Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Blackberry z3

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं 13,000 के बजट में एक स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। मैं ऐसा फोन चाहता हूं जिसमें अच्छा बैटरी बैकअप, अच्छी परफाॅर्मेंस और शानदार कैमरा हो। वैसे नोकिया लुमिया 630 (Nokia Lumia 630) और ब्लैकबैरी जेड 3 (Blackberry Z3) में से कौन सा आॅप्शन बेहतर है? -जियोलियन हैरंख   यदि आप शानदार कैमरा चाहते हैं तो लुमिया 630 अच्छा आॅप्शन है वहीं ब्लैकबैरी जेड 3 अच्छे डिसप्ले के साथ बेहतरीन परफाॅर्मेंस देने में सक्षम है। साथ ही मैं आपको असूस जेनफोन 5 (Asus Zenfone 5) और मोटो जी (Moto G) की सलाह दूंगा दोनों ही डिवाइस बहुत अच्छे हैं और आपके बजट में हैं।  

Mobile Review ब्लैकबेरी जेड 3 : खास से आम हुआ ब्लैकबेरी

ब्लैकबेरी फोन मैसेजिंग और मेलिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए जाना जाता था। परंतु पिछले कुछ सालों में कंपनी ने अपनी इस छवि को बदलने की कोशिश की है। सबसे पहले आॅपरेटिंग में बदलाव किया और अब जेड3  (#Blackberry Z3) के माध्यम से आम उपभोक्ता तक पहुँचने की कोशिश की है। कम बजट के बावजूद फोन महंगे फीचर से लैस है।  क्यों खरीदें ब्लैकबेरी जेड3 की खूबियों की बात करें तो बेहतर क्वालिटी और शानदार परफाॅर्मेंस सबसे पहले कही जा सकती है। वहीं ब्लैकबेरी के फोन में आप एंडराॅयड एप्लिकेशन और गेम का भी उपयोग कर सकते हैं।  क्यों न खरीदें कैमरा परफाॅर्मेंस औसत है और स्क्रीन रेजल्यूशन भी साधारण है। इस बजट में एचडी स्क्रीन के साथ फोन उपलब्ध हैं। डिजाइन अच्छा है लेकिन थोड़ा मोटा और भारी भी कहा जा सकता है। रूप रंग कम बजट को देखकर हमें लगा कि  शायद ब्लैकबेरी (Blackberry) इस बार क्वालिटी के साथ कुछ समझौता करे लेकिन ऐसा नहीं था। जेड3 की क्वालिटी बेहतर है और हथेली में लेने पर यह आपको अहसास भी कराएगा। हां, थोड़ा मोटा जरूर कहा जा सकता है।  आज जहां 6-7 एमएम फोन क...

ब्लैकबैरी जेड 3 लाॅन्च, कीमत- 15,990 रुपए

स्मार्टफोन बाजार में लगातार पिछड़ती ब्लैकबेरी (Blackberry) एक बार फिर से पलटवार करने को तैयार है। पिछले साल कंपनी के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा और स्मार्टफोन बाजार में लगातार पिछड़ती गई।  परंतु इस साल कंपनी ने जबरदस्त तैयारी के साथ जेड सीरीज में कम बजट के साथ जेड 3 भारत में लाॅन्च कर दिया है। ब्लैकबैरी जेड 3 को कंपनी ने 15,990 रुपए की कीमत के साथ लाॅन्च किया है।  इस फोन को सबसे पहले कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) के दौरान प्रदर्शित किया था।  फोन के लाॅन्च होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार ब्लैकबैरी कम बजट में फोन पेश कर सकता है ताकि बाजार में उपलब्ध अन्य फोनों को टक्कर दी जा सके।  वैसे इससे पहले ब्लैकबैरी के जेड सीरीज के फोन जहां 40,000 रुपए से ऊपर के थे वहीं कम कीमत के साथ जेड 3 का बाजार में आना अन्य ब्रांड के लिए वाकई प्रतिस्पर्धा साबित हो सकता है।  ब्लैकबैरी जेड 3 में सबसे खास बात यह है कि यह फोन ब्लैकबैरी 10 आॅपरेटिंग सिस्टम के वर्जन 10.2.1 पर आधारित है। जो कि बेहतर गति के साथ कार...

