Skip to main content

Posts

Showing posts with the label android 4.4 kitkat

Mobile Review: सैमसंग गैलेक्सी नोट ऐज

Mobile Review: Samsung Galaxy Note Edge ऐज स्क्रीन के साथ नया नोट। स्मार्टफोन (Smartphone) के आने से फोन के फीचर में तो रोज कुछ नया देखने को मिलता है लेकिन डिजाइन के मामले में फोन थोड़े निरस हो गए हैं। स्क्रीन बड़ी हो या छोटी साइड में दो हार्डवेयर बटन और स्क्रीन के नीचे तीन या चार टच बटन उपलब्ध होते हैं।  हालांकि पिछले साल सैमसंग (#Samsung) और एलजी (#LG) द्वारा कुछ नई कोशिशें देखने को मिली थी। सबसे पहले सैमसंग (#Samsung) ने कर्व स्क्रीन (#curv) के साथ फोन को पेश किया था। यह फोन भारत में तो उपलब्ध नहीं हुआ लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुछ देशों में उपलब्ध था।  सैमसंग (#Samsung) के बाद एलजी (#LG) ने भी कर्व स्क्रीन के साथ फोन को ऊतारा और इस फोन को भारत में पेश किया गया। जी फ्लैक्स (LG G Flex)) नाम से उपलब्ध इस फोन की स्क्रीन कर्व थी। इसके बाद आशा थी कि इस दिशा में कुछ और नया देखने को मिलेगा।  शियाओमी एमआई4: क्या फिर से सेकेंडो में बिकेगा शियाओमी का यह फोन? लगभग एक साल बाद सैमसंग ने फिर से एक बेहतरीन प्रयोग के साथ स्मार्टफोन को भारत में उता...

शियाओमी एमआई4: क्या फिर से सेकेंडो में बिकेगा शियाओमी का यह फोन?

Mobile Review: Xiaomi mi4 पिछले एक साल के दौरान भारत में शियाओमी (#Xiaomi) नाम जितना चर्चा में रहा है शायद उतना नाम किसी अन्य मोबाइल ब्रांड ने कमाया हो। हालांकि शियाओमी के फोन सिर्फ आॅन लाइन स्टोर पर ही उपलब्ध हैं लेकिन इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। एमआई 3 हो या रेडमी वन एस या फिर रेडमी नोट 4जी सभी फोन के प्रति उपभोक्ताओं ने भरपूर उत्साह दिखाया। अब बारी है शियाओमी एमआई4 (#Xiaomi mi4) की। चीन में तहलका मचाने के बाद यह फोन अब भारत (India) में उपलब्ध है। क्यों खरीदें क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर आधारित इस फोन में दो जीबी की रैम मैमोरी है। फोन में 5.0 इंच का फुल एचडी स्क्रीन बेहतर डिसप्ले का भरोसा दिलाते हैं। क्यों न खरीदें शियाओमी मी4 में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी है और आपको इसी पर निर्भर रहना होगा। इसमें कार्ड सपोर्ट नहीं है। इसके अलावा 4जी कनेक्टिविटी भी नहीं मिलेगी   । एप्पल स्टाइल शियाओमी मी4 (Xiaomi mi4) एक काॅम्पैक्ट और स्टाइलिश फोन है लेकिन फोन के डिजाइन को देखने के बाद आप यह नहीं कह सकते कि यह नया है। इससे पहले हम एप्पल (#Apple) और सैमसंग...

लेनोवो वाइब एक्स2 तस्वीरों में

आज फोन में डिजाइन की बात हो और लेनोवो का जिक्र न आए तो शायद कमी होगी। कंपनी ने डिजाइन का लोहा योगा टैबलेट से मनावा लिया था और इस बार फिर लेनोवो वाइब एक्स2 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कमल का डिज़ाइन है इस फ़ोन का।

यह है विश्व का पहला लेयर्ड और आॅलवेज आॅन कैमरा फोन

लेनोवो वाइब एक्स2 ( Lenovo Vibe X2) लाॅन्च होने से पहले ही हम फोन का दीदार कर चुके थे और यह मालूम था कि यह लाॅक स्क्रीन में भी तस्वीर ले सकता है। परंतु फोन लाॅन्च के दौरान आयोजीत इवेंट में जाने पर पता चला कि यह सिर्फ विश्व का पहला आॅलवेज आॅन कैमरा फोन नहीं है बल्कि विश्व का पहला लेयर्ड फोन है, विश्व का पहला आॅक्टाकोर फोन है जो एलटीई के सपोर्ट के साथ उपलब्ध है और लेनोवो वाइब एक्स2 पहला फोन है जो मीडिया टेक एमटी6595एम ट्रू8कोर चिपसेट पर पेश किया गया है। इस वीडियो में विश्व के इस पहले लेयर्ड फोन का दीदार आप भी कर सकते हैं।

