Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Google Nexus 5

नोकिया लुमिया 830: फिर चलेगा लुमिया का जादू।

Mobile Review : नोकिया लुमिया 830 बहुत दिनों की शांति के बाद माइक्रोसाॅफ्ट ने नोकिया लुमिया (Nokia Lumia) सीरीज के तहत एक साथ तीन फोन उतारे। तीनों फोन तीन बजट के हैं। कंपनी त्योहारों के इस मौके को छोड़ना नहीं चाहती है।  कंपनी ने ऊँची रेंज में लुमिया 930 (Lumia 930) को उतारा है जबकि सबसे कम बजट में लुमिया 730 है। तीस हजार की सेग्मेंट में नोकिया लुमिया 830 (Nokia Lumia 830) को पेश किया गया है और इस अंक में हमने इसी फोन का परीक्षण किया। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि स्पेसिफिकेशन से लेकर डिजाइन में इस बार बताने के लिए बहुत कुछ नया है। सबसे पहले बात करते हैं इसके लुक की।  क्यों खरीदें यदि आप बेहतर कैमरा फोन चाहते है तो लुमिया 830 अच्छा विकल्प है। फोन के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन बेहतर है और डिजाइन के मामले में भी नया कहा जा सकता है। क्यों खरीदें फोन थोड़ा महंगा कहा जा सकता है। जहां तक सेल्फी कैमरे की बात है तो हमें और बेहतर की आशा कर रहे थे। बैटरी बैकअप भी औसत मिला। रूप-रंग नोकिया लुमिया 830 को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह लुमिया (Lumia) ...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं नया फोन खरीदना चाहता हूं। मैंने आईफोन 5सी (iphone 5c), नेक्सस 5 (Nexus 5) और मोटो एक्स (Moto X) का चयन किया है। मैं चाहता हूं कि फोन में शानदार डिसप्ले (Display) और बेहतरीन कैमरा होना चाहिए जो कि कम रोशनी में भी शानदार इमेज क्वालिटी दे सके। इसके अलावा खूबसूरत डिजाइन और अच्छा बैटरी बैकअप होना चाहिए। फोन में बिना हैंग किए गेम खेलने की भी सुविधा हो। क्या आप मुझे इनमें से किसी फोन का सुझाव दे सकते हैं। मैं आपके जवाब का इंतजार कर रहा हूं।   -अतुल रघु आपके द्वारा चयनित डिवाइस में से आईफोन 5सी आपकी आवश्यकताओं के काफी करीब है। नेक्सस 5 में शानदार डिसप्ले है किंतु कैमरा आईफोन 5सी जितना अच्छा नहीं है। डिजाइन के अनुसार देखें तो मोटो एक्स और आईफोन 5सी बेहतर डिवाइस हैं। 

फोन का इस्तेमाल सीख रही हूं: स्वरा भास्कर

तनु वेड्स मनु, रांझणा, औरंगजेब व अन्य कई महत्वपूर्ण फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बना चुकी अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी फिल्म ‘मछली जल की रानी है’ और तकनीकी रूचि के बारे में हमारी संवाददाता रेनू यादव से बातचीत की। प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश- तकनीक के कितना करीब हैं? मैं तकनीक से काफी दूर रहती हूं, सच कहूं तो मुझे इसकी बहुत अधिक जानकारी भी नहीं है और न ही मुझे शौक है। मुझे तो ईमेल पर भी काम करना अच्छे से नहीं आता। हां कभी-कभी फेसबुक का इस्तेमाल कर लेती हूं।  फिलहाल कौन सा फोन है आपके पास? गूगल नेक्सस 5, जो कि एक बेहतरीन डिवाइस है लेकिन फिलहाल मुझे उपयोग करना नहीं आता। इसमें बहुत से ऐसे फीचर हैं जो मैं अभी सीख ही रही हूं। फोन में आपका पसंदीदा एप्लिकेशन कौन सा है? फोन में बहुत ज्यादा एप्लिेशनंस तो मुझे नहीं पता, लेकिन आज कल व्हाट्सएप बहुत लोकप्रिय है और उसी का इस्तेमाल अधिक करती हूं या कह सकते हैं कि उपयोग करना मजबूरी है क्योंकि दोस्तों को रिप्लाई भी करना होता है। ‘मछली जल की रानी है’ में अपने किरदार के बारे में बताएं? यह फिल्म भूतो...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं 30,000 रुपए तक के बजट में स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। फोन में अच्छी टच कैपेसिटी क साथ ही बेहतर कैमरा भी होना चाहिए। फोन एंडराॅयड (Android) के नवीनतम वर्जन पर आधारित हो तथा फोन में 1जीबी रैम की भी सुविधा होनी चाहिए। मैंने एचटीसी डिजायर 600 (Htc desire 600) का चयन किया है, यदि इसके अलावा और भी बेहतर ऑप्शन है तो कृप्या मुझे बताएं। -रियान कासिम रियान हम आपको आपके बजट के अनुसार एलजी गूगल नेक्सस5 (Google nexus 5) लेने की सलाह देंगे। इसमें फुल एचडी डिसप्ले है और 8.0 मैगापिक्सल कैमरा है। साथ ही इसमें नवीनतम एंडराॅयड वर्जन का उपयोग किया गया है। वहीं डिजायर 600 (Htc Desire) एक अच्छा डिवाइस है किंतु नवीनतम एंडराॅयड (किटकैट) पर आधारित नहीं है।

मोबाइल डाॅक्टर (Mobile Doctor)

