Skip to main content

Posts

Showing posts with the label nokia lumia 630

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं नोकिया लुमिया 630 (Nokia Lumia 630) खरीदना चाहता हूं। आप मुझे बताएं कि यह फोन कैसा है, साथ ही, माइक्रोमैक्स टर्बो (Micromax Turbo) तथा माइक्रोमैक्स कैनवस गोल्ड (Micromax Canvas Gold) के बारे में भी बताएं कि इनमें से कौन सा फोन लेना अधिक बेहतर होगा। जिसमें मैं शानदार तरीके से इंटरनेट (Internet) का उपयोग कर सकूं। इसके अलावा भी यदि किसी अच्छे डिवाइस का विकल्प है तो वह भी बताएं।     -अमित नोकिया लुमिया 630 (Nokia Lumia 630) और माइक्रोमैक्स कैनवस डिवाइस दोनों अलग-अलग आॅपरेटिंग पर आधारित हैं। नोकिया लुमिया में विंडोज फोन (Windows Phone) अॅापरेटिंग है जबकि कैनवस एंडराॅयड आॅपरेटिंग पर आधारित है। ऐसे में आप सबसे पहले यह निर्णय कर लें कि आप किस आॅपरेटिंग के साथ ज्यादा सहज हैं। नोकिया लुमिया 630 विंडोज फोन 8.1 आॅपरेटिंग पर आधारित है जो विंडोज का सबसे नया आॅपरेटिंग है। फोन स्टाइल से लेकर परफाॅर्मेंस तक बेहतर है। रही बात कैनवस टर्बो की तो स्पेसिफिकेशन अच्छे हैं लेकिन कैमरा क्वालिटी नोकिया के बराबर नहीं है। 

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं 13,000 के बजट में एक स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। मैं ऐसा फोन चाहता हूं जिसमें अच्छा बैटरी बैकअप, अच्छी परफाॅर्मेंस और शानदार कैमरा हो। वैसे नोकिया लुमिया 630 (Nokia Lumia 630) और ब्लैकबैरी जेड 3 (Blackberry Z3) में से कौन सा आॅप्शन बेहतर है? -जियोलियन हैरंख   यदि आप शानदार कैमरा चाहते हैं तो लुमिया 630 अच्छा आॅप्शन है वहीं ब्लैकबैरी जेड 3 अच्छे डिसप्ले के साथ बेहतरीन परफाॅर्मेंस देने में सक्षम है। साथ ही मैं आपको असूस जेनफोन 5 (Asus Zenfone 5) और मोटो जी (Moto G) की सलाह दूंगा दोनों ही डिवाइस बहुत अच्छे हैं और आपके बजट में हैं।  

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

  मैं सैमसंग गैलेक्सी (samsung galaxy) सीरीज का फोन खरीदना चाहती हूं किंतु एंडराॅयड (Android) वर्जन को लेकर असमंजस में हूं। क्या आप एंडराॅयड 4.0, 4.1 और 4.2 में अंतर बता सकते हैं। इनमें से बेहतरीन कौन सा है। मेरा बजट 9,000 से 10,000 रुपए है साथ ही मैं ऐसा डिवाइस चाहती हूं जिसमें एलईडी फ्लैश (Led flash) के साथ 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद हो। क्या सैमसंग अन्य ब्रांड के बजाय अधिक बेहतर है या इससे अच्छा कोई विकल्प हो तो बताएं।  -तनुश्री रूक्मिनी एंडराॅयड अलग-अलग वर्जन में अलग फीचर्स के साथ उपलब्ध है। फिलहाल एंडराॅयड 4.4 किटकैट नया वर्जन है तथा इस पर नए गूगल कैमरा एप का उपयोग कर सकते हैं। एंडराॅयड 4.4 किटकैट शानदार परफाॅर्मेंस देने में सक्षम है। हम आपको यह तो नहीं कहेंगे कि सैमसंग अन्य ब्रांड के बजाय अधिक टिकाऊ है क्योंकि बाजार में इसकी प्रतिस्पर्धा में कई ब्रांड उपलब्ध हैं। आपके बजट के मुताबिक नोकिया लुमिया 630 लेने की सलाह दूंगा जो कि विंडोज आधारित फोन है और आपकी आवश्यकताओं पर खरा उतरने में सक्षम है। लुमिया 630 की कीमत 1...

विंडोज फोन 8.1 : एक कदम आगे

विंडोज फोन 8 उपयोग बेहतर और तेज तो है लेकिन स्मार्टनेस में इसे एंडराॅयड से पीछे कहा जाता है। नए विंडोज फोन 8.1 के लाॅन्च के साथ कंपनी ने एंडराॅयड स्मार्टनेस को टक्कर देने की कोशिश की है। विंडोज फोन ब्लू की इन्हीं खासियतों को बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह । विंडोज फोन (Windows Phone) आॅपरेटिंग (Operating) उपयोग में बहुत ही शानदार है और स्मूथ व तेज आॅपरेटिंग भी कहा जा सकता है। आॅपरेटिंग बेहतर टच अहसास कराने में सक्षम है और हैंग होने की शिकायत भी फिलहाल नहीं है। परंतु इस आॅपरेटिंग से उपभोक्ताओं को शिकायत भी काम नहीं है। कम एप्लिकेशन (Application) और कम गेम होना तो इसकी कमियां हैं ही, साथ ही, यूजर इंटरफेस को लेकर भी काफी चर्चा है। आप विंडोज फोन आॅपरेटिंग (Windows Phone Operating) में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं कर सकते। लाॅन्चर का उपयोग तो किया ही नहीं जा सकता। वहीं होम पैनल भी हर फोन में एक समान ही होता है। परंतु नए विंडोज में माइक्रोसॉफ्ट ने उपभोक्ताओं की इन शिकायतों को दूर करने की कोशिश की है। इसमें न सिर्फ इंटरफेस में बदलाव किया गया है बल्कि बड़ी स्क्रीन वाले डिवायस ...