लेनेवो वाइब एक्स2 लाॅन्चः लाॅक स्क्रीन में भी लेगा तस्वीर

लेनोवो ने वाइस सीरीज में एक्स2 (Lenovo Vibe X2) माॅडल को भारत में पेश किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे मीडियाटेक के नए चिपसेट एमटी6595 ( MediatTek MT6595m True8Core)  पर पेश किया गया है। एक्स 2 में 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है और 2 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि इसमें 4जी एलटीई (4G LTE) सपोर्ट है और आप दोनों सिम पर 4जी चला सकते हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 5.0 मेगापिक्सल का है। वाइब एक्स 2 की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है और उपभोक्ता को इसी पर निर्भर रहना होगा। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है।  5.0 इंच डिसप्ले के साथ पेश किए गए इस फोन को फुल एचडी रेजल्यूशन के साथ पेश किया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। 5.0 इंच स्क्रीन के बावजूद यह काफी स्लीक और काॅम्पैक्ट है। फोन की मोटाई 7.3 एमएम है जबकि चैड़ाई 68.6 एमएम। परंतु इसमें सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि आप लाॅक स्क्रीन में भी डबल टैप कर तस्वीर ले सकते हैं। लेनोवो वाइब एक्स2 में लाॅक...

एचटीसी वन (ई8) : मैटल का कवच नहीं, प्लास्टिक की चादर।

कुछ माह पहले एचटीसी ने अपनी वन सीरीज में एम8 माॅडल पेश किया था। यह कंपनी का फ्लैगशिप फोन था और काफी ऊँची रेंज में पेश किया गया था। वन सीरीज का यह दूसरा फोन था जिसे मैटल बाॅडी में पेश किया गया था। हाल में कंपनी ने एम8 का प्लास्टिक संस्करण ई8 पेश किया है। फोन के लुक और स्पेसिफिकेशन वहीं हैं जो एम8 में देखने को मिले थे लेकिन प्लास्टिक बाॅडी की वजह से कीमत में अंतर जरूर है। अब देखना यह है कि मैटल के बजाय प्लास्टिक की चादर ओढ़े यह फोन अपने पुराने साथी के दम-खम की बराबरी कर पाता है या नहीं।  क्यों खरीदें प्लास्टिक की बाॅडी होने के बावजूद फोन की हार्डवेयर क्वालिटी शानदार है। वहीं कैमरा परफाॅर्मेंस भी शानदार है। एचडी स्क्रीन भी आपको बेहतर डिसप्ले का अहसास कराएगी। क्यों न खरीदें वन (ई8) देखने के बाद शायद आपको इसकी प्लास्टिक बाॅडी पसंद न आए। इसके अलावा फोन 5.0 इंच स्क्रीन के बावजूद थोड़ा ज्यादा बड़ा दिखाई देता है। रूप-रंग एचटीसी वन ई8 देखने में अपने पुराने साथी एम8 के समान है। फर्क सिर्फ बाॅडी का है। पहले जहां यह मैटल का अहसास कराता था वहीं अब प्लास्टिक टच देगा। हालांकि ऐस...

एक नहीं, दो नहीं लावा ने किए पांच स्मार्टफोन लाॅन्च

भारतीय बाजार में फोन लाॅन्च को लेकर लावा (#LAVA) काफी आक्रामक हो गया है इस बात पर हम पहले भी जिक्र की चुके हैं। परंतु इतना ज्यादा आक्रामक है इसका अंदाजा हमें भी नहीं था। अभी हाल में ही कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश किया था वहीं आज कंपनी ने एक साथ पांच स्मार्टफोन (Smartphone) को उतारा है।  अच्छी बात यह कही जा सकती है कि सारे फोन आम बजट में उपलब्ध है। कंपनी के ये फोन 4 हजार से 6 हजार (4K-6K) तक के बजट में उपलब्ध हैं। भारतीय बाजार में लावा ने आइरिस 404 फ्लेयर, आइरिस250, आइरिस 400एस, आइरिस410 और आइरिस 400  कलर्स  माॅडल ( Iris 404 Flair, Iris 400s, Iris250, Iris 410 and Iris 400 Colours) को लाॅन्च किया है। कंपनी ने सभी स्मार्टफोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग पर पेश किए हैं। ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ कैनवस नाइट्रो, कीमत-12,999 रु . इस बारे में वायस प्रेसिडेंट एंड हेड-प्रोडक्ट लावा इंटरनेशनल, नवीन चावला कहते हैं, ‘लावा की हमेशा से कोशिश रही है कि उपभोक्ता को सही प्रोडक्ट से रू-ब-रू कराई जाए। आज बाजार में कम रेंज के फीचर फोन की भरमार है ऐसे में ह...

