आशा का बदला लुक और एहसास। पिछले साल लुमिया सीरीज में एक के बाद एक नोकिया ने कई फोन लॉन्च किए। इसमें 50 हजार रुपए तक के फोन भी शामिल थे। ऐसे में यही लगा कि कंपनी कहीं अपनी बहुप्रचलित आशा सीरीज को ही न भुला दे। परंतु ऐसा हुआ नहीं। न पिछले साल कंपनी ने आशा सीरीज को भुलाया और न ही इस साल। नए साल की शुरुआत में ही कंपनी अपने लोकप्रिय फोन आशा 501 का नवीन संस्करण आशा 502 डुअल सिम (Nokia Asha 502 Dual SIM) को लेकर आई है। आरंभिक स्तर का यह फोन देखने में आशा 501 से काफी मिलता-जुलता है लेकिन लुक से लेकर फीचर तक कई खासियत हैं जो 502 को 501 से अलग बनाते हैं। लुक जैसा कि हम पहले ही बात कर चुके हैं कि यह देखने में आशा 501 के समान है। किंतु बनावट में अंतर है। आशा 501 की बॉडी जहां मैट फिनिश में थी वहीं 502 (#asha502) की बॉडी चमकदार ग्लास फिनिश में है जो इसके अहसास को नया बनाता है। हालांकि मिरर फिनिश इसकी बॉडी पर जल्द ही उंगलियों के निशान पड़ जाते हैं। फोन का डिजाइन बड़ा ही साफ सुथरा है। मुख्य पैनल पर कोई भी हार्डवेयर बटन नहीं है।...