क्या इस बार तहलका मचाएगा ब्लैकबेरी

स्मार्टफोन (#smartphone) बाजार में लगातार पिछड़ती ब्लैकबेरी (#blackberry) लगता है एक बार फिर से पलटवार करने को तैयार है। पिछले साल कंपनी के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा और स्मार्टफोन बाजार में लगातार पिछड़ती गई। परंतु इस साल कंपनी ने जबरदस्त की तैयारी कर रखी है। कंपनी जल्दी ही ब्लैकबेरी के नए माॅडल जेड 3 (#blackberry z3) को लाॅन्च करने वाली है। आशा है कि यह फोन भारत में 25 जून को लाॅन्च भी हो जाएगा। परंतु इससे भी बड़ी खबर यह है कि इससे पहले के जेड सीरीज के फोन जहां 40,000 रुपए से ऊपर के थे। वहीं इस बार कंपनी 15 हजार रुपए से भी कम में इसे लाॅन्च करने का मन बना रही है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्लैकबेरी जेड 3 की कीमत 15 हजार रुपए के आस-पास हो सकती है। वहीं उपभोक्ताओं के लिए अच्छी बात यह भी कही जा सकती है कि यह फोन ब्लैकबेरी के नए आॅपरेटिंग 10.3 (#blackberry operating) पर लाॅन्च हो सकता है। जिसके बारे में हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी है। गौरतलब है कि ब्लैकबेरी जेडी 3 का प्रदर्शन कंपनी ने फरवरी में बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस ...

MWC 2014:- आखिरी सलाम

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress 2014) खत्म हो चुका है, पिछले दो सालों से एमडब्ल्यूसी में कुछ खास नहीं हो रहा था। किंतु इस साल यह अपने पूरे शबाब में नजर आया और जहां सैमसंग ने अपना बेहतरीन डिवाइस गैलेक्सी एस5 प्रदर्शित किया वहीं नोकिया, एलजी, एचटीसी जैसी कई नामी गिरामी कंपनियां भी पूरे जोश में नजर आईं। कई महत्वपूर्ण डिवाइस से लोगों को रू-ब-रू कराया गया। हम यहां संक्षिप्त में आपको मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश हुए स्मार्टफोंस की जानकारी दे रहे हैं।   नोकिया:- बर्सिलोना में चले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया ने पांच फोन का प्रदर्शन किया। इनमें दो बजट फोन हैं जिन्हें स्मार्टफोन के समान फीचर से लैस किया गया है।  वहीं तीन एंडराॅयड फोन (Android phone) भी शामिल है। नोकिया द्वारा पेश किए गए एंडराॅयड फोन को नोकिया एक्स (Nokia X), नोकिया एक्स प्लस (Nokia X+) और नोकिया एक्सएल (Nokia XL) नाम दिया गया है तथा तीनों फोन डुअल सिम आधारित है।   नोकिया एक्स और नोकिया एक्स प्लस में लगभग समान फीचर्स का उपयोग किया गया है। दोनों फोंस में...

MWC: ब्लैकबेरी ने भी दिखाया दम

विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (#blackberry) ने भी मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस में अपनी उपलब्धि दर्ज कराते हुए दो नए स्मार्टफोन सहित इंटरप्राइज सर्विस से लोगो को रू-ब-रू कराया। कंपनी ने इंटरप्राइज मोबिलिटर के लिए सिक्योर प्रइवेट सर्विस का प्रदर्शन किया। कंपनी ने बीईएस12 (BES12) एप्लिकेशन को पेश किया है। इसके माध्यम से कोई भी कंपनी या संस्था फोन के लिए इंटरप्राइज एप्लिकेशन बना सकती है। वहीं कंपनी ने इंटरप्राइज बीबीएम स्वीट फीचर से भी लोगों को अवगत कराया।  डिवाइस की बात करें तो मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस में कंपनी ने ब्लैकबेरी जेड3 और ब्लैकबेरी क्यू20  (Blackberry Q20 )स्मार्टफोन का प्रदर्शन किया। जेड3 पूरी तरह से टच स्क्रीन आधारित डिवायस है जबकि क्यू20 में आपको टच के साथ क्वर्टी कीपैड भी मिलेगा।  ब्लैकबेरी जेड3 (Blackberry Z3) में 5.0 इंच की स्क्रीन दी गई है और इसे ब्लैकबेरी आॅपरेटिंग 10.2.1 (Blackberry 10.2.1) पर पेश किया गया है। ब्लैकबेरी का यह पहला फोन है जिसे फाॅक्सकाॅन द्वारा निर्मित किया गया है। गौरतलब है कि एप्प...