माइक्रोमैक्स (#micromax) ने कैनवस एचडी (#canvas HD) लाॅन्च किया तो सैमसंग ने उसे गैलेक्सी ग्रांड से टक्कर दी। इस बार फिर दोनों कंपनियां सामने हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी ग्रांड 2 (#samsung galaxy grand 2) को उतारा है तो माइक्रोमैक्स ने कैनवस नाइट (#micromax canvas knight) से उसे घेरने की कोशिश की। मुकेश कुमार सिंह ने इन्हीं दो दिग्गजों में भिड़ंत की है और परिणाम आपके सामने है। सैमसंग विश्व का नंबर एक मोबाइल फोन निर्माता है और वैश्विक स्तर पर कंपनी का कोई मुकाबला नहीं है। भारत की बात करें तो यहां भी स्थिति फिलहाल अलग नहीं है। सैमसंग ही नंबर एक है लेकिन नंबर दो से उसे कड़ी टक्कर मिल रही है और वह नंबर दो है माइक्रोमैक्स। दोनों कंपनियों के बीच टाॅम-जैरी का खेल चल रहा है। एक कोई फोन लाॅन्च करता है तो दूसरा उसकी काट में नया फोन पेश कर देता है। इस बार भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। हाल में सैमसंग ने अपने गैलेक्सी ग्रांड माॅडल का नया संस्करण गैलेक्सी ग्रांड 2 लाॅन्च किया है। इसके माध्यम से कंपनी ने ग्रांड की कमियों को दूर करने की कोशिश की है। पहले संस्करण की अपेक...