Skip to main content

Posts

Showing posts with the label HTC Desire 310

11,700 रुपए की कीमत के साथ एचटीसी डिजायर 310 लाॅन्च

विश्व का प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी (#HTC) ने कुछ समय पहले ही घोषणा की थी कि वह जल्द ही भारत में डिजायर 310 (#HTC Desire 310) माॅडल को पेश कर सकती है।  अब कंपनी ने एचटीसी डिजायर 310 को भारत में लाॅन्च कर दिया है तथा भारतीय बाजार में इस फोन को 11,700 रुपए के साथ पेश किया गया है।   लाॅन्च की घोषणा से पहले ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर डिजायर 310 का प्रदर्शन कर दिया था जहां उसके तकनीकी पक्ष की भी जानकारी दी गई थी।  एचटीसी डिजायर 310 में 4.5 इंच की स्क्रीन है तथा फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज का मीडियाटेक क्वाडकोर प्रोसेसर है।  फोन का वजन 140 ग्राम है। डुअल सिम आधारित इस फोन में 512 एमबी रैम और 4जीबी आंतरिक मैमोरी के अतिरिक्त एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड की भी सुविधा दी गई है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित डिजायर 310 में 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा और विडियो कॉलिंग के लिए वीजीए फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।  पावर बैकअप के लिए 2000 एमएएच बैटरी दी गई है जो कि रिमूवेबल है और कंपनी के मुताबिक...

मोटो जी की टक्कर में एचटीसी डिजायर 310

विश्व का प्रमुख स्मार्टफोन (Smartphone) निर्माता कंपनी एचटीसी जल्द ही भारत में डिजायर 310 (HTC Desire 310) माॅडल को पेश कर सकती है। आशा है कि 25 मार्च को  यह फोन भारत में लांच हो सकता है। कंपनी ने एचटीसी डिजायर 310 को मोटो जी को टक्कर देने के लिहाज से उसी बजट और स्पेसिफिकेशन में लाॅन्च करने का मन बनाया है। कुछ सप्ताह पहले कंपनी ने अपने वेबसाइट पर डिजायर 310 का प्रदर्शन किया था। एचटीसी डिजायर 310 में 4.5 इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 480x854 पिक्सल है। खास बात कही जा सकती है कि इसे मीडियाटेक चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.3 गीगाहट्र्ज का मीडियाटेक एमटी6528एम क्वाडकोर चिपसेट है। वहीं 512 एमबी की रैम मैमोरी है। डिजायर 310 की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है लेकिन इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। एंडरायड आपरेटिंग 4.2 जेलीबीन (Android Operatin 4.2) आधारित इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं वीडियो कालिंग के लिए 2.0 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। पावर बैकअप के लिए 2000 एमएएच (mAh) की बैटरी दी गई है। 25 मार्च को कंपनी इसे वि...

एचटीसी का नया स्मार्टफोन डिजायर 310

विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन (Smartphone) निर्माता कंपनी एचटीसी जल्द ही मध्य रेंज में डिजायर 310 (HTC Desire 310) मॉडल  को लांच कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में अपने यूरोप के वेबसाइट पर डिजायर 310 का प्रदर्शन किया है। हालांकि इसकी कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन फोन के फीचर के बारे में कंपनी ने जानकारी मुहैया करा दी है।  एचटीसी डिजायर 310 में 4.5 इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 480x854 पिक्सल है। खास बात कही जा सकती है कि इसे मीडियाटेक चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.3 गीगाहट्र्ज का मीडियाटेक एमटी6528एम क्वाडकोर चिपसेट है। वहीं 512 एमबी की रैम मैमोरी है। डिजायर 310 की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है लेकिन इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। एंडरायड आपरेटिंग 4.2 जेलीबीन (Android Operatin 4.2) आधारित इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं वीडियो कालिंग के लिए 2.0 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। पावर बैकअप के लिए 2000 एमएएच (mAh) की बैटरी दी गई है। हाल में एचटीसी ने भारत में डिजायर 510 (Desire 510), डिजायर 610 (D...