सैलकाॅन मिलेनियम ग्लोरी क्यू5, कीमत-7,299 रुपए

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैलकाॅन (Celkon) ने मिलेनियम सीरीज पोर्टफोलियो में एक और फोन को शामिल करते हुए सैलकाॅन मिलेनियम क्यू5 (Celkon millennium Q5)  लाॅन्च किया है।  इस फोन के द्वारा अब उपभोक्ता गेम मोबाइल पर गेम का बेहतर आनंद ले सकते हैं। मिलेनियम क्यू5 एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर आधारित है तथा फोन में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है।  फोन में कुछ खास गेम जैसे प्रिंसेस आॅफ पेरसिया, द एडवांटेज, बब्बल बेस 3 और माॅर्डन काॅम्बेट 4 प्रीलोडेड है। मिलेनियम क्यू5 में 960x540 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 का आईपीएस वन ग्लास सोल्यूशन (One Glass Solution) डिसप्ले दिया गया है तथा 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) पर कार्य करता है।  फोन में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। फोन में 5.0 मेगापिक्सल रियर तथा वीडियों काॅलिंग के लिए 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।  साथ ही यह कई भाषाओं में सपो...

आईबाॅल स्लाइड 3जी क्यू7271-आईपीएस20

आईबाॅल (iball) ने स्लाइड (slide) सीरीज पोर्टफोलियों में एक और टैबलेट (Tablet) को शामिल करते हुए भारतीय बाजार में आईबाॅल स्लाइड 3जी क्यू7271-आईपीएस20 (iball slide 3g Q7271-ips20) लाॅन्च किया है।  टैबलेट के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो एंडराॅयड (android) आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित इस स्मार्टफोन में डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में 1024x600 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 7.0 इंच का डिसप्ले है तथा 1 जीबी रैम उपलब्ध है।  यह टैबलेट 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर कोर्टेक्स ए7 प्रोसेसर (Quadcore processor) पर कार्य करता है तथा 1 जीबी इंबिल्ट मैमोरी के अतिरिक्त 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोरेज की जा सकती है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए ब्लूटूथ, वाईफाई और यूएसबी मौजूद है।  साथ ही फोटोग्राफी की सुविधा के लिए 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वीडियो काॅलिंग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टैबलेट में वीजीए फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। भारतीय बाजार में आईबाॅल स्लाइड 3जी क्यू7271-आईपीएस20 की कीमत 9,699 रुपए है। 

सेल्फी का आनंद देगा लावा आइरिस एक्स5

स्मार्टफोन उपभोक्ताओं द्वारा सेल्फी (Selfie) के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां ऐसे फोन लाॅन्च कर चुकी हैं जो कि शानदार फोटोग्राफी (Photography) के साथ सेल्फी के आनंद देने में सक्षम है।  जिनमें सोनी एक्सपीरिया सी3 (Sony xperia c3), शियाओमी रेडमी 1एस (xiaomi redmi 1s) और कार्बन टाइटेनियम एस19 (Karbonn titanium s19) शामिल हैं। इसी श्रेणी में अब लावा (Lava) ने भी आइरिस एक्स5 (Lava iris x5) लाॅन्च किया है जिसके द्वारा उपभोक्ता बेहतरीन सेल्फी का लुफ्त उठा सकते हैं।  इसके लिए फोन में बीएसआई (BSI Sensor) और आॅटो फोकस (Auto focus) के साथ 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। लावा आइरिस एक्स5 में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का एचडी डिसप्ले है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android 4.4 kitkat) पर आधारित यह स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) पर कार्य करता है तथा 1 जीबी रैम दी गई है। साथ ही फोन में 8 जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी है और फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।  पाव...

सेल्फी का आनंद दे कार्बन टाइटेनियम एस19

आज कल सेल्फी (Selfie) लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है जिसे देखो वही सेल्फी का दिवाना है। लोगो के इसी दिवानेपन और आवश्यकता को देखते हुए कार्बन (Karbonn) ने टाइटेनियम एस19 (titanium s19) भारतीय बाजार में लाॅन्च किया है। जो कि उपभोक्ताओं को शानदार सेल्फी का आनंद देने में सक्षम है।  कंपनी द्वारा लाॅन्च किया गया यह फोन कंपनी की आॅफिशियली साइट पर फिलहाल उपलब्ध नहीं है किंतु उपभोक्ता इसे आॅनलाइन साइट्स (Online site) से खरीद सकते हैं।  कार्बन टाइटेनियम एस19 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का डिसप्ले है जो कि वन ग्लास सोल्यूशन (One Glass Solution) से कोटेड है।  फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) तथा 1 जीबी रैम है। फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है तथा वीडियो काॅलिंग (Video calling) के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।  एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर आधारित इस फोन के कैमरे में एलईडी फ्लैश (LED Flash) की सुविधा उपलब्ध है। कार...