माइक्रोमैक्स द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए बहुप्रचलित स्मार्टफोन कैनवस नाइट की एक झलक। इन फोटोग्राफ को देखकर आप फोन के लुक और स्टाइल को समझ सकते हैं। फोन का यह मुख्य पैनल अपनी खूबसूरती व डिज़ाइन से उपभोक्ताओं को आकर्षित करने में सक्षम है। मुख्य पैनल के साथ ही फोन का पिछला हिस्सा भी कम आकर्षित नहीं है। यह फोन का साइड पैनल, जिसमें हार्डवेयर बटन दिए गए हैं। फोन को इस तरफ से देखने पर इसमें आईफोन 4 की झलक दिखाई देती है। फोन के ऊपरी पैनल में ऑडियो स्लॉट दिया गया है। नीचे की तरफ यूएसबी पोर्ट और स्पीकर दिया गया है, खास बात यह है की फोन को उल्टा रखने पर भी आवाज दबती नहीं है। एलईडी फ़्लैश के साथ दिया गया 16.0 मैगापिक्सल कैमरा बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है।