भारत की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्पाइस (Spice) ने स्टैलर (Stellar) सीरीज में एक और बजट फोन (Budget Phone) शामिल करते हुए स्पाइस स्टैलर 362 (Spice Stellar 362) लाॅन्च किया है। जिसकी कीमत मात्र 5,499 रुपए है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित इस स्मार्टफोन में कई आधुनिक फीचर्स का उपयोग किया गया है। स्पाइस का पहला हेक्साकोर फोन लाॅन्च फोन के लाॅन्च पर स्पाइस मोबिलिटी के चीफ एक्जीक्यूटिव आॅफिसर प्रशांत बिंदल ने कहा कि ‘मध्यम श्रेणी के उपभोक्ताओं की उम्मीद और डिमांड को देखते हुए हम बेहतर क्वालिटी के स्मार्टफोन लेकर आते हैं। जो कि बजट में भी उपलब्ध हो सकें। स्पाइस का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक कम कीमत में अच्छे स्मार्टफोन पहुंच सकें। स्टैलर 362 में उपभोक्ताओं को उच्च क्वालिटी फंक्शन तथा आधुनिक साॅफ्टवेयर का समावेश मिलेगा। जो कि एक शानदार अनुभव देने में सक्षम है।’ स्पाइस स्टैलर 362 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो यह 1 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर (Dual core Processor) पर कार्य करता है तथा ...