Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Doodle Hangman HD Free

डूडल हैंगमैन एचडी फ्री

गलती करने पर सजा-ए-मौत। कम ही ऐसी एपिलकेशंस देखने को मिलती हैं जिसमें खेलने को भी मिले और कुछ नया पढ़ने को भी मिले। डूडल हैंगमैन एचडी फ्री उन ही एपिलकेशंस में से एक है। यहां आपको अंग्रेजी शब्दों का अभ्यास करने का मौका मिलता है। डूडल हैंगमैन एचडी फ्री को 12 कैटागरी में बांटा गया है, जिसमें एनिमल्स, क्रिस्मस एंड विंटर, क्लाथ, कंट्री, एलीमेंट, फ़ूड एंड वेजी, ह्यूमन बाडी, किंग एंड पाइरेट, प्लांट एंड ट्री, स्पोर्ट और रेडन कैटागरी को शामिल किया गया है। किसी भी कैटागरी को चुनकर आप अपने दिमाग का टेस्ट कर सकते हैं। कैटागरी चुनने के बाद आपके सामने अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर और वर्णमाला के नीचे रिक्त स्थान दिखार्इ देता है। इस रिक्त स्थान को सही शब्द के साथ पूरा करने का काम आपका है। आपको याद रखना है कि आपने किसी कैटागरी को चुना है। जैसे स्पोर्ट तो आपको स्पोर्ट शब्द को सोचना है जो रिक्त स्थान में सही आए। ऐसा करने के लिए आपके पास 10 मौके हैं। अगर आप वर्णमाला से 10 बार गलत अक्षर उठाते हैं तो इसकी सजा फांसी है। इसके अलावा डूडल हैंगमैन एचडी फ्री को दो लोग आपस में मिलकर भी खे...