डीएलएनए (डिजीटल लीविंग नेटवर्क अलाइंस) यह एक प्रकार का संगठन है जो कि इलेक्ट्राॅनिक उत्पादों के लिए दिशा-निर्देश की जिम्मेदारी रखता है। इसका उपयोग वायरलैस नेटवर्किंग के लिए किया जाता है। इसकी शुरुआत 2003 में सोनी द्वारा की गई और अब इस क्षेत्र में माइक्रोसाॅफ्ट, इंटेल, ब्राॅडकाॅम, एलजी, एचटीसी, नोकिया सहित और भी ग्रुप शामिल हो चुके हैं। डिजीटल मीडिया सर्वर इसके माध्यम से डाटा को पीसी या नेटवर्क पर स्टोर किया जा सकता है। इस हार्डवेयर को डिजीटल मल्टीमीडिया कंटेट के रूप में फाइल सर्वर और पर्सनल कंप्यूटर पर उपयोग किया जाता है। इसमें मल्टीमीडिया कंटेट को वाईफाई और एथरनेट के द्वारा होम सर्वर पर स्टोर करते हैं जिसमें म्यूजिक, वीडियो और फोटो शामिल होते हैं। डिजीटल मीडिया प्लेयर यह एक वायरलैस नेटवर्किंग है तथा आपके घर पर उपयोग होने वाले इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस को होम नेटवर्क के द्वारा डिजीटल फाइल में बदलता है। जिसके बाद आप वीडियो, म्यूजिक आदि का आनंद ले सकते हैं। उदाहरण के तौर पर टीवी, स्टीरियो, होम थियेटर, वायरलैस माॅनिटर और गेम कंसोल आदि। डिजीटल मीडिया रेंडरर एक डिजीटल मीडिया स...