Skip to main content

Posts

Showing posts with the label asus zenfone 4

जल्द उपलब्ध होगा जेनफोन 4.5, कीमत 6,999

भारतीय बाजार में आसूस ने जेनफोन सीरीज में 4, 5 और 6 माॅडल को में पेश किया है। इसके साथ ही भारतीय उपभोक्ताओं को जल्द ही जेनफोन में एक और माॅडल देखने को मिलेगा। हालांकि इस फोन को भी कंपनी ने जेनफोन 4 माडल के नाम से लाॅन्च करने की योजना बनाई है लेकिन इसमें 4.5 इंच की स्क्रीन होगी। जेनफोन 4 का माॅडल ए400सीजी ( Asus Zenfone 4 A450CG ) है जबकि नए जेनफोन 4 को ए450सीजी (Asus Zenfone 4 A450CG) माॅडल नाम से लाॅन्च किया जाएगा। वहीं आपॅरेटिंग के मामले में भी यह पहले से अपग्रेड होगा। फिलहाल असूस ने जेनफोन 4 को भारत में पेश किया है जिसमें 4.0 इंच की स्क्रीन है। जबकि जेनपफोन 4 में दूसरा फोन (4.5 इंच स्क्रीन के साथ) अगले माह तक दस्तक दे सकता है। असूस का यह नया फोन भी इंटेल प्रोसेसर पर ही उपलब्ध होगा। जहां तक कीमत की बात है तो इसे भी 10 हजार रुपए से कम में लाॅन्च किया जाएगा।  जेनफोन 4 (4.5 इंच) की एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) सात हजार से ऊपर है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फोन का एमओपी 6,999 रुपए है। वहीं यह एंडराॅयड के नए संस्करण 4.4 (Android Operating 4.4 Kitk...

असूस जेनफोन लाॅन्च, शुरुआती कीमत 5,999 रुपए

टैबलेट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के बाद अब असूस (Asus) ने स्मार्टफोन बाजार में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक साथ तीन स्मार्टफोन असूस जेनफोन 4, असूस जेनफोन 5 और असूस जेनफोन 6 लाॅन्च किए हैं।  तीनों ही फोनों के फीचर्स लगभग समान ही हैं तथा एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर आधारित हैं।  फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो असूस जेनफोन 4  (Asus zenfone 4) में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है। इंटेल एटाॅम के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है जिसके माध्यम से बेहतरीन इंटरनेट ब्राउजिंग (Internet browsing) का आनंद लिया जा सकता है।  वहीं 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। बजट फोन के रूप में पेश किए गए जेनफोन 4 की कीमत 5,999 रुपए है। वहीं असूस जेनफोन 5  (Asus zenfone 5) में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच आईपीएस डिसप्ले है।  डुअल सिम आधारित इस फोन में 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जो कि कम रोशनी में भी शा...