंच की आईपीएस डिसप्ले है तथा फोन का आकार 127.2x66.4x10 एमएम है।  कंपनी द्वारा बताए गए तकनीकी पक्ष के अनुसार एफ70 में 1.2 गीगाहर्ट्ज ...