मैं 10,000 से 20,000 रुपए तक का स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं तथा विंडोज और एंडराॅयड फोन के बीच असमंजस में हूं। कृपया मुझे बताएं कि मुझे नोकिया लुमिया 525 और सैमसंग गैलेक्सी डुअस 2 में से कौन सा डिवाइस लेना चाहिए। जो कि अधिक बेहतर हो। पीयूष मैं आपको नोकिया लुमिया 525 विंडोज फोन लेने की सलाह दूंगा, जो कि आपके बजट में भी है और विंडोज फोन होने के नाते यह अधिक बेहतर कार्य करने में सक्षम है। वैसे आप चाहें तो एंडराॅयड फोन भी ले सकते हैं जो कि नए आॅपरेटिंग पर आधारित हो। मैं एक स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं और मेरा बजट 30,000 रुपए है। मैं ऐसा फोन लेना चाहता हूं जिसमें इंटरनेट  के साथ-साथ बेहतर कैमरा क्वालिटी हो। इस श्रेणी में मैंने सैमसंग नोट2 का चयन किया है। क्या है बेहतर डिवाइस है? यदि हो सके तो आप मुझे इससे बेहतर डिवाइस बताने की कृपया करें। महेंद्र राठौर आपके बजट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी नोट2 बेहतरीन डिवाइस है इसमें कलरफुल डिसप्ले के साथ ही शक्तिशाली प्रोसेसर दिया गया है। यदि आप इसके अलावा कोई अन्य डिवाइस भी देखना चाहते हैं तो नोकिया लुमिया 925 देख सकते हैं। इसकी स्क्रीन...

अब एलजी एंडराॅयड जी वाॅच

स्मार्टफोन बाजार की बढ़ती लोकप्रियता के बाद अब बाजार में स्मार्टवाॅच (#smart watch) का भी चलन काफी प्रचलित हो रहा है। भारतीय बाजार में सैमसंग, सोनी, हुआवई आदि के बाद एलजी इलैक्ट्रिोनिक्स (#LG electronics) ने भी जी वाॅच पेश की है।  अभी कुछ ही समय पहले कंपनी ने एलजी टेक शाॅ (#lg tech show) के दौरान अपना लाइफ बैंड भी प्रदर्शित किया था। अब एलजी ने गूगल (#google) से साझेदारी कर यह जी वाॅच पेश की है।  जो कि बाजार में उपलब्ध अन्य वाॅच के लिए कड़ी प्रतियोगी साबित हो सकती है क्योंकि इसमें एंडराॅयड आॅपरेटिंग का उपयोग किया गया है।  उम्मीद है कि यह 2014 के तिमाही तक उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही इसके हार्डवेयर व अन्य फीचर्स की जानकारी जल्द ही एलजी द्वारा आने वाले समय में घोषित की जा सकती है।   एलजी कंपनी की मानें तो इसके इंजीनियर्स द्वारा गूगल के साथ बनाई गई जी वाॅच उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतर अनुभव साबित होगी।  एलजी और गूगल की साझेदारी में पेश की गई यह चैथी डिवाइस है। इससे पहले इस साझेदारी में नेक्सस 4, नेक्सस 5 और एलजी जी पैड 8.3 बाजार ...

अब आया नेक्सस 5 रेड

नेक्सस 5 (Nexus 5) अब तक बाजार में केवल सफेद और काले रंग में ही उपलब्ध् था किंतु अब गूगल प्ले पर यह लाल रंग के साथ 16जीबी व 32जीबी वर्जन में उपलब्ध हो रहा है।  एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित इस फोन का वजन 150 ग्राम है तथा 5.0 इंच की फुल एचडी डिसप्ले है।  नेक्सस 5 के अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 8.0 मैगापिक्सल रियर व 1.3 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।  क्वालकॉम ड्रेगन 800 प्रोसेसिंग के साथ 2.26 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसके अतिरिक्त छोटी-मोटी रगड़ से बचाने के लिए फोन में कार्निंग गोरिल्ला ग्लास3 (corning gorilla glass 3) का इस्तेमाल किया गया है।  वहीं पावरफुल बैकअप के लिए 2300 एमएएच बैटरी दी गई है जो कि कंपनी की मानें तो 17 घंटे का टॉकटाइम देती है। इसी के साथ फोन में वायरलैस चार्जिंग की भी सुविधा है।  यह 2जी, 3जी, 4जी और एलईटी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। भारतीय बाजार में नेक्सस 5 16जीबी वर्जन की कीमत 28,999 रुपए व 32जीबी वर्जन 32,999 रुपए में उपलब्ध होगा।  

प्ले स्टोर पर डिवायस के साथ एक्सेसरीज भी

नेक्सस डिवाइस से अब हर कोई परिचित हो गया है। गूगल ने नेक्सस ब्रांड के तहत फोन से लेकर टैबलेट तक को लांच किया है। भले ही इन डिवायस का निर्माण एलजी, आसूस और सैमसंग सरीखी कंपनियां कर रही हों लेकिन इन डिवायस को गूगल डिवाइस के नाम से ही जाना जाता है। परंतु अब कंपनी ने फोन और टैबलेट के बाद एक्सेसरीज बाजार में भी दस्दत दे दिया है। नेक्सस ब्रांड के तहत उपलब्ध इन एक्सेसरीज को फिलहाल गूगल प्ले स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने वायरले चार्जर, नेक्सस फोन के लिए बंपर केस और टैबलेट कवर व केस सहित कई अन्य एक्सेसरीज को लांच किया है। हालांकि नेक्सस एक्सेसरीज के कीमत की शुरूआत 1,999 रुपए से है और अध्कितम 3,299 रुपए तक के एक्सेसरीज उपलब्ध् हैं।