Video: नोकिया लुमिया 630 डुअल सिम विंडोज फोन

विंडोज के नए आॅपरेटिंग विंडोज फोन8.1 (Windows Phone 8.1) आधारित नोकिया लुमिया दोहरा सिम (Dual SIM) फीचर से लैस है। लुमिया सीरीज का यह पहला फ़ोन है जिसमे दो सिम का उपयोग किया गया है।  नए लुमिया की इन्हीं खासियतों को बता रहे हैं निमिष दुबे।

नोकिया लुमिया 630 लाॅन्चः कीमत 11,500 रुपए

नोकिया ने विंडोज फोन सीरीज लुमिया में अपना पहला डुअल सिम फोन लुमिया 630 को आज भारत में लाॅन्च कर दिया है। लुमिया सीरीज में पहला डुअल सिम फोन होने के साथ ही यह नोकिया का पहला डिवाइस  है जिसे विंडोज फोन 8.1 आॅपरेटिंग पर पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में कई नए बदलाव भी किए गए हैं। लुमिया 630  ( Nokia Lumia 630 ) में सिंगल सिम (1 सिम) और डुअल सिम (2सिम) माॅडल है। नोकिया आशा (Nokia Asha) सीरीज की तरह लुमिया डुअल सिम में भी एक मास्टर सिम है जबकि दूसरा स्लेव सिम है। स्लेव सिम हाॅट स्वेपेबल है आप फोन को बगैर आॅफ किए इसे निकाल और लगा सकते हैं। दोनों स्लाॅट में माइक्रोसिम (Micro SIM) का प्रयोग होता है और इसमें दोहरा जीएसएम (GSM) सपोर्ट है। मास्टर सिम में आप 3जी का लाभ ले सकते हैं जबकि सेंकेंडरी सिम में आपको डाटा के लिए 2जी पर ही निर्भर रहना होगा। विंडोज के नए आॅपरेटिंग विंडोज फोन8.1 (Windows Phone 8.1) आधारित इस डिवायस में दोहरा सिम (Dual SIM) को कई आकर्षक फीचर से लैस किया गया है। फोन में आप चाहें तो सिम 1 और सिम 2 के काॅलिंग व मैसेजिंग हिस्ट्री को अलग-अलग दे...

नोकिया ने लाॅन्च किया पहला डुअल सिम लुमिया फोन

नोकिया लुमिया सीरीज खास तौर से विंडोज फोन (Windows Phone) आॅपरेटिंग पर उपलब्ध हैं। अक्टूबर 2011 से नोकिया ने लुमिया 800 (Nokia Lumia 800) से इसकी शुरूरुआत की थी । कंपनी ने सिंबियन (Symbian) से हटकर पहली बार विंडोज फोन का प्रदर्शन किया था और तब से अब तक लुमिया सीरीज में कपंनी 15 से ज्यादा डिवायस लाॅन्च कर चुकी है लेकिन इनमें से किसी में भी फोन में डुअल सिम का प्रयोग नहीं किया गया था । आज नई दिल्ली (New Delhi) में आयोजित एक समारोह के दौरान नोकिया ने लुमिया 630 डुअल सिम (Nokia Lumia 630 Dual SIM) माॅडल का प्रदर्शन किया। लुमिया सीरीज का यह पहला फोन है जिसे दोहरा सिम फीचर से लैस किया गया है। लुमिया 630  ( Nokia Lumia 630 ) में सिंगल सिम (1 सिम) और डुअल सिम (2सिम) माॅडल है। नोकिया आशा (Nokia Asha) सीरीज की तरह लुमिया डुअल सिम में भी एक मास्टर सिम है जबकि दूसरा स्लेव सिम है। स्लेव सिम हाॅट स्वेपेबल है आप फोन को बगैर आॅफ किए इसे निकाल और लगा सकते हैं। दोनों स्लाॅट में माइक्रोसिम (Micro SIM) का प्रयोग होता है और इसमें दोहरा जीएसएम (GSM) सपोर्ट है। मास्टर सिम में आप 3जी...

विंडोज फोन ब्लू से लैस हैं नोकिया के ये तीन डिवायस

विश्व प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया (#nokia) ने लुमिया सीरीज फोन की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसी सीरीज में तीन और स्मार्टफोन का प्रदर्शन किया है।  लुमिया 630, लुमिया 635 और लुमिया 930 नाम से पेश किए गए यह तीनों ही फोन विंडोज के नए ऑपरेटिंग विंडोज 8.1 (#windows phone 8.1) पर आधारित हैं। इसके साथ ही कंपनी ने घोषणा की है कि विडोज फोन8 ऑपरेटिंग पर उपलब्ध सभी डिवायस को नए भी नए विंडोज फोन8.1 पर अपग्रेड किया जाएगा। विंडोज के इस नए ऑपरेटिंग को कंपनी ने विंडोज फोन ब्लू का नाम दिया है। नोकिया की ऑफिशियली साइट पर लुमिया 630 और लुमिया 930 के तकनीकी पक्ष की जानकारी दी गई है जिसके अनुसार नोकिया लुमिया 630 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। लुमिया 630 का वजन मात्र 134 ग्राम है और 854x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 11.43 सेमी. का स्क्रीन डिसप्ले है जिस पर बचाव के लिए कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का उपयोग किया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 1830 एमएएच की बैटरी दी गई है और 512 एमबी रैम, 7जीबी फ्री क्लाउड स्टोरेज के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड की भी सुविधा शामिल है। लु...