भारत की नंबर दो स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) ने ऑक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor) के साथ कैनवस नाइट्रो (Canvas Nitro) भारतीय बाजार में लाॅन्च किया है। इससे पहले कंपनी कैनवास नाईट पेश कर चुकी है जो ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ उपलब्ध था। फ़िलहाल यह नाइट्रो केवल ई-काॅमर्स साइट स्नैपडील (Snapdeal.com) पर ही उपलब्ध है लेकिन मॉय मोबाइल (My mobile) साथ बातचीत दौरान विनीत तनेजा, सीईओ माइक्रोमैक्स मोबाइल ने जानकारी दी कि कुछ ही हफ़्तों में यह फ़ोन स्टोर (Mobile Store) पर उपलब्ध होगा। फ़िलहाल यह फ़ोन 12,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो यह एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4.2 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित है। फोन में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है तथा 1.7 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में शानदार फोटोग्राफी के लिए फ्लैश की सुविधा सहित 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। ...